Bhojpuri Hot song: भोजपुरी इंडस्टी की फिल्मों (Bhojpuri Song) को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. भोजपुरी इंडस्टी में आपको एक से बढ़कर एक स्टार्स देखने को मिल जायेंगे. भोजपुरी इंडस्टी में खेसारी लाल यादव, (khesari lal Yadav) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) काजल राघवानी (Kajal Raghwani) से लेकर कई स्टार्स मौजूद हैं.
भोजपुरी इंडस्टी में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है. इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्टी में धमाल मचा रखा हुआ है. दिनेश लाल यादव और आम्रपाली जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं , तो बवाल मचा देते हैं. निरहुआ की जोड़ी को कई अभिनेत्रियों संग पसंद किया जाता है.
अगर आप निरहुआ के चाहने वाले में से एक हैं, तो आपके लिए आज हम एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर आये हैं. इस वीडियो में निरहुआ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं.
गाना ‘Jhumka Jhulaniya Diha’ हुआ वायरल
भोजपुरी गाना ‘Jhumka Jhulaniya Diha’ एक बार फिर से वायरल होता हुआ नजर आ रहे हैं. इस गाने के वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी एक साथ मिलकर धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं. निरहुआ पर फिल्माया गया यह गाना काफी ही ज्यादा रोमांटिक है. इस गाने को कितनी बार भी क्यों ना देख लें, लेकिन मन नहीं भरने वाला है.
निरहुआ का एक गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होता हुआ दिख रहा है. निरहुआ इस गाने में एक ही समय में कभी आम्रपाली तो कभी काजल राघवानी के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं. गाने में जैसा की देखा जा सकता है कि निरहुआ कभी दौड़कर काजल के पास जाते हैं, तो कभी दौड़कर आम्रपाली के साथ बिस्तर पर रोमांस करते हुए नजर आते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=mi_MpZvlqN0&pp=ygUMbmlyYWh1YSBzb25n
Read More: Bigg Boss OTT 3: Anil Kapoor की डांट के बीच छूटे ये बड़े मुद्दे! आखिर क्यों रणवीर शोरी का होता है पक्षपात
निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी का रोमांस
ये तिकड़ी फिल्मी पर्दे पर दर्शकों की नसों में करंट की तरह धमाचौकड़ी मचाये हुए है. खबर लिखें जाने तक ‘Jhumka Jhulaniya Diha’ को अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा धीरे – धीरे बढ़ता हुआ ही दिख रहा है.
आपको बता दें कि इस गाने के बोल प्यारे लाला यादव ने लिखे हैं, गाने को म्यूजिक रजनीश ने दिया है. वहीं, कल्पना सिंह ने इस गाने को आवाज दी है. गाने में आप सुहागरात की सेज सजी हुई देख सकते हैं. गाने की शुरुआत में निरहुआ बहुत ही ज्यादा कंफ्यूज नजर आते हैं, उन्हें समझ नहीं आता है कि वो किसके जाये. मगर, कुछ देर बाद निरहुआ बारी-बारी से दोनों के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं.
