Notice: Function WP_Scripts::localize was called incorrectly. The $l10n parameter must be an array. To pass arbitrary data to scripts, use the wp_add_inline_script() function instead. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 5.7.0.) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 6170
Hindi News - Page 2 of 37 - Times Bull

Category: Hindi News

  • Rinku-Priya Wedding: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पर लगी मुहर! जानिए कब होगी सगाई?

    Rinku-Priya Wedding: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पर लगी मुहर! जानिए कब होगी सगाई?

    Rinku-Priya Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के धमाकेदार बल्लेबाज और रिंकू सिंह (Rinku singh) और यूपी के मछलीशहर से निर्वाचित सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की शादी लगभग तय हो गई है. दोनों ही जल्द ही परिण्य सूत्र में बंधेंगे. अभी तक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (rinku singh and priya saroj) के बीच शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही थी, लेकिन अब इसकी सच्चाई भी सामने आई है.

    प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर की केराकत सीट से विधायक तूफानी सरोज ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. तूफानी सरोज ने बेटी का शादी को लेकर बताया कि रिंकू के पिता से गुरुवार को अलीगढ़ में बातचीत हुई है. उन्होंने बताया कि सब कुछ फाइनल हो चुका है. संसंद सत्र के बाद सगाई और शादी की तय भी निर्धारित हो जाएगी. तूफानी सरोज के अनुसार, सगाई की रस्म यूपी की राजधानी लखनऊ में होगी.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सगाई की चर्चा

    जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रो रही है. शुक्रवार को दिनभर अटकलों का बाजार गर्म रहा. सोशल मीडिया पर फैंस अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसे लेकर प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर फैंस की अटकलों को और बल दे दिया.

    पिता ने जानकारी दी कि अभी दोनों की सगाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि रिंकू के पिता से बातचीत हो चुकी है, जो काफी सार्थक रही. संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 13 तारीख तक चलने वाला है. संसद सत्र के बाद ही शादी की तारीख तय कर ली जाएगी.

    इंग्लैंड के दौर जाएंगे रिंकू सिंह

    भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 सीरीज खेलने इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल भी खेलना है. ऐसी स्थिति में शादी और सगाई की तारीख तय करते समय इन सभी चीजों को देखा जाएगा. जिससे उनके खेल पर किसी तरह का असर नहीं पड़े.

    तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया सरोज की सहेली के पिता एक क्रिकेटर हैं. उनके जरिए ही प्रिया सरोज की रिंकू सिंह जान-पहचान हुई थी. दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे।

  • Numerology: समझ लें कि क्यों इन तारीख़ में जन्मे लोगों को डेट करने से बचें, वरना रोते हुए गुजरेगी जिंदगी!

    Numerology: समझ लें कि क्यों इन तारीख़ में जन्मे लोगों को डेट करने से बचें, वरना रोते हुए गुजरेगी जिंदगी!

    Numerology : यदि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मानें तो व्यक्ति के ऊपर खास प्रभाव पड़ता है कि उसकी राशि कौन सी है बिलकुल उसी तरह से मूलांक का भी जीवन में खास तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। मूलांक से भी आप व्यक्ति के बारे में पता लगा सकते हैँ कि उसका व्यक्तित्व कैसा होगा। आप भी इसकी जानकारी अंक ज्योतिष से भी प्राप्त कर सकते हैँ।

    ज्योतिष शास्त्र में इस बात का भी वर्णन किया गया है कि कुछ तारीखें ऐसी होती हैँ जिनमें जन्मे लोगों को झेलना बड़े ही मुश्किल का काम होता है। वहीं, इस व्यक्तित्व के लोग इतने गुस्सैल होते हैँ कि ये कब, क्या कर बैठे इसका पता शायद उन्हें भी नहीं होता।

    ऐसे में आज हम इस तारीख़ में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैँ, जिन्हें डेट करने से आपको भी बचना चाहिए। वरना आगे चल कर कई तरह कि दिक्क़तें और समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है।

    जान लें कि 4, 13, 22 और 31 में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

    यदि आप भी ऐसे व्यक्ति को डेट करने जा रहे हैँ जिनकी बर्थ डेट 4, 13, 22 या 31 होती है तो आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने कि जरूरत है। इसके पीछे कि वजह ये होती है कि इनका स्वाभाव आमतौर पर अन्य लोगों से थोड़ा अलग होता है। इन तारीख़ में जन्मे लोगों का मूलांक 4 है और ये बेहद कठोर दिल के व्यक्ति कहे जाते हैँ। ये थोड़े से फीलिंग लेस होते हैँ।

    7, 16 और 25 में जन्मे लोग कैसे होते हैँ?

