Notice: Function WP_Scripts::localize was called incorrectly. The $l10n parameter must be an array. To pass arbitrary data to scripts, use the wp_add_inline_script() function instead. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 5.7.0.) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 6170
Hindi News - Times Bull

Category: Hindi News

  • Train Fire Update: पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, प्लेटफॉर्म पर भागते दिखे लोग

    बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन अचानक आग का गोला बन गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. यात्री जान बचाने के लिए भागते दिखे.

    Train Fire Update: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन अचानक आग का गोला बन गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. यात्री जान बचाने के लिए भागते दिखे.

    गनीमत रही कि अभी तक किसी यात्री की जान जाने की जानकारी नहीं मिली है. सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे राहत की सांस मिली.

    क्या मानी जा रही आग लगने की वजह

    सोमवार सुबह सासाराम से आरा होते हुए पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयंकर की पास में खड़ा होना भी दुश्वार नजर आ रहा था. देखते ही देखते आग फैलती गई. प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों के बीच हड़कंप के हालात बन गए. जान बचाने के लिए लोग दाएं और बाएं भागते दिखे.

    आग की लपटें और आसमान की ओर उठती धुएं की गुबार जिसने भी देखी, हर कोई हैरान रह गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. रेलवे अधिकारियों की मानें तो आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

  • Tamatar Pyaj Chutney Recipe : खाने का मजा करें दोगुना टमाटर प्याज चटनी के साथ, अपनाइए यह घरेलू टिप्स

    Tamatar Pyaj Chutney Recipe : खाने का मजा करें दोगुना टमाटर प्याज चटनी के साथ, अपनाइए यह घरेलू टिप्स

    Tamatar Pyaj Chutney Recipe : आज आपके लिए एक बहुत आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं जो मिनटों में बनकर तैयार होती है और खाने में बहुत ही मजेदार होती है। टमाटर प्याज की चटनी हर घर में बनाई जाती है और शौक से खाई जाती है। अक्सर देखा गया है कि कभी-कभी घर में सब्जियां खत्म हो जाती है और हम परेशान हो जाते हैं कि अब क्या बनाएं।  इस तरीके के सिचुएशन में यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प है जो खाने में भी मजेदार है और बनाने में भी बहुत आसान है।

    कभी अचानक से घर पर मेहमान आ जाए और खाने में आपको कुछ चटपटा तीखा व्यंजन ऐड करना हो उसके लिए भी टमाटर प्याज की चटनी बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है। टमाटर प्याज की चटनी हर किसी पराठे के साथ खाया जाता है।

    तो चलिए आज एक मसालेदार टमाटर प्याज की चटनी बनाकर तैयार करते हैं।

    टमाटर प्याज चटनी बनाने की सामग्री :

    • 1 या 2 टमाटर 
    • 1 या 2 प्याज 
    • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
    • 10 से 12 लहसुन की कलियां
    • तीन से चार हरी मिर्च
    • एक चम्मच अमचूर पाउडर
    • एक चम्मच जीरा
    • आधा चम्मच काली मिर्च
    • एक नींबू का रस
    • स्वाद के अनुसार नमक
    • एक चम्मच सरसों का तेल

    टमाटर प्याज चटनी बनाने की विधि

    टमाटर और प्याज को अच्छी तरह साफ करके रखें । टमाटर को गैस की फ्लेम पर रोस्ट कर लें । एक कटोरी में टमाटर को अच्छी तरह से मसल लें । फिर प्याज को बारीक काट लें और साथ ही हरी मिर्च को भी बारीक काट कर रख लें।  मसले हुए टमाटर में बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें । उसके बाद अदरक, लहसुन, अमचूर पाउडर, जीरा, काली मिर्च और नींबू का रस डालें  और मिला लें। अब दो चम्मच सरसों का तेल डालें और स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में इसमें बारीक कटा धनिया डालकर  मिला लें । टमाटर प्याज की चटनी में धनिया के पत्ते चार चांद लगा देते हैं ।

  • करुण नायर का विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल, फिर भी चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में नहीं मिली जगह, अजीत अगरकर ने बताई सच्चाई

