Blog

  • 29 जुलाई को आ रहा है Oppo का नया स्मार्टफोन, 5100mAh बैटरी के साथ मिलेगा शानदार डिज़ाइन

    29 जुलाई को आ रहा है Oppo का नया स्मार्टफोन, 5100mAh बैटरी के साथ मिलेगा शानदार डिज़ाइन

    अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं जिसकी कीमत आपके बजट में हो तो Oppo का नया स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इस बेहतरीन स्मार्टफोन का नाम Oppo K12x 5G है, जो 29 जुलाई को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आपको लाजवाब बैटरी के साथ शानदार प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले भी काफी ज्यादा बेहतरीन और लाजवाब एक्सपीरियंस आपको प्रोवाइड करने वाली है। तो चलिए इस स्मार्टफोन के बारे में पूरी डिटेल्स को अच्छे से जानते हैं।

    Oppo K12x 5G का डिस्प्ले और प्रोसेसर

    बात की जाए स्मार्टफोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर के बारे में तो Oppo K12x 5G में आपको 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले मिलने वाली है। यह डिस्प्ले 120 हर्ज़ के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करने वाली है, जिसकी वजह से आपको स्क्रोलिंग और गेमिंग टाइम काफी फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलने वाला है। प्रोसेसर के मामले में भी ये स्मार्टफोन काफी पावरफुल परफॉर्मेंस आपको प्रोवाइड करेगा, क्योंकि इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 का पावरफुल चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो काफी फास्ट और स्मूथ प्रोसेसर माना जाता है।

    Read More: Gold Price Today: शनिवार सुबह सस्ते हुए सोने के रेट, कीमतों में तगड़ी गिरावट देख टूट पड़ी महिलाएं, जानिए ताजा दाम

    Read More: Kawasaki Eliminator ने रॉयल एनफील्ड की उड़ाई धूल, गजब फीचर्स और माइलेज के साथ खरीदारी को दौड़े लोग

    Oppo K12x 5G का कैमरा सेटअप

    कैमरा डिपार्टमेंट के बारे में बात की जाए तो Oppo के इस बेहतरीन स्मार्टफोन में आपको डबल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है जिसका मेन कैमरा आपको 50 मेगापिक्सल का हो सकता है, और इसके साथ आपको 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद होगा। इस बेहतरीन कैमरा सेटअप की मदद से आप लाजवाब फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। फ्रंट कैमरा के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा इस्तेमाल किया गया है, इसकी मदद से आप बेहतरीन क्वालिटी में वीडियो कॉलिंग और लाजवाब क्वालिटी की सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।

    Oppo K12x 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

    फीचर विवरण
    डिस्प्ले 6.67 इंच फुल एचडी+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
    प्रोसेसर Snapdragon 695 5G
    रियर कैमरा 50MP मुख्य कैमरा + 2MP सेकेंडरी कैमरा
    फ्रंट कैमरा 16MP
    बैटरी 5100mAh
    चार्जिंग 45W सुपरवूक फ्लैश चार्ज

    Oppo K12x 5G का बैटरी

    बात की जाए स्मार्टफोन के बैटरी के बारे में तो Oppo के इस बेहतरीन स्मार्टफोन Oppo K12x 5G में आपको 5,100 mAh की शानदार बैटरी मिलने वाली है, और यह बैटरी आपको लाजवाब बैटरी बैकअप प्रोवाइड करेगी। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 45 वाट के सुपरवूक फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करने वाला है, जिसकी मदद से आपका स्मार्टफोन काफी जल्दी चार्ज हो जाएगा। कंपनी का ऐसा कहना है कि यह फ़्लैश चार्ज मात्र 30 मिनट में आपका फोन को 50% तक चार्ज कर देगा।

    Raed More: iPhone Price Drop: नए आईफोन के आने से पहले iPhone 15 Pro और Max के दामों में कटौती, कर सकेंगे हजारों रुपयों की बचत

    Read More: Vivo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता-सुंदर-टिकाऊ स्मार्टफोन, मिल रही 5,000mAh की बैटरी वो भी 7,999 रुपये में