    यदि किसी व्यक्ति का डेट ऑफ़ बर्थ 7, 16 या 25 है तो इन्हे  समझना बहुत ही ज्यादा मुश्किल का काम हो जाता है। इन तारीख़ में जन्मे लोगों का मूलांक 7 है और ये व्यक्ति अपनी मनमानी करने में आगे रहते हैँ। या समझिए कि कहते कुछ हैँ और करते कुछ हैँ। ये एक पल में गुस्सा करते हैँ और एक पल में फूल बरसाते हैँ। डेटिंग के समय आपका दिमाग़ बस इनके मूड को समझने में ही निकल जाता है।

    8, 17 और 26 में जन्मे लोग

    इन तारीख़ में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इनके स्वाभाव को समझना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इनका स्वाभाव काफी ज्यादा तीर्व होता है, इनके गुस्से के कारण ये लोग कभी भी कुछ भी कर बैठते हैँ।

  • 8th Pay Commission: यूपी सरकार कर्मचारियों को जल्द देगी तोहफा, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

    8th Pay Commission: यूपी सरकार कर्मचारियों को जल्द देगी तोहफा, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

    8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार (central employee) ने जब से 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के गठन को मंजूरी दी, तभी से सभी कर्मचारियों के चेहरे पर काफी उत्साह बना हुआ है. अब तो राज्य सरकारों (state government) के अंतर्गत जॉब करने वाले कर्मचारियों को भी सैलरी बढ़ने की सुगबुगाहट लगने लगी है. केंद्र की परंपरा के अनुसार, यूपी सरकार भी 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लागू करेगी, जिसके साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा.

    यूपी में सभी 8 लाख कर्मचारी और 4 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा.वेतन में 25 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की संभावना लगाई जा रही है. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. अगर इतने फीसदी की बढ़ोतरी हुई तो सैलरी ठीक-ठाक बढ़ सकती है, जो किसी गुड न्यूज की तरह होगी.

    यूपी के कर्मचारियों को मिल रहा कितना डीए?

    मौजूदा समय में राज्य कर्मचारियों को 53 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है. मार्च महीने तक एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी (da hike) करने का फैसला किया जा सकता है. उम्मीद है कि इस बार भी राज्य कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद 56 फीसदी डीए हो जाएगा, जिससे सैलरी में भी इजाफा देखने को मिलेगा.

    यूपी सरकार (up government) को अब केंद्री कर्मचारियों (central employee) के डीए बढ़ने का इंतजार है. अमूमन देखने को मिलेगा कि केंद्र सरकार (central employee) द्वारा डीए पर लिए गए फैसले के बाद यूपी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को तोहफा देने में देरी नहीं की है. अब सूत्रों से खबर मिल रही है कि साल 2027 से पहले ही राज्य सरकार 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लागू कर सकती है. इसकी वजह कि साल 2027 की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें योगी सरकार (up government) कर्मचारियों को खुशी करना चाहेगी.

    साल 2026 में लागू हो सकता नया वेतन आयोग

    क्या आपको पता है कि केंद्र सरकार (central government) की तरफ से 8वें वेतन आयोग को हरी झंडी तो दे दी गई है, लेकिन अभी लागू करने पर स्थिति साफ नहीं है. उम्मीद है कि सरकार 1 फरवरी 2026 से इसे लागू कर सकती है. लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी का होना तय माना जा रहा है. सभी कर्मचारियों को भी अब इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है.

  • Vastu Tips: दरवाजे के पीछे टांगते हैँ कपड़े तो जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र!

    Vastu Tips: दरवाजे के पीछे टांगते हैँ कपड़े तो जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र!

    Vastu Tips: आपने भी देखा होगा कि हम में से ज़्यादातर लोग अपने घरों में दरवाजे के पीछे कपड़ों को टांगते जाते हैँ। कहीं भी बाहर से आएं या जाएँ दरवाजे के पीछे कपड़ों का टांगना बहुत ही ज्यादा आम सी बात हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको ये बताते हैँ कि दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना वास्तु के मुताबिक कितना सही या गलत है।