    करुण नायर का विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल, फिर भी चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में नहीं मिली जगह, अजीत अगरकर ने बताई सच्चाई

    नई दिल्ली: भारत के घरेलू क्रिकेट में इस समय रनों की बारिश कर रहे करुण नायर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक लगाकर करुण नायर ने क्रिकेट फैंस और सलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विदर्भ के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार चार शतक लगाकर सबको हैरान कर दिया। उनका इन शतकों से न सिर्फ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को बल मिला, बल्कि विदर्भ को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने में भी मदद मिली। उनकी फॉर्म और बल्लेबाजी का दबदबा था, जिसे हर क्रिकेट प्रेमी और एक्सपर्ट्स ने सराहा।

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की बैठक के बाद किया गया। हालांकि, करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिली। इस फैसले पर सवाल उठे, और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इसका कारण भी बताया। उन्होंने कहा, “करुण नायर इस समय मौजूदा टीम में फिट नहीं बैठ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन नायर को टीम में जगह नहीं मिल पाई। अगर किसी खिलाड़ी को चोट आती है, तो करुण नायर के नाम पर विचार किया जाएगा।”

    करुण नायर के सलेक्शन में सबसे बड़ी अड़चन यह है कि उनका खेल मौजूदा वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट से पूरी तरह मेल नहीं खाता। भारतीय टीम में पहले से ही अनुभवी और युवा बल्लेबाजों का अच्छा संयोजन है, और करुण नायर को टीम में फिट करने में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का बैटिंग लाइनअप पहले ही मजबूत है, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, और श्रेयस अय्यर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

    टीम इंडिया में करुण नायर के अलावा कुछ और खिलाड़ियों को चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किया गया है। बुमराह और शमी जैसे खिलाड़ियों को चोट से उबरने के बाद टीम में जगह मिली है, जबकि अन्य खिलाड़ियों का सलेक्शन उनके फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करता है।

  • Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया उपकप्तान

    Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया उपकप्तान

    नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा, और क्रिकेट फैंस इस महाकुंभ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा भी हो चुकी है, और अब टीम इंडिया 20 फरवरी से इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी चुनौती शुरू करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उनकी भिड़ंत बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से होगी। पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ दुबई में खेला जाएगा, उसके बाद 23 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, और अंत में 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टीम अपना तीसरा मैच खेलेगी।

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद कप्तान में से एक माने जाते हैं, और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में सफलता मिली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी होने की पूरी कोशिश करेगी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम को एक मजबूत और रणनीतिक दिशा मिलती है।

    इस बार भारतीय टीम में कुछ अहम खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जिनकी चोटों ने पिछले कुछ समय तक उनका खेल प्रभावित किया था। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दोनों ही खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे। बुमराह, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे, अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वे भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। वहीं, शमी की भी वनडे टीम में वापसी हो चुकी है। शमी ने अपना आखिरी वनडे मैच नवंबर 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान खेला था, और अब वे टीम इंडिया के लिए फिर से मैदान पर उतरेंगे।

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इस टीम में अनुभव और युवा दोनों का बेहतरीन मिश्रण है।

  • Nandi Puja Niyam: नंदी जी के कान में इस नियम से मांगे मनोकामना, जल्द हो जाएगी पूरी!

    Nandi Puja Niyam: नंदी जी के कान में इस नियम से मांगे मनोकामना, जल्द हो जाएगी पूरी!

    Nandi Puja Niyam: सनातन धर्म सबसे अधिक प्राचीन धर्मों में से एक है ये तो सभी जानते ही होंगे। वहीं, सदियों से परम्परा चली आ रही है कि नंदी जी के कानो में अपनी इच्छाओं को व्यक्ति करना और उनसे मनोकामना मांगना कि इन सभी इच्छाओं कि पूर्ती के लिए भगवान शक्ति दें।

    आपने भी ये देखा होगा कि नंदी जी भगवान शिव जी के हर मंदिर के बाहर स्थापित किए जाते हैँ। वहीं, शिव भक्त पहले शंकर और माँ पार्वती जी कि विधि विधान से पूजा करते हैँ फिर नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना बताते हैँ। सदियों से ये कहा जाता है कि भगवान नंदी भगवान शिव जी तक सन्देश को पंहुचाते हैँ।

