Notice: Function WP_Scripts::localize was called incorrectly. The $l10n parameter must be an array. To pass arbitrary data to scripts, use the wp_add_inline_script() function instead. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 5.7.0.) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 6170
Patta Gobi Paratha Recipe : सर्दियों के लिए परफेक्ट सेहतमंद और स्वादिष्ट पत्ता गोभी पराठा, नोट करें विधि - Times Bull

Patta Gobi Paratha Recipe : सर्दियों के लिए परफेक्ट सेहतमंद और स्वादिष्ट पत्ता गोभी पराठा, नोट करें विधि

Written by

in

Patta Gobi Paratha : सर्दियों में गर्मागर्म पत्ता गोभी का स्वादिष्ट पराठा मिल जाये तो क्या कहना! पत्ता गोभी पराठा नाम सुनते हीं  मुंह से पानी ना आए ऐसा हो नहीं सकता। तो आज हम पत्ता गोभी के पराठे बनाना जानेगें जो झटपट बनाकर तैयार कर लेंगे।

इसे पत्ता गोभी और कुछ मसाले के मिश्रण से बने स्टाफिंग से बनाकर तैयार करेंगे। पत्ता गोभी के पराठे को  लोग दही या अचार के साथ खाना बहुत ही पसंद करते हैं। पत्ता गोभी का पराठा सुबह के नाश्ते के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह सुबह के टिफिन के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो जाता है।

आईए देखते हैं पत्ता गोभी पराठा बनाने के लिए हमें किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी!

पत्ता गोभी पराठा बनाने की सामग्री :

  • 500 ग्राम पत्ता गोभी
  • 500 ग्राम आटा
  • आधा कटोरी बारीक कटा प्याज
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • दो से तीन बारीक कटा हरी मिर्च
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • आधा कटोरी घी
  • दो चम्मच तेल

पत्ता गोभी पराठा बनाने की विधि :

सबसे पहले पत्ता गोभी को अच्छी तरह धो लें और इसको कद्दूकस की मदद से घिसकर उसमे नमक मिलकर रखें। अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालें। जब तेल  गर्म हो जाए तो उसमें आधा चम्मच जीरे का तड़का दें और बारीक कटा प्याज और मिर्च डालकर  3 मिनट तक पकाएं। बने हुए मसाले डालकर मिलाएं और घिसा हुआ पत्ता गोभी डाल के तीन से चार मिनट तक भूने।

अब आटा में आधा चम्मच नमक और दो चम्मच घी डालकर मुलायम ढो तैयार करें। तैयार किए हुए आटे को लगभग 10 मिनट तक रख दें जिससे आटा अच्छे  से सेट हो जाए।  उसके बाद आप मध्यम आँच पर तवा रखें। आटे की छोटी-छोटी लोई लें और उसमें पत्ता गोभी की तैयार स्टफिंग को भरें और हल्के हाथ से बेलें।  मध्यम आँच पर पराठे को पलट-पलट कर सुनहरा रंग होने तक पकाएं।

तैयार है आपके पत्ता गोभी के पराठे!

इसको आप दही या धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

Gift this article