    Oppo K12x 5G का लॉन्चिंग और वैरिएंट

    स्मार्टफोन के लॉन्चिंग और कलर वेरिएंट के बारे में बात की जाए तो इस बेहतरीन स्मार्टफोन के लॉन्चिंग 29 जुलाई को दोपहर 12:00 होने वाली है इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको ब्रिज ब्लू के साथ मिडनाइट वायलेट का कलर ऑप्शन मिलने वाला है। स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बात की जाए तो वह अभी कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन यह स्मार्टफोन के लॉन्चिंग के समय स्मार्टफोन के सारे डिटेल्स और कीमत सामने आ जाएगी उसके लिए हमें 29 जुलाई दोपहर 12:00 का इंतजार करना पड़ेगा।

  • Vivo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता-सुंदर-टिकाऊ स्मार्टफोन, मिल रही 5,000mAh की बैटरी वो भी 7,999 रुपये में

    Vivo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता-सुंदर-टिकाऊ स्मार्टफोन, मिल रही 5,000mAh की बैटरी वो भी 7,999 रुपये में

    Vivo Latest Phone: वीवो कंपनी के फोन (Vivo Phone) को मार्केट में खूब पसंद किया जाता है. वीवो के स्मार्टफोन (Vivo Latest Phone) लॉन्च होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं. वीवो के हैंडसेट सस्ते होने के साथ ही काफी ही ज्यादा स्टाइलिश होते हैं. आपको मार्केट में वीवो के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने को मिल जायेंगे.

    वीवो के हैंडसेट आपको हर बजट में देखने को मिल जायेंगे. यदि आप वीवो के ग्राहक हैं, तो आपके लिए खुशी की बात है. वीवो कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को खुश करते हुए चुपचाप एक नया फोन Vivo Y18i में लॉन्च कर दिया है. नया Vivo Y सीरीज़ स्मार्टफोन 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले, Unisoc T612 चिपसेट, 64GB स्टोरेज और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है.

    Read More: अरे वाह! 1 अगस्त को लॉन्च होगा 108MP कैमरा वाला ये शानदार स्मार्टफोन, डिजाइन देख आजाएगा दिल

    Read More: 25% के डिस्काउंट में बिक रहा 50MP AI कैमरा वाला Realme फोन, ऑफर्स देख खुशी से झूमे लोग

    यदि आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में कोई बढ़िया सा फोन खोज रहे हैं, तो आपके लिए वीवो का ये नया फोन अच्छा साबित हो सकता है. हालांकि, चीनी टेक ब्रांड ने अभी तक Vivo Y18i के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, फिलहाल इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. तो आईये Vivo Y18i के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं:-

    Vivo Y18i स्मार्टफोन की कीमत

    Vivo Y18i स्मार्टफोन को 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल के साथ लॉन्च किया गया है. फोन की कीमत 7,999 रुपये तय की गई है। स्मार्टफोन को जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसे ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है.

    Vivo Y18i के स्पेसिफिकेशन

    वीवो Y18i स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14-आधारित फनटच OS 14 पर काम करता है. फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ (1,612 × 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले शामिल किया गया है. स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T612 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ 8GB तक बढ़ाया जा सकता है.

    Read More: Amazon Deals: बंपर डिस्काउंट के साथ घर लाएं 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी, फिर नहीं मिलेगा धांसू मौका

    Read More:  10000 रुपये से कम बजट में लेना है Smartphone, तो यहां लगी हैं धांसू लिस्ट, मिल रहा 39% का फ्लैट डिस्काउंट

    स्मार्टफोन Vivo Y18i में रियर फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 0.08-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है.

    Vivo Y18i स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, OTG, FM रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
    Vivo Y18i स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसका माप 163.05×75.58×8.39 मिमी और वजन 185 ग्राम है.

  • iPhone Price Drop: नए आईफोन के आने से पहले iPhone 15 Pro और Max के दामों में कटौती, कर सकेंगे हजारों रुपयों की बचत

    iPhone Price Drop: नए आईफोन के आने से पहले iPhone 15 Pro और Max के दामों में कटौती, कर सकेंगे हजारों रुपयों की बचत

    Apple iPhone Price Drop: जहां एक ओर एपल सितंबर में अपने आईफोन 16 सीरीज को लाने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग सीरीज के ऑफिशियल तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन काफी अपडेट आ चुके हैं। वहीं इस नई सीरीज के आने से पहले अब कंपनी ने पुराने आईफोन मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है। जहां आप ग्राहक हजारों रुपये की बचत के साथ अब आइफोन खरीद सकते हैं।

    iPhone खरीदने पर होगी काफी बचत

    आमतौर पर यह देखा गया हैं जब एपल नई सीरीज लॉन्च करता है तो पुराने वाले मॉडल्स की कीमतों में कमी होने लगती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है, जहां आपको iPhone 15 Pro, iPhone 15 और iPhone 14 को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

    Read More: Ration Card Update: 1.50 करोड़ से ज्यादा लोगों के बनाएं जाएंगे राशन कार्ड, फटाफट जानें खुशखबरी

    Read More: Budget 2024:मिडिल क्लास लोग हुए मालामाल, बजट में वित्त मंत्री ने लिया बड़ा फैसला!