    जानिए कि क्यों कही जाती है नंदी जी के कान में मनोकामना

    दरअसल, बताते चले कि इस परम्परा के पीछे एक नहीं बल्कि कई सारी पौराणिक कथा चली आ रही है। यदि एक कथा के अनुसार मानें तो भगवान शिव जी ने नंदी महराज को ये वरदान दिया था कि जो भी व्यक्ति उनके कान में सच्चे दिल से मनोकामना व्यक्त करेगा, उनकी सभी इच्छा जरूर पूरी होगी। दरअसल, भगवान नंदी को भगवान शिव का परम भक्त और साथ ही उनका सन्देश वाहक माना जाता है। इसलिए सभी भक्तों का ये मानना होता है कि नंदी जी भगवान भोलेनाथ तक उनकी बातों को पंहुचा देंगे और फिर उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

    जानिए कि कैसे कहें नंदी जी के कानों में मनोकामना?

    नंदी भगवान के कान में मनोकामना कहना का एक सर्वोत्तम तरीका ये है जो हम आपको आगे बताने जा रहे हैँ। कहते हैँ कि मनोकामना हमेशा नंदी जी के बाएं कान में मांगे और मांगते समय अपने दोनों हाथ से कान को ढक दें। इतने धीरे से बोलें या मन में सोचें कि आपकी बात बस नंदी जी तक पहुचे और उसे कोई और न सुन पाए। इस बात का भी खास रूप से ध्यान रखें कि नंदी जी के कान में किसी कि बुराई न करें या किसी भी व्यक्ति के लिए अपशब्द न कहें।

    समझ लें कि क्या है परम्परा के पीछे का रहस्य

    दरअसल, नंदी जी के कानों में अपनी बात रखने कि परम्परा बीते कई सदियों से चली आ रही है। वहीं, इस परम्परा के रहस्य कि बात करें तो वो ये है कि ये भक्तों को आशा और विश्वास कि भावना प्रदान करती है। वहीं, ये एक तरह से सांस्कृतिक धरोवर भी है जो कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चली आ रही है।

     

  • ऋषभ पंत ने क्यों नहीं ली इस टीम के कप्तान बनने की ज़िम्मेदारी? जानिए पीछे की बड़ी वजह

    ऋषभ पंत ने क्यों नहीं ली इस टीम के कप्तान बनने की ज़िम्मेदारी? जानिए पीछे की बड़ी वजह

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में लिया जाता है। अपनी कप्तानी में भी वह भारतीय टीम को कई अहम जीत दिला चुके हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ऋषभ पंत को दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। यह खबर क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक थी, क्योंकि पंत ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी बल्लेबाजी और लीडरशिप स्किल्स से खुद को साबित किया है। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि पंत ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी से मना कर दिया है और आयुष बदोनी को कप्तान बनाए रखने का सुझाव दिया है।

    दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने अपनी सलेक्शन कमिटी की बैठक पूरी कर ली है और आगामी रणजी मैच के लिए टीम की घोषणा की है। हालांकि, इस घोषणा ने कई लोगों को चौंका दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली रणजी टीम के लिए कप्तानी का जिम्मा आयुष बदोनी को ही सौंपा जाएगा। पंत, जो खुद को इस मुकाबले के लिए उपलब्ध कर चुके थे और 2018 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलेंगे, ने कप्तानी का जिम्मा लेने से मना कर दिया।

    ऋषभ पंत का मानना था कि एक अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल कप्तान के रूप में उनका अनुभव उन्हें कप्तानी में बहुत मददगार बना सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनका मानना था कि इस फैसले से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। पंत ने कहा कि टीम की कप्तानी के लिए उनका चयन किसी भी तरह से सही नहीं होगा, और इसके बजाय उन्होंने मौजूदा कप्तान आयुष बदोनी और कोच सरनदीप सिंह पर भरोसा जताया। उनका यह कदम टीम के हित में था, ताकि टीम की रणनीति और लय बनी रहे।