    पॉजिटिव एनर्जी के प्रवेश का द्वार

    वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मानें तो घर के दरवाजे का हमारे जीवन में एक तरह से खास स्थान दे रखा गया है। इसके पीछे का कारण है कि इसी दरवाजे कि मदद से हम और हमारे घर में लोग प्रवेश करते हैँ। ऐसे में यदि आप दरवाजे में कील लगा के इसपर कपड़े टांग देते हैँ तो दरवाजा का एक ओर काफी ज्यादा भारी होता जाता है। जिससे नेगेटिविटी बढ़ने के चान्सेस बहुत ही ज्यादा हो जाते हैँ और ये सकारात्मक ऊर्जा को दूर करने लग जाता है।

    नेगेटिव एनर्जी का बढ़ता जाता है प्रभाव

    घर का दरवाजा अगर उचित ढंग से बंद नहीं होता है तो ऐसे में जितनी भी सकारात्मक ऊर्जा है उनके प्रवेश होने में कई तरह कि समस्याएं आने लग जाती हैँ। वहीं, नेगेटिविटी दो गुना तक अधिक बढ़ना शुरू हो जाती है। जिसके चलते परिवार में लड़ाई, झगड़े, कलेश कि स्थिति उतपन्न होती जाती है। वहीं, परिवार बिखराव और टूटने के कगार तक पहुंच जाता है।

    घर कि साफ सफाई में आने लगती है अड़चन

    दरवाजे के पीछे एक के बाद एक कपड़े टांगते जाते हैँ तो वहां धीरे धीरे कर के गंदगी और धूल मिट्टी जमना और एकत्रित होना शुरू हो जाती है। इससे सही से घर कि उचित तरह से घर कि साफ सफाई नहीं हो पाती है और दिक्क़त आती है। वहीं, स्किन में एलेर्जी होने का खतरा भी दो गुना तक अधिक बढ़ सकता है।

    घर में दरवाजे के अलावा कोई और जगह नहीं है है तो क्या करें

    यदि आपके भी दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है तो दरवाजे के पीछे एक सही तरह से हैंगर को टाँगे। इसके बाद अच्छे से यहीं पर कपड़े टांगे, साथ ही एक बात का और ध्यान दें कि कपड़े ज्यादा गंदे और इनपर धूल मिट्टी भी जरूरत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  • इतिहास रचने के बाद बोले करुण नायर, कहा- मेरे हाथ में नहीं…

    इतिहास रचने के बाद बोले करुण नायर, कहा- मेरे हाथ में नहीं…

    नई दिल्ली: लंबे समय के इंतजार और करियर में उतार-चढ़ाव के बाद, करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाकेदार वापसी की है। विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ की ओर से खेलते हुए उन्होंने सात पारियों में पांच शतक और एक अर्धशतक लगाते हुए कुल 752 रन बनाए। यह प्रदर्शन साबित करता है कि करुण नायर का सपना, भारत के लिए खेलने का, अभी भी उनके दिल में जीवित है। यह वही करुण नायर हैं, जिन्होंने तीन साल पहले सोशल मीडिया पर भावुक होकर लिखा था, “डियर क्रिकेट, प्लीज मुझे एक मौका और दे दो।”

    उनकी इस शानदार वापसी ने क्रिकेट फैंस और सलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। सवाल उठता है कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें मौका मिलेगा? हालांकि इसका उत्तर समय देगा, लेकिनकरुण नायर के प्रदर्शन ने इस उम्मीद को फिर से जगा दिया है।

    करुण नायर का मानना है कि उनके हालिया प्रदर्शन के पीछे कोई रहस्य नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ अलग नहीं किया। यह बरसों की मेहनत और सब्र का फल है। हर दिन को मैंने एक नई चुनौती की तरह लिया और अपना बेस्ट देने की कोशिश की।” करुण नायर का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन जबरदस्त रहा। उनकी स्टैबिलिटी और धैर्य का यह नतीजा है कि उन्होंने इतने बड़े आंकड़े खड़े किए।

    करुण नायर ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरी तीसरी वापसी है। मुझे इस लय को बनाए रखना है और हर मैच में रन बनाने पर ध्यान देना है। मैं इतना ही कर सकता हूं, क्योंकि सब कुछ मेरे हाथ में नहीं है।”

    करुण नायर ने एक समय ऐसा भी देखा जब उनके रन नहीं बन रहे थे। इस बारे में उन्होंने कहा, “अगर मैं कहूं कि मुझे डर नहीं लगा तो वह झूठ होगा। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मैं बस यह सोचता था कि मैं क्या कर रहा हूं और इसे कैसे सुधार सकता हूं।” उनके इस संघर्ष ने उन्हें न केवल एक बेहतर खिलाड़ी बनाया, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत किया।