    इन आइफोन पर मिल रही छूट

    iPhone 15 Pro Max: इस आइफोन की कीमत 1,59,900 रुपये है, लेकिन अब आप इसे प्राइस कट होने के बाद 1,54,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

    iPhone 15 Pro: इस आइफोन की कीमत 1,34,900 रुपये है। लेकिन आप इसके कीमत में कटौती होने के बाद 1,29,800 रुपये में खरीद सकते है।

    iPhone 15: इस आइफोन का प्राइस 79,900 रुपये है। वहीं इसकी कीमत कम होने के बाद आप इसे 79,600 रुपये में खरीद सकते है।

    iPhone 15 Plus: इसका प्राइस 89,900 रुपये का दिया हैं, जिसके प्राइस कट होने के बाद आप इसे 89,600 रुपये में खरीद सकते हैं।

    iPhone 14: इस मॉडल की कीमत 69,900 रुपये हैं, जिसके प्राइस कम होने के बाद आप इसे 69,600 रुपये में घर ला सकते है।

    iPhone SE की कीमत भी हुई कम

    वहीं आपको बता दें कि इन ऊपर वाले iPhone के अलावा iPhone SE के कीमत में कटौती की गई हैं। जहां आप इसे 2000 रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं। यानी आप इसे 49,900 रुपये की बजाय 47,600 रुपये में खरीद सकते है।

    Read More:एनर्जी शेयर चमका देंगे आपकी किस्मत, अभी खरीदने पर हो जाएंगे मालामाल, पढ़ें डिटेल्स

    Read More: TVS का मार्केट डाउन करने आ गई Honda Dio 125 स्कूटर, स्टाइल और परफॉरमेंस दोनों में सबसे बेहतर

    एपल ने iPhone 16 सीरीज के लॉन्च से कुछ महीने पहले भारत में iPhone की कीमतों में कटौती की है। कंपनी की आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च को लेकर पुख्ता अपडेट नहीं है, लेकिन हर बार कंपनी सितंबर में नए आईफोन मॉडल लॉन्च करती है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी कंपनी नए मॉडल सितंबर माह में लॉन्च करेगी।

  • Kawasaki Eliminator ने रॉयल एनफील्ड की उड़ाई धूल, गजब फीचर्स और माइलेज के साथ खरीदारी को दौड़े लोग

    Kawasaki Eliminator ने रॉयल एनफील्ड की उड़ाई धूल, गजब फीचर्स और माइलेज के साथ खरीदारी को दौड़े लोग

    Kawasaki Eliminator: भारत में कई ऐसी बाइक हैं जो हर किसी का दिल जीतने का काम करती हैं. अगर आपके पास बाइक नहीं और खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर देर नहीं करें. आप कावासाकी एलिमिनेटर बाइक मार्केट में गर्दा मचाने जा आ चुकी है. यह बाइक काफी पॉपुलर हो रही है, जिसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके तमाम फीचर्स ऐसे हैं जो रॉयल एनफील्ड को टक्कर देते दिख रहे हैं.

    इसकी आवाज और माइलेज भी एकदम गजब है. आधुनिक फीचर्स से लैस बाइक हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. इसलिए आप इस वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो फिर समय खराब ना करें, जिसे जानना बहुत ही आवश्यक है. कावासाकी एलिमिनेटर मॉडल की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानना होगा. इसके फीचर्स बहुत ही गजब हैं. अगर आप कीमत जुटाने में नाकाम हैं तो कोई बात नहीं, फाइनेंस प्लान के जरिए भी इसे खरीदकर घर ला सकते हैं.