    ऋषभ पंत ने DDCA सलेक्शन कमिटी को यह भी स्पष्ट किया कि वह आयुष बदोनी की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पंत का यह निर्णय टीम के सामूहिक प्रयास और एकता को ध्यान में रखते हुए था। दिल्ली रणजी टीम वर्तमान में ग्रुप डी तालिका में 19 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है, और पंत चाहते थे कि बदोनी का नेतृत्व इस टीम के विजन को सही दिशा में आगे बढ़ाता रहे।

    ऋषभ पंत का अगला बड़ा मिशन चैंपियंस ट्रॉफी है, जो इस साल होने वाली है। पंत अपनी फिटनेस और फॉर्म पर खास ध्यान दे रहे हैं ताकि वह इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए खेल सकें। चूंकि पंत पहले ही भारतीय टीम के लिए कई अहम मुकाबले खेल चुके हैं, इसलिए उनका रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला टीम इंडिया के आगामी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

  • Auto Expo 2025 में MG ने कर दिया बड़ा धमाका, पहली Electric Car की पेश, लुक देख धड़का दिल

    Auto Expo 2025 में MG ने कर दिया बड़ा धमाका, पहली Electric Car की पेश, लुक देख धड़का दिल

    MG Cyberster Electric Sports Car Unveiled at BMGE 2025: राजधानी दिल्ली में Auto Expo 2025 22 जनवरी तक जारी रहने वाला है. जिसमें तमाम ऑटो कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. पहले दिन यानी 17 जनवरी को कई कंपनियों ने बड़ा धमाका कर ग्राहकों का दिल जीत लिया. क्या आपको पता है कि Hyundai ने दूसरे दिन Creta Electric गाड़ी उतारी तो MG ने Cyberster Electric Sport Car पेश कर सबको आकर्षित कर दिया है.

    इस गाड़ी ने ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है. जिस गाड़ी को मार्केट में पेश किया गया है, उसकी रेंज भी दमदार है. Cyberster Electric Sport Car को मार्केट में काफी पसंद किया जा सकता है. इससे ग्राहकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिलेगा.

    MG Cyberster Electric Sport Car से जुड़ी जरूरी बातें

    देश की सड़कों पर MG ने Cyberster Electric Sport Car लॉन्च कर लोगों के बीच गर्दा मचाने का काम कर रही है. इसकी बुकिंग मार्च 2025 से शुरू होने की उम्मीद है. गाड़ी में 77kWh की बैटरी दी है. इसकी बैटरी भी काफी क्षमतावान रहने की संभावना है. इसकी रेंज की बात करें तो 580 किलोमीटर तक चलने वाली है. गाड़ी में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं. इसके साथ ही 510hp की पावर और 725Nm का टॉर्क देने का काम करेंगे. गाड़ी सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम रहने वाली है.

    MG Cyberster Electric Sport Car के फीचर्स

    इस गाड़ी का डिजाइन भी काफी दमदार रहने वाली है. इसमें 50:50 वजन संतुलन रहने वाले हैं. इसे चलाना आसान और मजेदार रहने वाला है. यह दो लोगों के लिए बनी रोडस्टर गाड़ी बनी हुई है. इसमें सॉफ्ट टॉप और स्टाइलिश सिजर डोर्स शामिल हैं.

    इसके साथ ही मार्केट में ध्यान में रखते हुए इन दरवाजों में रडार सेंसर और एंटी-पिंच तकनीक भी शामिल की गई है. गाड़ी का इंटीरियर भी काफी दमदार रहने वाला है. स्क्रीन और फ्यूचरिस्टिक स्टीयरिंग व्हील भी जोड़े गए हैं. गए हैं, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं.

    मार्केट में गाड़ी मचाएगी गदर

    MG ने Cyberster Electric Sport Car अपने सेगमेंट में भारत की अकेली गाड़ी है. इसके साथ ही जबरदस्त परफॉर्मेंस, खास डिजाइन प्रीमियम फीचर्स एकदम गजब हैं. MG की क्लासिक रोडस्टर गाड़ियों की याद ताजा करती है. अब इसे इलेक्ट्रिक अवतार में लाने में का काम किया जाएगा, जो लोगों के बीच धमाल चाने का काम करेगी. जानकारी के लिए बता दें कि MG Motors इस साल एक नई गाड़ी, एमजी एम9 लॉन्च करने का काम करेगी.

