Notice: Function WP_Scripts::localize was called incorrectly. The $l10n parameter must be an array. To pass arbitrary data to scripts, use the wp_add_inline_script() function instead. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 5.7.0.) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 6170
Hindi News - Page 3 of 37 - Times Bull

Category: Hindi News

  • सचिन तेंदुलकर ने भी कर दी इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ, क्या टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में मिलेगी जगह? देखें आंकड़े

    सचिन तेंदुलकर ने भी कर दी इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ, क्या टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में मिलेगी जगह? देखें आंकड़े

    नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले टीम के संभावित खिलाड़ियों के बारे में चर्चा जोरों पर है। इस समय, घरेलू क्रिकेट में अपनी जबरदस्त फॉर्म दिखा रहे करुण नायर का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने जिस तरह से शानदार बल्लेबाजी की है, वह सचमुच काबिल-ए-तारीफ है। यही नहीं, भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी उपलब्धियों को सराहा है। सचिन ने करुण नायर के जबरदस्त प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और उनसे भविष्य में भी इसी तरह का फॉर्म जारी रखने की उम्मीद जताई।

    विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में करुण नायर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया। उन्होंने 7 पारियों में 5 शतक और एक अर्धशतक के साथ 752 रन बनाए, जो कि एक शांदरर रिकॉर्ड है। करुण नायर का औसत 752 रन रहा है, जो बेहद उल्लेखनीय है। सचिन तेंदुलकर ने उन्हें इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए ‘असाधारण’ करार दिया और इस तरह के प्रदर्शन को केवल कठिन मेहनत और फोकस से ही संभव माना। सचिन का मानना है कि इस तरह की पारी नहीं खेली जा सकती यदि किसी खिलाड़ी में जोश और समर्पण न हो।

    सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर करुण नायर की तारीफ करते हुए लिखा कि 7 पारियों में पांच शतक लगाना असाधारण से कम नहीं है। उन्होंने कहा, “इस तरह का प्रदर्शन यूं ही नहीं हो जाता। यह पूरी तरह से कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है।” सचिन ने करुण नायर से यह भी कहा कि ऐसे मजबूत बने रहें और हर मौके का भरपूर फायदा उठाएं। यह शब्द न केवल करुण नायर को प्रेरित करते हैं, बल्कि सभी युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी सीख हैं।

    करीब तीन साल पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मायूसी का सामना कर चुके करुण नायर ने अब शानदार वापसी की है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने शानदार शतकों से न केवल खुद को साबित किया है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि उनका सपना भारतीय टीम में वापसी का अभी भी जीवित है। करुण नायर ने कहा कि भारत की जर्सी पहनने का सपना उनके दिल में आज भी है, और वह इसे पूरी तरह से हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

    जब से करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा था, तब से उन्हें भारत के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिना जाने लगा था। हालांकि, इसके बाद वह टीम इंडिया में लगातार जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए। लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में जगह बनाने का मजबूत उम्मीदवार बना दिया है। अब देखना यह होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सलेक्शन कमिटी उन्हें मौका देती है या नहीं।

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक अहम चुनौती साबित होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारत को अपनी ताकतवर टीम के साथ उतरना होगा, और यह देखा जाएगा कि क्या करुण नायर को इस बार मौका मिलता है। अगर वह टीम इंडिया का हिस्सा बनते हैं, तो उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें एक मजबूत विकल्प माना जाएगा।

  • Petrol-diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बदलाव! जानें एक लीटर का रेट

    Petrol-diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बदलाव! जानें एक लीटर का रेट

    Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम (petrol-diesel price) काफी दिनों से सातवें आसमान पर चढ़े होने से ग्राहकों की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है. वैश्विक बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में काफी उठा-पटक देखने को मिल रही है, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता दिख रहा है. 18 जनवरी की 2025 की सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol-diesel price) में मामूली बदलाव देखने को मिला, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूरी मिली.

    बावजूद इसके कई महानगरों में पेट्रोल (petrol) सैकड़ा पार बिक रहा है, जबकि डीजल भी 90 रुपये प्रति लीटर से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. अगर आप पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) भरवाना चाहते हैं तो दिल्ली, से मुंबई तक, पहले ताजा भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. नीचे कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol diesel price) को आसानी से जान सकते हैं.