    कर्नाटक की टीम छोड़कर विदर्भ के लिए खेलने का करुण नायर का फैसला उनके करियर के लिए अहम साबित हुआ। उन्होंने कहा, “मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे विदर्भ के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने मुझे जो मंच और माहौल दिया, उसके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।” विदर्भ की टीम ने करुण नायर को नई एनर्जी दी और उन्हें खुद को साबित करने का एक शानदार मौका दिया।

    करुण नायर का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए सलेक्शन का रास्ता खोल सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी वापसी पर सलेक्टर्स की नजर होगी। नायर का कहना है, “भारत के लिए खेलने का सपना हमेशा से रहा है। वह सपना अभी भी पल रहा है।”

  • Hardik Pandya के करियर के साथ हो गया खेला! दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

    Hardik Pandya के करियर के साथ हो गया खेला! दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

    नई दिल्लीः कुछ साल पहले तक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम के लीडर के तौर पर देखा जा रहा था. हर किसी के मन में रहता था कि एक दिन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन समय ऐसा बदला कि कप्तान तो दूर की कौड़ी, अब चयनकर्ता उन्हें उप कप्तान (by captain) बनाने में भरोसा नहीं रखा रहा है.

    आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या (hardik pandya) को बतौर कप्तान टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई. इंग्लैंड के खिलाफ उनके रहते हुए भी अक्षर पटेल को यह कमान सौंपी गई. हालांकि, पहले रोहित शर्मा के नहीं होने पर पांड्या ने टीम की अगुवाई की है. इतना ही नहीं बतौर कप्तान भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. इस बीच उन्हें उप्तान नहीं बनाए जाने पर दिनेश कार्तिक ने बड़ी बात कही है.

    दिनेश कार्तिक ने कही बड़ी बात

    भारतीय क्रिकेट टीम (indian cricket team) के पूर्व तूफानी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि मुझे सच में नहीं पता. मझे पता है कि हार्दिक पांड्या उप-कप्तानी क्यों छीन ली गई. मुझे कोई कारण नहीं दिखता है. उन्होंने कहा कि पांड्या ने हर मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने द्विपक्षीय मैचों में जीत हासिल की है. इसमें वह उप कप्तान थे. मुझे कुछ नहीं पता.

    वैसे भी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी 2025 से होने जा रहा है. इस आईसीसी टूर्नामेंट पर भारतीय खिलाड़ियों की नजरें टिकी हैं. जल्द ही अब इसके लिए भारतीय टीम स्क्वायड का ऐलान किया जाएगा. वनडे टीम के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह हैं, मगर वह इस समय चोट से जूझ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि हार्दिक पांड्या को उप कप्तानी के लिए चुना जाता है या नहीं.

    टी-20 की नहीं मिली कप्तान?

    आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जब रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कहा तो सबसे बड़ा सवाल था कि टीम का कप्तान किसे बनाया जाएगा. इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या को ही कप्तान बनाए जाने की चर्चा जोरों से चल रही थी. लेकिन नए नवेले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बाजी पलट दी.

    सूत्रों से मिली खबर की मानें तो बीसीसीआई और सेलेक्टर्स के सामने गौतम गंभीर ने सूर्यम कुमार यादव को कप्तान बनाए जाने की पैरोकारी की. कुछ दिन बाद अब उन्हें टीम का उप कप्तान भी नहीं बनाया जाना दिनेश कार्तिक की समझ से दूर है.

  • ऋषभ पंत ने ठुकराया कप्तानी का ऑफर, इस युवा खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    ऋषभ पंत ने ठुकराया कप्तानी का ऑफर, इस युवा खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में ऋषभ पंत को रणजी ट्रॉफी के मैच में दिल्ली की टीम की कप्तानी का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, पंत ने यह ऑफर ठुकरा दिया और मौजूदा कप्तान आयुष बदोनी को ही नेतृत्व की जिम्मेदारी जारी रखने की सलाह दी। पंत का यह फैसला उनके अनुभव और टीम के हित में सोचने का प्रतीक है। वे जानते हैं कि एक मैच में कप्तान बनकर वह टीम के संतुलन को प्रभावित नहीं करना चाहते थे। यह कदम दर्शाता है कि पंत के लिए टीम की सफलता हमेशा व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक महत्वपूर्ण है।