  • Vastu Tips: घर में रखीं ये चीजें बना देंगी आपको कंगाल, आज ही करें बाहर!

    Vastu Tips: घर में रखीं ये चीजें बना देंगी आपको कंगाल, आज ही करें बाहर!

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं होती है जिन्हें घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती जाती है साथ ही आर्थिक समस्याएं भी बढ़ती जाती हैँ। ऐसे में आज हम उन चीजों के बारे में बतायेंगे जो आपको अपने घर से तुरंत हटा देनी चाहिए। वरना कई तरह कि समस्याएं उतपन्न हो सकती हैँ।

    टूटी फूटी बेकार चीजों का घर में होना

    यदि आपके घर में भी टूटी – फूटी या बेकार वस्तु रखीं हैँ जैसे कि फर्नीचर, बर्तन या कोई इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट जो खराब पड़े हैँ तो ये चीजें नेगेटिविटी को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैँ। वहीं, इनके घर में होने से मानसिक समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए आज ही ऐसी चीजों को घर से बाहर कर दें।

    ताले का खराब हो जाना या बिना चाभी के ताला

    यदि आपके घर में ताला है जिसकी चाभी गुम हो चुकी है या इसमें जंग लगा हुआ है तो इसे तुरंत ही घर से बाहर कर दें क्युंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है। इसलिए इस तरह के ताले को जितनी जल्दी हो सके बाहर कर दें।

    नल से लगातार पानी गिरना

    घर में नल होना और इससे बेवजह पानी गिरना नकारात्मकता का प्रतीक होता है। अगर आपके घर में कोई ऐसा नल लगा है जिससे पानी गिरता रहता है तो इसे जितनी जल्दी हो सके हटा दें या सही करवाएं वरना वास्तु दोष बढ़ सकता है या लग सकता है। इसलिए इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं।

    बंद पड़ी घड़ी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो बंद घड़ी का घर में होना काफी ज्यादा अशुभ होता है। वहीं, आपको कई तरह कि आर्थिक दिक्क़तें भी झेलनी पड़ सकती हैँ। इसलिए बंद पड़ी घड़ी को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी ठीक करवाएं।

    फटे या खराब जूते चप्पल

    फटे और कटे – फटे जूते चप्पल रखने से घर में वास्तु दोष लग सकता है। इतना ही नहीं व्यक्ति ग्रह दोष का शिकार भी हो सकता है। साथ ही जीवन में कई तरह कि दिक्क़त और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

    पुराने कपड़े

    यदि आपके घर में पुराने कपड़े रखें हैँ जिनका इस्तेमाल नहीं करते हैँ तो आज ही इन कपड़ों को बाहर करें। किसी को ये कपड़े दे दें या बाहर कर दें, वरना वास्तु दोष का शिकार हो सकते हैँ।

     

  • विराट कोहली और केएल राहुल नहीं खेलेंगे ये टूर्नामेंट, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आया बड़ा अपडेट

    विराट कोहली और केएल राहुल नहीं खेलेंगे ये टूर्नामेंट, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आया बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की 1-3 से करारी हार के बाद घरेलू क्रिकेट में स्टार खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया, ताकि वे फॉर्म में लौट सकें और अपने खेल को बेहतर बना सकें। इस निर्णय के बाद ऋषभ पंत, शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रणजी ट्रॉफी खेलने की खबरें सुर्खियां बनीं।

    हालांकि, हाल ही में खबर आई है कि विराट कोहली और केएल राहुल, रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में हिस्सा नहीं लेंगे। चोट की वजह से दोनों खिलाड़ियों ने BCCI के मेडिकल स्टाफ को अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी है।

    दिल्ली की रणजी टीम में विराट कोहली का नाम शामिल होने के बाद क्रिकेट फैंस उत्साहित थे कि कई साल बाद कोहली घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। लेकिन ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने मेडिकल स्टाफ को सूचित किया है कि उन्हें गर्दन में दर्द की समस्या है।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट के बाद कोहली ने इस दर्द के लिए इंजेक्शन भी लिया था। हालांकि, दर्द में सुधार नहीं हुआ, जिससे उन्हें 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के मैच से बाहर होना पड़ा।