    इन शहरों में जानिए पेट्रोल-डीजल का भाव

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (petrol price) 97.15 रुपये और डीजल का भाव (diesel price) 88.35 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 103.77 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया गया. जबकि डीजल का भाव (diesel price) 94.09 प्रति लीटर पर ट्रेंड करता दिखा है.

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत (petrol price) 99.90 प्रति लीटर और डीजल का प्राइस (diesel price) 91.25 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता नजर आया. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 98.30 रुपये और डीजल का प्राइस (diesel price) 89.90 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता नजर आया. कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में पेट्रोल 99.75 रुपये और डीजल की कीमत 90.15 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता नजर आया है.

    कच्चे तेल के दाम पर असर

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम (crude oil price) में स्थिरता बनी हुई है. 18 फरवरी 2025 को WTI क्रूड के दाम करीब $79 प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड का प्राइस $84 प्रति बैरल दर्ज किए गए. इससे भारतीय तेल कंपनियों को राहत की सांस मिली है. कच्चे तेल के दाम में स्थिरता के चलते स्थानीय बाजारों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है.

    पूर्ण बजट में मिल सकती राहत

    केंद्र सरकार 1 फरवरी 2025 को देश का पूर्ण बजट पेश कर सकती है. उम्मीद है कि सरकार इस बार पूर्ण बजट में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में ला सकती है. अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया गया तो कीमतों में कटौती हो सकती है. अभी केंद्र व राज्य सरकारें अपने-अपने टैक्स लगाती हैं.

  • वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा में से कौन था सबसे ज्यादा विस्फोटक ओपनर? जानिए 251 वनडे मैचों बाद के आंकड़े

    वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा में से कौन था सबसे ज्यादा विस्फोटक ओपनर? जानिए 251 वनडे मैचों बाद के आंकड़े

    नई दिल्ली: क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि टीम की शुरुआत अक्सर इन बल्लेबाजों पर निर्भर होती है। अगर हम वर्ल्ड क्रिकेट के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों की बात करें, तो उसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का नाम जरूर आता है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बैटिंग से न सिर्फ मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि कई क्रिकेट रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। तो आइए, जानते हैं कि रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग ने अपने 251-251 वनडे मैचों के बाद क्या रिकॉर्ड दर्ज किए थे।

    रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से वनडे क्रिकेट में जो रिकॉर्ड बनाए हैं, वे सचमुच काबिल-ए-तारीफ हैं। रोहित शर्मा का 251 वनडे मैचों के बाद कुल रन 10112 थे, जो कि 48.85 के औसत से थे। इसके अलावा, उन्होंने 30 शतक और 52 अर्धशतक लगाए थे। यानी कि लगभग हर तीसरे मैच में उनका बल्ला रन उगलता था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन था, जो आज भी वनडे क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है।

    वीरेंद्र सहवाग, जिनके बारे में कहा जाता है कि वह सिर्फ एक मिनट में मैच का रुख बदल सकते हैं, ने भी 251 वनडे मैचों के बाद अपने शानदार रिकॉर्ड बनाए। सहवाग ने 8273 रन बनाए थे, जो 35.06 के औसत से थे। इसके अलावा उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतक लगाए थे। सहवाग का सबसे बड़ा योगदान उनकी आक्रामक बैटिंग में था, जिसमें उन्होंने खेल के किसी भी पल में विरोधी गेंदबाजों को पिटाई करने की कला में माहिर थे।

    आक्रामक बल्लेबाजी का सबसे बड़ा संकेत छक्कों से मिलता है, और अगर हम दोनों बल्लेबाजों के छक्कों की तुलना करें, तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। रोहित शर्मा ने 251 वनडे मैचों के बाद कुल 292 छक्के लगाए थे, जो कि सहवाग के 136 छक्कों से कहीं ज्यादा थे। इस आंकड़े से यह साफ हो जाता है कि रोहित ने लंबे समय तक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैदान पर राज किया।