    ऋषभ पंत, जो पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं और भारतीय टीम को भी लीड कर चुके हैं, ने इस बार दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी से मना किया। उनका मानना है कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और आईपीएल के कप्तान के रूप में उनका अनुभव शायद दिल्ली की रणजी टीम के मौजूदा संतुलन को प्रभावित कर सकता था। पंत ने यह समझते हुए कप्तानी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि एक मैच के लिए कप्तान बनकर टीम के कॉम्बिनेशन को बिगाड़ने की बजाय उन्हें मौजूदा कप्तान आयुष बदोनी पर भरोसा करना चाहिए। पंत का यह कदम टीम के हित में सोचने का उदाहरण है, जो टीम को सबसे ऊपर रखता है।

    रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का मुकाबला सौराष्ट्र से 23 जनवरी को राजकोट में होने वाला है। इस मैच के लिए टीम का चयन अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन ऋषभ पंत ने खुद को उपलब्ध कर दिया है। इसके साथ ही यह भी खबर है कि विराट कोहली के खेलने पर संशय बना हुआ है। पंत ने आईपीएल में अपनी कप्तानी से कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है और भारतीय टीम के लिए भी महत्वपूर्ण मैचों में नेतृत्व किया है। उनका अनुभव दिल्ली की रणजी टीम के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता था, लेकिन पंत ने यह निर्णय लिया कि वह अपनी भूमिका के अनुसार अपनी टीम के साथ पूरी तरह से तालमेल बनाए रखेंगे।

    यह ऋषभ पंत का पहला रणजी ट्रॉफी मैच होगा, क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी रणजी मुकाबला 2018 में खेला था। पंत का घरेलू क्रिकेट में वापसी करना एक महत्वपूर्ण घटना है, और इससे दिल्ली की टीम को और भी मजबूती मिल सकती है। हालांकि, कप्तानी का ऑफर ठुकराने के बाद भी पंत अपनी टीम के लिए पूरी तरह से योगदान देने के लिए तैयार हैं। यह साफ है कि पंत केवल एक खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि अपनी सलाह और मार्गदर्शन से भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

  • Rumors: Tata Nano EV की लॉन्चिंग से जल्द हटेगा पर्दा! जानिए कीमत और रेंज

    Rumors: Tata Nano EV की लॉन्चिंग से जल्द हटेगा पर्दा! जानिए कीमत और रेंज

    Tata Nano EV: भारतीय मार्केट (indian market) में दशकों पहले तहलका मचाने वाली Tata Nano Electric CAR की लॉन्चिंग की तैयारी तेजी से चल रही है. माना जा रहा है कि इस गाड़ी को बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों की मानें तो इस गाड़ी को जुलाई 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है.

    इस गाड़ी की रेंज भी काफी पावरफुल रहने की उम्मीद है, जिसे आधुनिक फीचर्स से लैस किया जा सकता है. पेट्रोल वेरिएंट से काफी आकर्षक रहने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में गाड़ी की लॉन्चिंग का दावा किया ज रहा है. Tata Nano Electric CAR के फीचर्स भी काफी आकर्षक रहने की संभावना जताई गई है. इसके लिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी.

    Tata Nano EV के फीचर्स भी रहेंगे खास?

    Tata Nano EV के फीचर्स भी एकदम खास रहने वाले हैं, जिसकी वजह से गाड़ी को काफी पसंद किया जा सकता है. इलेक्ट्रिक गाड़ी में पावर स्टीयरिंग AC, फ्रंट पावर विंडो और ब्लूटूथ मल्टी इनफॉर्मेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम को शामिल किए जाने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, टच स्क्रीन डिस्प्ले भी जोड़ने का काम किया जाना है.

    इसके साथ ही इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं. गाड़ी की रेंज भी किफायती रह सकती है. इसे शहरी जरूरतों को केंद्रित कर बनाया जा रहा है. वहीं, गाड़ी की रेंज 200-220 किमी की रेंज मिल सकती है. गाड़ी के डिजाइन को काफी हल्का रखा जाने की संभावना है, जिसे लोगों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है.

    कैसे होगा Tata Nano EV का इंटीरियर?

    सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Nano EV के इंटीरियर में महत्वपूर्ण अपग्रेड देखनो को मिलने की संभावना जताई गई है. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल किया जा सकता है. पावर विंडो रूप से उच्च ट्रिम्स पर सनरूफ का विकल्प देखने को मिल सकता है. टाटा नई नैनो को बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस रहने वाली हैं. गाड़ी की कीमत 5 लाख रुपये तक रह सकती है.