    Read More: Gold Price Today: शनिवार सुबह सस्ते हुए सोने के रेट, कीमतों में तगड़ी गिरावट देख टूट पड़ी महिलाएं, जानिए ताजा दाम

    Read More: Women’s Asia Cup Final: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में श्रीलंकाई टीम, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

    Kawasaki Eliminator का माइलेज और फीचर्स लाजवाब

    बड़ी बाइक्स में शुमरा कावासाकी एलिमिनेटर बाइक के फीचर्स अब लोगों का दिल जीतने का काम कर रही है. इस बाइक में कई ऐसे एडवांस फीचर्स मिल रहे हैं, जो हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं. आप सिंपल तरीके से इसकी खरीदारी कर सकते हैं.बाइक में राउंड एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पीडोमीटर, डिजिटल बार स्टाइल टेकोमीटर जैसे फीचर्स एकदम सबका मन जीत रहे हैं.

    इनके अलावा गियर पोजीशन इंडिकेटर, क्लॉक, ओडोमीटर, ड्यूल ट्रिप मीटर फ्यूल गज भी हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. एवरेज फ्यूल कंजप्शन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल नोटिफिकेशन जैसे कई एडवांस फीचर्स भी इसमें शामिल किए गए हैं.

    इसलिए जरूरी है कि आप बाइक की खरीदारी करने का मौका हाथ से ना जाने दें. वहीं, बाइक के माइलेज की बात करें तो एकदम अलग है. इसे एक लीटर पेट्रोल में आराम से 30 किमी तक दौड़ाया जा सकता है. बाइक अच्छे स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है.

    Kawasaki Eliminator का कितना प्राइस

    Read More: अरे वाह! 1 अगस्त को लॉन्च होगा 108MP कैमरा वाला ये शानदार स्मार्टफोन, डिजाइन देख आजाएगा दिल

    Read More: Monsoon Update: बादलों की गरज से कांपेगी धरती की रफ्तार, 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    गांव से लेकर शहरों की सड़कों तक तूफानी मचाने वाली कावासाकीर बाइक को मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में 5.62 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है. इसे EMI प्लान की सहायता से खरीदना चाहते हैं तो आप बड़े ही आसानी से 17,359 रुपये महीने की ईएमआई पर खरीदकर घर ला सकते हैं, जो किसी बढ़िया मौके की तरह है. कम डाउन पेमेंट जमा कर इसे अपनी बनाने का काम कर सकते हैं.

  • Gold Price Today: शनिवार सुबह सस्ते हुए सोने के रेट, कीमतों में तगड़ी गिरावट देख टूट पड़ी महिलाएं, जानिए ताजा दाम

    Gold Price Today: शनिवार सुबह सस्ते हुए सोने के रेट, कीमतों में तगड़ी गिरावट देख टूट पड़ी महिलाएं, जानिए ताजा दाम

    Gold Price Today: आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है. सोना इस हफ्ते लगातार ही सस्ता (Gold Price Today) होता हुआ नजर आया है. गोल्ड और सिल्वर के रेट (Gold – Silver price Today) को देखकर महिलाओं के बीच खासकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

    सोने और चांदी के दाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार कमी ही दर्ज की जा रही है. आज शनिवार 27 जुलाई को सोने के रेट में कमी देखकर लोग काफी ही खुश नजर आ रहे हैं.देखा जाये तो पिछले एक हफ्ते में सोना लगभग 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है. भारत में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 63,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिन 63,150 भाव था.

    Read More: OPS UPDATE: ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी या नहीं, वित्त सचिव ने साफ-साफ कही बड़ी बात

    Read More: PMKSNY UPDATE: सुबह होते ही किसानों को मिली गुड न्यूज, जानिए कब आएगी 2,000 रुपये की किस्त

    इसका मतलब रेट में कोई ज्यादा कमी देखने को नहीं मिली है. वहीं, 24 कैरट सोने की बात करें तो आज कीमत 68,870 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है, जो कि बीते दिनों 68,880 रुपये था. आज दाम में हल्की कमी दर्ज की गई है.

    बजट के बाद सोने-चांदी के दाम में लगातार ही कमी दर्ज की जा रही है. यदि आप सोना खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपको उससे पहले एक बार गोल्ड के ताजा रेट जरूर मालूम कर लेने चाहिए। तो आईये 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत पर एक नजर डालते हैं:-

    दिल्ली में क्या है सोने की कीमत ?

    राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 68,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,140 रुपये प्रति तोला है.

    मुंबई में सोने का भाव क्या है?