    जहां तक चौकों की बात है, वीरेंद्र सहवाग ने 251 वनडे मैचों में कुल 1132 चौके लगाए थे, जो कि रोहित शर्मा के 928 चौकों से ज्यादा थे। सहवाग का स्ट्राइक रेट भी 104.34 था, जो कि उनका आक्रामक अंदाज दर्शाता है। वहीं, रोहित का स्ट्राइक रेट 90.52 था, जो उनके खेलने के तरीके को दर्शाता है।

    रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग दोनों ने अपने समय में भारतीय क्रिकेट को गर्वित किया है। सहवाग अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए प्रसिद्ध थे, वहीं रोहित शर्मा ने लगातार रन बनाने की क्षमता को साबित किया है। दोनों के रिकॉर्ड अलग-अलग थे, लेकिन उनका योगदान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रहेगा।

  • Weather Alert: फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, छतरी रखें तैयार, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Weather Alert: फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, छतरी रखें तैयार, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Weather Alert: उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी हिस्सों ते नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance active) होने से मौसम का मिजाज करवट बदलने जा रहा है. मैदानी इलाकों में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश (rain) होने की संभावना जताई है. इसके अलावा 20 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय इलाकों में क्षेत्र में मामूली बारिश (rain) के साथ बर्फबारी (snowfall) का दौर जारी रह सकता है.

    पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance active) के चलते 21 और 23 जनवरी तक बारिश व बर्फबारी (rain and snowfall) में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है. दक्षिण भारत के कई इलाकों देर रात बारिश (rain) होने से तापमान नीचे खिसक गया और जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी. पूर्वोत्तर राज्यों में अभी भी सर्दी का सितम जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की चेतावनी (rain alert) जारी कर दी है.

    यहां होगी गरज के साथ बारिश

    भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में तेज बारिश (rain) होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश (rain) होने की संभावना बनी रहेगी.

    इसके अलावा 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में जगह-जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में बारिश का दौर देखने मिल सकता है.

    इन राज्यों में भी बारिश

    IMD के अनुसार, 19 जनवरी तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में बादलों की गरज चमक के साथ बारिश (rain) होने की उम्मीद जताई है. कराईकल के कई भागों में हल्की से मध्यम से बारिश का क्रेज जारी रह सकता है. 19 तारीख को केरल और माहे में तेज बारिश हो सकती है.

    जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

    इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

    आईएमडी के अनुसार 19 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रात और सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 19 और पूर्वी राजस्थान में 18 और 20 जनवरी को घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है. 18 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. 18 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है.

  • 8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग लागू होते ही कितनी बढ़ेगी सैलरी! जानकर उछल पड़े कर्मचारी

    8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग लागू होते ही कितनी बढ़ेगी सैलरी! जानकर उछल पड़े कर्मचारी

    नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (central employee and pensioners) को नए साल के पहले ही महीने में बड़ी खुशखबरी दी है. केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का गठन को मंजूरी देकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले को केंद्रीय कर्मचारियों (central employee) के भविष्य के लिहाज से बहुत कारगर माना जा रहा है. अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होते ही सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

    उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों की सैलरी में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जो बड़ी सौगात की तरह रहने वाली है. सैलरी बढ़ोतरी में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) बड़ा किरदार निभाएगा. 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का नेतृत्व के लिए जल्द ही अध्यक्ष व बाकी दो सदस्यों का भी गठन कर दिया जाएगा. सरकार जल्द ही इसका फैसला करेगी.

    कितने कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित?

    केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) से बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनर्स लाभान्वित होने तय माने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आयोग लगभग 49 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों पर बड़ा प्रभाव डालता नजर आएगा. इसे कर्मचारियों के वेतन ढांचे चके साथ बड़े फैमाने पर सुधार होना तय है.

    कितनी बढ़ेगी सैलरी?

    केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में 2.28 से 2.86 के बीच फिटमेंट प्रस्ताव का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो फिर मूल वेतन पर बड़ा असर पड़ने वाला है. मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये प्रति महीना है. फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.86 किया गया तो सैलरी लगभग 51,480 रुपये प्रति महीने हो सके हैं. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.28 किया गया तो न्यूनतम सैलरी 41,040 रुपये करने का फैसला लिया जाएगा. व

    कब खत्म हो रहा 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल?