    दूसरी ओर, केएल राहुल की कोहनी में चोट के कारण वह रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। राहुल की चोट उन्हें बेंगलुरू में पंजाब के खिलाफ मैच में खेलने से रोक रही है। यह चोट उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी थी, जिससे वे अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। भले ही विराट कोहली और केएल राहुल रणजी ट्रॉफी के मौजूदा राउंड में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उन्हें ग्रुप स्टेज के अंतिम दौर में खेलने का एक और मौका मिल सकता है। यह दौर 30 जनवरी से शुरू होगा और 6 फरवरी को समाप्त होगा।

    कोहली और राहुल की प्राथमिकता इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी है। इन टूर्नामेंट्स के चलते उनकी फिटनेस सुनिश्चित करना BCCI की पहली प्रायोरिटी है। ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करते हैं, तो वे सीधे भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

    BCCI ने खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य करते हुए स्पष्ट किया था कि उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। हालांकि, चोट और फिटनेस के मामलों में मेडिकल स्टाफ की सिफारिशें प्राथमिकता लेती हैं। विराट और राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए बेहद अहम हैं, और उनकी फिटनेस पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

  • Rumors: Rajdoot Bike फिर काटेगी डुरके, जल्द होगी लॉन्च! जानिए बड़ा अपडेट

    Rumors: Rajdoot Bike फिर काटेगी डुरके, जल्द होगी लॉन्च! जानिए बड़ा अपडेट

    Rajdoot Bike Launch in India: भारतीय सड़कों पर Rajdoot Bike का अपने आप में अलग ही जलवा रहा है. इस बाइक की बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की, जिसकी आवाज सुनने को आज भी हर कोई व्याकुल है. क्या आपको पता है कि एक बार फिर New Rajdoot Bike सड़कों पर सफेद धुआं छोड़ती नजर आ सकती है, जिसे लोगों के बीच काफी पसंद किया जा सकता है.

    सोशल मीडिया पर अफवाह है कि इस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है. इस बाइक को नए अंदाज में बाजार में उतारने की तैयारी चल रही है, जिसका माइलेज (mileage) भी काफी दमदार रह सकता है. लुक और डिजाइन ग्राहकों की पहली पसंद बन सकता है. इस मॉडल को अगस्त 2025 तक मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी किसी ने कुछ नहीं कहा है. इसके फीचर्स कैसे रहेंगे, यह सब खबर में नीचे जान लें.

    Rajdoot Bike के फीचर्स मचाएंगे धमाल

    क्या आपको पता है कि Rajdoot Bike के फीचर्स एकदम कमाल के रहने वाले हैं. दूसरी बाइक्स के मुकाबले इसके फीचर्स काफी अलग रहने की संभावना जताई गई है. उम्मीद की जा रही है कि मॉडर्न युग में लॉन्च होने वाली बाइक में कई बदलाव भी किए जा सकते हैं.

    Rajdoot Bike में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी फीचर्स जोड़ने का काम किया जा सकता है. इसके अलावा कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स भी Rajdoot Bike में शामिल किए जाने की उम्मीद है. एसएमएस अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन के साथ-साथ टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम भी जोड़े जाने की उम्मीद है. यह फीचर्स फीचर्स यंग राइडर्स को अट्रैक्ट करने में काफी काम करने वाली है.

    Rajdoot Bike का माइलेज और फीचर्स

    मार्केट में जिस Rajdoot Bike की लॉन्चिंग की जा सकती है, उसका माइलेज भी लोगों की पहली पसंद बन सकता है. नए मॉडल का माइलेज 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक रहने की संभावना है. इसकी कीमत की बात करें तो करीब 1.75 लाख रुपये तक निर्धारित की जाने की संभावना है. इसका मुकाबला सीधा Royal Enfield से होने की संभावना जताई गई है.

    Note: जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों के अनुसार ही Rajdoot Bike की लॉन्चिंग का दावा किया जा रहा है. Timesbull.com का मकसद किसी को भ्रमित करना नहीं बल्कि लोगों को सटीक जानकारी देना है.

Gift this article