    मुंबई में 22 कैरेट और 24 कैरट सोने की कीमत 62,990 रुपये और 68,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

    अहमदाबाद में गोल्ड का दाम क्या है?

    अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,040 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 68,870 रुपये प्रति तोला दर्ज किया गया है.

    चेन्नई में गोल्ड की कीमत क्या है?

    चेन्नई में 24 कैरट सोने की कीमत 64,140 रुपये और 22 कैरट गोल्ड के रेट 69,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

    Read More: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को लगा करारा झटका, डीए एरियर और 8वें वेतन आयोग पर आई बुरी खबर

    Read More: 1 अगस्त से बदलने जा रहे तगड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर से लेकर बैंक ग्राहक जान लें जरूरी अपडेट

    कोलकाता में गोल्ड की कीमत क्या है?

    कोलकाता में 24 कैरट सोने की कीमत 68,720 रुपये और 22 कैरट गोल्ड के रेट 62,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

    गुरुग्राम में सोने की कीमत क्या है?
    गुरुग्राम में 22 कैरट सोने की कीमत 63,140 रुपये और 24 कैरट गोल्ड के रेट 68,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

    गाजियाबाद में सोने के भाव 
    22 कैरेट सोने की कीमत 63,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 68,870 रुपये प्रति तोला है.

    नोएडा में सोने के दाम  

    नॉएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 68,870 रुपये प्रति तोला है.

  • Women’s Asia Cup Final: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में श्रीलंकाई टीम, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

    Women’s Asia Cup Final: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में श्रीलंकाई टीम, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

    नई दिल्ली: महिला टी20 एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होने जा रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को शानदार जीत दिलाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब सवाल उठता है कि क्या भारतीय महिला टीम खिताब बरकरार रख पाएगी या श्रीलंकाई महिला टीम पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाएगी? आइए जानते हैं दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में और यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम ऊपर रह सकती है।

    भारतीय टीम का दबदबा:

    भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में काफी मजबूत नजर आई है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह जैसी खिलाड़ियों ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। विशेष रूप से, रेणुका सिंह ने अपनी तेज गेंदबाजी से विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

    श्रीलंका की उम्मीदें:

    श्रीलंकाई महिला टीम भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं। श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू और अनुष्का संजीवनी जैसी खिलाड़ियों पर टीम को काफी उम्मीदें हैं।

    फाइनल मुकाबले में क्या होगा?

    फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। भारत की मजबूत बल्लेबाजी और श्रीलंका की अनुभवी गेंदबाजी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    कौन जीतेगा फाइनल?

    यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम फाइनल जीतेगी। दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं और उनके पास जीतने की क्षमता है। हालांकि, अगर भारतीय टीम अपनी लय को बरकरार रखती है तो वह इस मुकाबले में जीत हासिल कर सकती है।

    महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगी। हमें इंतजार रहेगा कि कौन सी टीम इस खिताब पर कब्जा जमाती है।

  • अरे वाह! 1 अगस्त को लॉन्च होगा 108MP कैमरा वाला ये शानदार स्मार्टफोन, डिजाइन देख आजाएगा दिल

    अरे वाह! 1 अगस्त को लॉन्च होगा 108MP कैमरा वाला ये शानदार स्मार्टफोन, डिजाइन देख आजाएगा दिल

    Poco M6 Plus 5G Launching Date: अगर आप एक पोको यूजर्स हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी हैं। दरअसल, कंपनी अगले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। Xiaomi के सब-ब्रांड ने Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए Poco के M-सीरीज हैंडसेट के आने का ऐलान किया हैं।

    इस स्मार्टफोन का नाम Poco M6 Plus 5G हैं, जहां लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। इसमें आपको 108-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की पुष्टि की गई है। अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आइए इसके बारे में बारीकी से बताएं।

    Read More: Unlucky Plants: बिजनेस डूबने का कारण बन सकते हैं ये अनलकी पौधे, जिंदगी को कर देते हैं बर्बाद !