    केंद्र सरकार की तरफ से 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के गठन को साल 2014 में मंजूदी दी थी. इसके दो साल बाद यानी 1 जनवरी 2016 को देशभर में लागू कर दिया गया था. अब 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म होने जा रहा है. जिससे पहले बदलाव करने का लक्ष्य है. नए आयोग को मंजूरी सरकार के बड़े कदम के रूप में देखी जा रही है.

  • Fish Fry Recipe : तैयार करें झटपट लजीज फिश फ्राइ , जीतें घरवालों का दिल, नोट करे रेसिपी

    Fish Fry Recipe : तैयार करें झटपट लजीज फिश फ्राइ , जीतें घरवालों का दिल, नोट करे रेसिपी

    Fish Fry  Making Tips : अगर फिश खाने के शौकीन है तो आज की यह रेसिपी आपको बहुत ही पसंद आने वाली है।  आज आपके लिए बहुत ही अलग तरीके से फिश फ्राई की रेसिपी लेकर आए हैं जो आप अपनी रसोई में बहुत ही आसान तरीके से बनकर तैयार करेंगे। अक्सर फिश फ्राई जैसी या तंदूरी जैसी चीज खाने के लिए हम रेस्टोरेंट की तरफ भागते हैं। तो आज ऐसी एक बहुत ही खास रेसिपी जिसे आप अपने घर में बनकर तैयार करेंगे।  इसे  घर के हर उम्र के लोग भी पसंद से खाएंगे।  इसमें आप अपने मनपसंद फिश का चुनाव कर सकते हैं। यह चावल के आटे और फिश के मिश्रण का एक बेहतरीन कोम्बो इस रेसिपी में देखने वाले हैं।

    तो चलिए झटपट जानते हैं कि फिश फ्राई बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी। 

    फिश फ्राई बनाने की सामग्री:

    • 500 ग्राम बिना कांटे की मछली
    • आधा कटोरी चावल का आटा 
    • दो से तीन चम्मच कॉर्न फ्लोर
    • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
    • आधा चम्मच मिर्ची पाउडर
    • एक चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
    • स्वाद के अनुसार नमक
    • तलने के लिए तेल

    फिश फ्राई बनाने की विधि :

    फिश फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले हम बिना काटे की मछली का इस्तेमाल करेंगे और ध्यान रखेंगे की मछली एकदम ताजा हो जिससे इसका स्वाद बरकरार रहे।  अक्सर हम ऐसे फिश चुन लेते हैं जो कि बिना स्वाद के होते हैं। फिर आप चाहे इसमें कितने भी मसाले मिलाओ यह स्वादिष्ट नहीं बनता है।

    फिश को अच्छी तरीके से धोकर बाउल में रखें। इसमें आप चावल का आटा, दो चम्मच कॉर्नफ्लोर और पिसे हुए मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला ले। आप चाहे तो इसमें एक अंडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यह और क्रंची बनकर तैयार होगा। अंडा बिल्कुल ऑप्शनल है। आप चाहे तो डाल सकते हैं या आप दो से तीन चम्मच पानी डालकर मछली के ऊपर एक अच्छा सा कोटिंग तैयार कर ले।  इससे 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।  इससे  मछली के अंदर मसाला घुस जाएगा और मछली अंदर तक एकदम कुरकुरे बनकर तैयार होंगे। 

    अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। ध्यान रहे की तेल एकदम अच्छी तरीके से गर्म  हो  वरना मछली टूट सकती है। अब एकदम गरम तेल में आप मछली डालें और मध्यम आँच पर दोनों तरफ पलट कर फ्राइ  कर ले। आप चाहे तो मछली को दो बार फ्राइ करें।  इससे यह अधिक क्रंची बन के तैयार होगी। 

    तैयारी आपकी बेहद ही स्वादिष्ट फिश फ्राई!

    इसे आप तीखी चटनी के साथ सर्व करिए। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। 

  • Gold Price Update: शाम होते ही सोने के दाम धड़ाम, जानें 10 ग्राम का ताजा भाव

    Gold Price Update: शाम होते ही सोने के दाम धड़ाम, जानें 10 ग्राम का ताजा भाव

    Gold Price Update: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार की शाम सोने की कीमतों (gold price price) में गिरावट देखने को मिली. हालांकि, गुरुवार के मुताबिक, आज सोने की कीमतों (gold price) में बढ़ोतरी हुई, लेकिन दोपहर के अपेक्षा दाम कम हो गए. सोने के रेट (gold price) में मार्केट खुलते हुए ही सोने की कीमतों (gold price) में बढ़ोतरी हुई, जो शाम के समय थोड़ी नीचे जरूरी आई.

    अगर आपके परिवार में किसी शख्स की शादी होने जा रही तो सोना खरीदने का बढ़िया मौका. 1 फरवरी 2025 को पूर्ण बजट पेश किया जाना है, जिसमें कस्टम ड्यूटी चार्ज को अगर बढ़ाया गया तो फिर सोने के दाम (gold price) ऊंची छलांग लगा सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है. अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले सभी कैरेट वाले गोल्ड का रेट (gold price) जान सकते हैं.

    जानिए 24 से 14 कैरेट तक के गोल्ड का रेट

    देश के सर्राफा बाजारों (sarrafa bazaar) से अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ताजा रेट जान सकते हैं. मार्केट में 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाले गोल्ड की कीमत (gold price) 79239 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया. इसके अलावा मार्केट में 995 प्योरिटी (23 कैरेट) वाले गोल्ड का भाव (gold price) 78922 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करता दिखा.

    इसके साथ ही 916 प्योरिटी (22 कैरेट) वाले गोल्ड का रेट (gold price) घटकर 72583 रुपये प्रति तोला के हिसाब से दर्ज किया जा रहा है. 750 प्योरिटी (18 कैरेट) वाले सोने के रेट (gold price) 59429 रुपये प्रति तोला पर दर्ज की गई है. 585 प्योरिटी यानी 14 कैरेट गोल्ड का भाव (gold price) 46365 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकता नजर आया. वहीं, मार्केट में चांदी की कीमत (silver price) की बात करें तो 90820 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई है.

    गुरुवार की शाम क्या रही सोने की कीमत?

    एक दिन पहले गुरुवार की शाम 24 कैरेट गोल्ड का रेट (gold price) 79184 रुपये प्रति तोला पर दर्ज किया गया था. इसके साथ ही 23 कैरेट गोल्ड का भाव (gold price) 78867 रुपये प्रति दर्ज किया गया. 22 कैरेट का प्राइस 72867 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा. 18 कैरेट सोने की कीमत (gold price) 59429 रुपये प्रति तोला पर दर्ज की गई.

    इसके अलावा 14 कैरेट वाले गोल्ड का दाम (gold price) 46355 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका है. इसके साथ ही 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत (silver price) 90820 प्रति किलो पर दर्ज की गई है.

  • Kabuli Chaat Recipe : झटपट तैयार करें मसालेदार काबुली चाट, टेस्टी और हेल्दी रेसिपी, जानें विधि

    Kabuli Chaat Recipe : झटपट तैयार करें मसालेदार काबुली चाट, टेस्टी और हेल्दी रेसिपी, जानें विधि

    Kabuli Chaat Making Tips : अक्सर ऐसा होता है कि हमें कभी कुछ अलग और डिफरेंट खाने का मन करता है। ऐसे में यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आने वाली है। इस रेसिपी में  हम कच्चे काबुली चना की ऐसी हेल्दी और चटपटी चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो हर किसी को बहुत ही पसंद आने वाली है। दाल-चावल, रोटी-सब्जी खाकर बहुत ही बोर हो जाते हैं और हमें कुछ अलग सा खाने का मन करता है तो यह रेसिपी ऐसे व्यक्त के लिए एकदम परफेक्ट होने वाली है।

    अक्सर ऐसी चटपटी चीज खाने के लिए लोग बाजार की तरफ भागते हैं। पर कुछ लोग हेल्थ कॉन्शियस भी होते हैं। ऐसे में वह बाजार की चीजें खाना अवॉइड करतें हैं।अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह रेसिपी बहुत ही फायदेमंद होने वाली है। आप इस रेसिपी को सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स में बनाकर इसका फायदा उठा सकते हैं।  इससे बहुत ही तेजी से वजन कम होता है। इसमें हम काबुली चने और खीरा, बीटरूट, गाजर जैसी चीजों का इस्तेमाल करेंगे जो हमें हमारे शरीर को आने को फायदा देने वाला है।

    तो आईए जानते हैं ऐसी चटपटी चाट बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी!