    Read More: 1 अगस्त से बदलने जा रहे तगड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर से लेकर बैंक ग्राहक जान लें जरूरी अपडेट

    इस दिन होगा लॉन्च

    फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग माइक्रोसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, Poco M6 Plus 5G को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग में इस फोन के बैक साइड में फ्लैट एज के साथ वायलेट शेड में फोन का डुअल-टोन डिजाइन दिखाया गया है। इसमें आपको सेल्फी शूटर के लिए डिस्प्ले पर सेंटर में एक होल पंच कटआउट भी दिया है।

    Poco M6 Plus 5G संभावित कीमत

    वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco M6 Plus 5G में रिंग एलईडी के साथ डुअल रियर कैमरा का सेटअप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा जूम सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का आएगा। इस फोन की संभावित कीमत की बात करें तो यह 15 हजार रुपये से कम में लॉन्च हो सकता है।

    Read More: Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऐसे चेक करें अपनी पात्रता, बेहद आसान है तरीका

    Read More: Bhojpuri Song: Akshara Singh ने अपनी गोरी – गोरी टांग दिखाकर Nirahua के बेडरूम में छुड़ाए पसीने, देखें गाना

    Poco M6 Plus 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    इसके स्पेक्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS दिया जा सकता हैं। वहीं इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच LCD डिस्प्ले साथ मिल सकती हैं। इतना ही सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा और Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 का प्रोसेसर दिया जा सकता हैं। वहीं पॉवर के लिए इस डिवाइस में 5,030mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट साथ दिया गया है।

    बाकी इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट या फिर फोन लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेगा। तब तक आपको थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा।

  • Monsoon Update: बादलों की गरज से कांपेगी धरती की रफ्तार, 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    Monsoon Update: बादलों की गरज से कांपेगी धरती की रफ्तार, 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    Monsoon Update: भारत के सभी हिस्सों में इन दिनों मानसूनी बादलों ने जीना हराम कर रखा है जिससे जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. हालात इतने बदतर हैं कि कई इलाकों में तो पानी भरने से यातायात भी बाधित हो रहा है, जो हर किसी के लिए किसी मुसीबत की वजह बना हुआ है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश होने से कई सड़कें जमीन में धंस गई हैं.

    इतना ही नहीं भूस्खलन होने से कई मार्ग बाधित हैं, जिससे जाम के हालात बने हुए हैं. हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश से कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश ने जीना दुश्वार करके रख दिया है. बारिश के चलते सड़कें पार करने के लिए भी बोट का सहारा लेना पड़ रहा है.

    कुछ गांव कस्बों में नाले बंद होने से घरों में में पानी घुस गया. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

    Read More: IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को लगातार झटके, बिनुरा फर्नांडो हुए अस्पताल में भर्ती

    Read More: OPS UPDATE: ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी या नहीं, वित्त सचिव ने साफ-साफ कही बड़ी बात

    यहां बादलों की चमक और गरज के साथ होगी जमकर बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 27 जुलाई को देश के 17 राज्यों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी के अनुसार, महाराष्ट्र के 8 जिलों पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और सातारा में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. इसके अलावा चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली में शनिवार के बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    उधर. गुजरात के भी कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, यहां अभी बाढ़ ने लोगों के सामने बड़ी मुसीबत पैदा कर दी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की की टीमों में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर 2700 लोगों को पहुंचाया गया है.

    इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

    आईएमडी के अनुसार, राजस्थान, कोंकण-गोवा और गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश हो सकती है.

    अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.वहीं, त्रिपुरा, केरल और इंटीरियर कर्नाटक में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

    Read More: PMKSNY UPDATE: सुबह होते ही किसानों को मिली गुड न्यूज, जानिए कब आएगी 2,000 रुपये की किस्त

    Read More: IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को लगातार झटके, बिनुरा फर्नांडो हुए अस्पताल में भर्ती

    इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और तमिलनाडु और केरल में झमाझम बारिश हो सकती है. ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हो सकती है.

  • IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को लगातार झटके, बिनुरा फर्नांडो हुए अस्पताल में भर्ती

    IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को लगातार झटके, बिनुरा फर्नांडो हुए अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टी20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं या फिर बीमार पड़ रहे हैं। ताजा मामला तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो का है, जो छाती के इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

    लगातार तीसरा झटका

    पिछले कुछ दिनों में श्रीलंकाई टीम को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले दुष्मंथा चमीरा ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं, जबकि नुवान तुषारा को प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह असिथा फर्नांडो और दिलशान मधुशंका को टीम में शामिल किया गया था।

    टीम पर पड़ेगा असर

    लगातार खिलाड़ियों के बाहर होने से श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी आक्रमण पर काफी असर पड़ सकता है। भारत के पास काफी मजबूत बैटिंग ऑर्डर है इस कारण इन तीनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में श्रीलंकाई टीम को गेंदबाजी विभाग में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