    काबुली चाट बनाने की सामग्री :

    • एक कटोरी उबले हुए काबुली चना
    • आधा कटोरी बारीक कटा गाजर
    • आधा कटोरी बारीक कटा खीरा 
    • आधा कटोरी बारीक कटा प्याज
    • आधा कटोरी बारीक कटा स्वीट कॉर्न
    • आधा चम्मच काला नमक
    • जीरा पाउडर आधा चम्मच
    • नींबू का रस
    • 2 से 3 बारीक कटी हरी मिर्च

    काबुली चाट बनाने की विधि:

    काबुली चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को रात भर भिगोकर रखें जिससे यह अच्छी तरह फुल जाएंगे। आप चाहे तो काबुली चने में थोड़ा सोडा भी डाल सकते हैं इससे सर्दी के मौसम में चने अच्छे से फूल जाते हैं। सर्दियों के मौसम में यह शिकायत रहती है कि रात भर भिगोने से भी काबुली चने नहीं फुल पाए तो यह टिप्स आजमा के आप चने को एकदम बढ़िया तरीके से फूला सकते हैं।

    फिर कुकर में काबुली चने को दो से तीन सिटी लगा ले। ध्यान दें कि आप इसमें नमक ना डालेंगे क्योंकि हम काबली चाट में ऊपर से नमक डालने वाले हैं तो नमक अधिक हो सकता है। अब एक बड़े बाउल में उबले हुए काबुली चना, बारीक कटा गाजर, बारीक कटा खीरा, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर और उबले हुए स्वीट कॉर्न को डाल के अच्छी तरह मिक्स करें।  इसमें आप चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करे और स्वाद के अनुसार हरी मिर्च डालें। आखिर में आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इससे भी इसका स्वाद काफी बेहतर होता है।

    तैयार है आपका  बेहद ही हेल्दी और चटपटी काबुली चना चाट!

    इस रेसिपी को आप एक बार जरूर ट्राई करें। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

  • पर्स में रखें ये 4 चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, कंगाली भी हो जाएगी दूर!

    पर्स में रखें ये 4 चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, कंगाली भी हो जाएगी दूर!

    Vastu Tips For Purse: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में पैसे कमाने के लिए कई सारे उपायों के बारे में मुख्य रूप से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर मानें तो पर्स में कुछ ऐसी चीजें जिन्हें रखने से माँ लक्ष्मी जी कि खास रूप से कृपा बरसती है और बरकत आती है। वहीं, कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति माँ लक्ष्मी जी कि कृपा पाना चाहते हैँ उसे अपने पर्स में कुछ चीजों को जरूर रखना चाहिए।

    इन चीजों को पर्स में रखने से सभी तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैँ। साथ ही आर्थिक दिक्क़तें भी दूर हो जाती हैँ।

    ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कि पर्स में कौन सी ऐसी चीजें जिन्हें रखना चाहिए:

    एक रुपये का नोट

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानें तो पर्स में हर व्यक्ति को एक रुपये के नोट को जरूर रखना चाहिए। इस नोट को कभी भी खर्च नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर आप पर्स में एक रुपये के नोट को रखते हैँ तो धन को ये अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं, धन से जुड़ी समस्यास्यों का सामना नहीं करना पड़ता है और आर्थिक दिक्क़त भी दूर हो जाती है।

    पीपल के पत्ते को रखना

    सनातन धर्म के अनुसार पीपल के पत्ते में भगवान का वास होता है। इसी कारण से लोग पीपल को ज़ल देते हैँ। वहीं गुरुवार के दिन पीपल के पत्ते में ज़ल चढ़ाकार एक पत्ता तोड़कर अगर आप इसे पर्स में रख लेते हैँ तो हर तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैँ। साथ ही अन्नपूर्णा जी कि कृपा भी प्राप्त होती है।

    माँ लक्ष्मी जी कि तस्वीर

    सनातन धर्म में माँ लक्ष्मी जी को धन कि देवी कहा जाता है। कहा जाता है कि जिन व्यक्ति के ऊपर माँ लक्ष्मी जी कि कृपा बरसती है उन्हें कभी भी आर्थिक दिक्क़त का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में अपने पर्स में छोटी सी माँ लक्ष्मी जी कि तस्वीर को रख सकते हैँ। ताकि बरकत आए और धन से जुड़ी सभी तरह कि समस्याएं दूर हो जाएँ।