    भारतीय टीम को फायदा

    श्रीलंकाई टीम के लगातार खिलाड़ियों के बाहर होने से भारतीय टीम को फायदा हो सकता है। भारतीय टीम इस समय काफी मजबूत स्थिति में है और श्रीलंकाई टीम की कमजोरियों का फायदा उठा सकती है।

    श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें

    श्रीलंकाई टीम के लिए यह समय काफी मुश्किल भरा है। टीम को अब इन हालात से उबरकर भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    श्रीलंकाई टीम के लिए भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है। लगातार खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम की मजबूती पर सवालिया निशान लग गया है। अब देखना होगा कि श्रीलंकाई टीम इन चुनौतियों से कैसे निपटती है।

  • OPS UPDATE: ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी या नहीं, वित्त सचिव ने साफ-साफ कही बड़ी बात

    OPS UPDATE: ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी या नहीं, वित्त सचिव ने साफ-साफ कही बड़ी बात

    Old Pension Scheme Update: केंद्रीय कर्मचारी काफी दिनों से ओल्ड पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला. सभी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि वित्तीय साल 2024-2025 के बजट में सरकार कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है, लेकिन ओल्ड पेंशन योजना पर कुछ नहीं बोला.

    अब तो कर्मचारियों को भी लगने लगा है कि ओल्ड पेंशन योजना को लेकर सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं है. सरकार ने साल 2004 में ओल्ड पेंशन योजना को पूरी तरह से बंद कर दिया था. इसके बाद सरकार की ओर से एनपीएस को शुरू किया गया था. सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का एक हिस्सा एनपीएस में चला जाता है.

    एनपीएस में रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने का प्रावधान नहीं है. ओल्ड पेंशन योजना लागू होगी या नहीं, इसे लेकर वित्त सचिव ने तस्वीर पूरी तरह से साफ कर दी है. वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने क्या कुछ कहा है, यह सब आप आराम से आर्टिकल पढ़कर जान सकते हैं.

    Read More: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को लगा करारा झटका, डीए एरियर और 8वें वेतन आयोग पर आई बुरी खबर

    Read More: 25% के डिस्काउंट में बिक रहा 50MP AI कैमरा वाला Realme फोन, ऑफर्स देख खुशी से झूमे लोग

    ओल्ड पेंशन योजना पर वित्त सचिव ने क्या कुछ कहा?

    ओल्ड पेंशन योजना की बहाली को लेकर वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने बड़ी बात कही है. टीवी सोमनाथन ने कहा कि ओल्ड पेंशन योजना को वापस लाना देश के उन नागरिकों के लिए नकुसानदेह होगा,जो सरकारी नौकरी का हिस्सा नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एनपीएस (नई पेंशन प्रणाली) को लेकर कर्मचारी संगठनों और राज्य सरकारों से कुछ सकारात्मक वार्ता हुई है.

    टीवी सोमनाथन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बड़ी बात कही है. इसके अलावा एनपीएस पर बनी समिति का काम अभी पूरा नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में कर्मचारी संगठनों और राज्य सरकारों से बातचीत की है. इसमें कुछ प्रगति भी देखने को मिली है. सचिव ने कहा कि कर्मचारियों की कुछ चिंताएं हैं. दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि यह एक बात बिल्कुल साफ है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था वित्तीय रूप से मुमकिन नहीं है.

     युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

    वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने आगे कहा कि सरकार देश में युवाओं को रोजगार के होशियार बनाने के मकसद से उन्हें कंपनियों में प्रशिक्षण देने की सुविधा के अलावा अलावा 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को आधुनिक रूप भी देने पर विचार कर रही है.

    Read More: एनर्जी शेयर चमका देंगे आपकी किस्मत, अभी खरीदने पर हो जाएंगे मालामाल, पढ़ें डिटेल्स

    Read More: Amazon Deals: बंपर डिस्काउंट के साथ घर लाएं 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी, फिर नहीं मिलेगा धांसू मौका

    उन्होंने कहा कि बजट में महत्वपूर्ण रोजगार पर जोर देना है. जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय और राज्य कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकार ने जो लकी 2004 में खींची थी, अभी उसी पर बरकरार है.

★ Add to Google Preferred Sources
Get our stories in your Top Results