    चांदी का सिक्का

    वास्तु शास्त्र को यदि आप मानते हैँ तो इसमें कई सारे उपाय बताए गए हैँ। लेकिन एक खास वास्तु नियम के अनुसार पर्स में चांदी का सिक्का रखने से हर तरह कि आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। वास्तु के अनुसार मानें तो चांदी के सिक्के को एक दिन के लिए माँ लक्ष्मी जी के चरणों में चढ़ा दें फिर सुबह स्नान करके इसे अपने पर्स में रख लें। हर तरह कि आर्थिक दिक्क़तें दूर हो जाएंगी।

  • Rasgulla Recipe : झटपट तैयार करें टेस्टी रसगुल्ला , बनाएं हर मौके को खास, देखे विधि

    Rasgulla Recipe : झटपट तैयार करें टेस्टी रसगुल्ला , बनाएं हर मौके को खास, देखे विधि

    Rasgulla Making Tips : अगर आप भी मीठे के शौकीन है तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आने वाली है। आज हम घर में हीं बहुत ही आसान तरीके से रसगुल्ले बनाने वाले हैं।  अगर आप भी नए-नए प्रकार के खाना बनाने के शौकीन है और अपने घर वालों को खिलाने के शौकीन है तो इस रेसिपी को आपको ट्राई करना बनता है।

    रसगुल्ला हर किसी की उम्र के लोगों को बहुत ही भाता है और अगर वह घर के बने रसगुल्ले हो तब तो लोग बेफिक्र होकर  खाना पसंद करते हैं।  इस रसगुल्ले की रेसिपी को आप 10 से 15 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। 

    रसगुल्ला का नाम सुनते ही आप सोच रहे होंगे कि इसे बनाना बहुत ही मुश्किल है और टाइम टेकिंग रेसिपी है! पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज आप 15 से 20 मिनट में अपनी रसोई घर में तीन से चार चीजों के मिश्रण से बहुत ही आसानी से रसगुल्ले बनाकर ट्राई करेंगे। 

    तो चलिए झटपट देखते हैं रसगुल्ले बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी!

    रसगुल्ला बनाने की सामग्री :

    2 लीटर दूध

    250 ग्राम चीनी

    तो छोटी इलायची

    एक चम्मच घी

    दो से तीन नींबू का रस

    दो से तीन केसर के दाने

    रसगुल्ला बनाने की विधि :

    रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले हम दूध को गर्म करेंगे। दूध को एक बड़े पतीले में गर्म करें।  दूध जैसे ही खौलना शुरू हो आप इसमें दो से तीन नींबू का रस डाले जिससे दूध एकदम फट जाएगा और छेना बाहर निकल जाएगा। ऐसे में छेना को चम्मच की सहायता से एक प्लेट में निकाल कर रखें और इसे अच्छी तरीके से मसले। एक आटे के जैसा दो तैयार करें और गोल-गोल रसगुल्ले बनाकर रख ले।। 

    दूसरी तरफ पतीले में चासनी बनाएंगे इसके लिए गर्म पानी करें और उसमें चीनी को डालकर उबाले।  जब पानी अच्छी तरीके से उबलने लगे तो आप इसमें केसर के दाने और इलायची पाउडर डालकर मिला ले। अब जब चाशनी एकदम तैयार हो जाए तो आप इसमें बनाए हुए रसगुल्ला डालें और 10 से 15 मिनट तक उबलने दे। ध्यान रहे की गैस का फ्लेम कम रहे ताकि रसगुल्ला अंदर से अच्छी तरह के पक जाए और एकदम स्पंजी बन जाए। 

    तैयार है आपके बेहद ही स्वादिष्ट रसगुल्ले !

    आप इस रसगुल्ला को एयर टाइट कंटेनर में 10 से 15 दिन तक फ्रिज में रखकर स्टोर कर सकते हैं। इस रसगुल्ले की रेसिपी को आप अपने किसी खास मौके पर बनाएं और परिवार और रिश्तेदारों में अपनी वाह-वाही करायें।

Gift this article