    Note: इंटरटेनमेंट पर Tata Nano EV स्कूटर की खबर तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि, कंपनी ने Tata Nano EV की लॉन्चिंग पर कुछ नहीं कहा है. Timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के यह आर्टिकल पब्लिश किया है. हमारा मकसद किसी को असमंजस में डालना नहीं, बल्कि लोगों को जानकारी देना है.

  • Patta Gobi Paratha Recipe : सर्दियों के लिए परफेक्ट सेहतमंद और स्वादिष्ट पत्ता गोभी पराठा, नोट करें विधि

    Patta Gobi Paratha Recipe : सर्दियों के लिए परफेक्ट सेहतमंद और स्वादिष्ट पत्ता गोभी पराठा, नोट करें विधि

    Patta Gobi Paratha : सर्दियों में गर्मागर्म पत्ता गोभी का स्वादिष्ट पराठा मिल जाये तो क्या कहना! पत्ता गोभी पराठा नाम सुनते हीं  मुंह से पानी ना आए ऐसा हो नहीं सकता। तो आज हम पत्ता गोभी के पराठे बनाना जानेगें जो झटपट बनाकर तैयार कर लेंगे।

    इसे पत्ता गोभी और कुछ मसाले के मिश्रण से बने स्टाफिंग से बनाकर तैयार करेंगे। पत्ता गोभी के पराठे को  लोग दही या अचार के साथ खाना बहुत ही पसंद करते हैं। पत्ता गोभी का पराठा सुबह के नाश्ते के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह सुबह के टिफिन के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो जाता है।

    आईए देखते हैं पत्ता गोभी पराठा बनाने के लिए हमें किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी!

    पत्ता गोभी पराठा बनाने की सामग्री :

    • 500 ग्राम पत्ता गोभी
    • 500 ग्राम आटा
    • आधा कटोरी बारीक कटा प्याज
    • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
    • दो से तीन बारीक कटा हरी मिर्च
    • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
    • आधा चम्मच जीरा पाउडर
    • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • आधा चम्मच चाट मसाला
    • आधा कटोरी घी
    • दो चम्मच तेल

    पत्ता गोभी पराठा बनाने की विधि :

    सबसे पहले पत्ता गोभी को अच्छी तरह धो लें और इसको कद्दूकस की मदद से घिसकर उसमे नमक मिलकर रखें। अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालें। जब तेल  गर्म हो जाए तो उसमें आधा चम्मच जीरे का तड़का दें और बारीक कटा प्याज और मिर्च डालकर  3 मिनट तक पकाएं। बने हुए मसाले डालकर मिलाएं और घिसा हुआ पत्ता गोभी डाल के तीन से चार मिनट तक भूने।

    अब आटा में आधा चम्मच नमक और दो चम्मच घी डालकर मुलायम ढो तैयार करें। तैयार किए हुए आटे को लगभग 10 मिनट तक रख दें जिससे आटा अच्छे  से सेट हो जाए।  उसके बाद आप मध्यम आँच पर तवा रखें। आटे की छोटी-छोटी लोई लें और उसमें पत्ता गोभी की तैयार स्टफिंग को भरें और हल्के हाथ से बेलें।  मध्यम आँच पर पराठे को पलट-पलट कर सुनहरा रंग होने तक पकाएं।

    तैयार है आपके पत्ता गोभी के पराठे!

    इसको आप दही या धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

  • Auto Expo 2025: Honda ने Activa Electric के साथ लॉन्च किया दमदार Scooter, जानिए कीमत के साथ रेंज

    Auto Expo 2025: Honda ने Activa Electric के साथ लॉन्च किया दमदार Scooter, जानिए कीमत के साथ रेंज

    Auto expo 2025: भारत में अब Electric Vehicles की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसका असर पेट्र्रोल-डीजल वाहन बिक्री पर पड़ रहा है. Honda Motorcycle और स्कूटर्स इंडियन ने इलेक्ट्रिक दुनिया में जब से कदम रखते हुए दो नए स्कूटर लॉन्च किए गए हैं. इनमें Honda Activa e और QCI किफायती विकल्प है. Auto expo 2025 में कंपनी की तरफ से इन दोनों स्टूकर्स पर बड़ी जानकारी साझा की गई है

    इन दोनों स्कूटर के फीचर्स एकदम खास रहने वाले हैं, जो किसी बढ़िया ऑफर की तरह है. अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी करना चाहते हैं तो यह एकदम खास रहने वाले हैं. दोनों स्कूटर से जुड़े जरूरी अपडेट आप नीचे जान सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होने वाली है.

    Honda Activa Electric की प्राइस

    मार्केट में Honda Activa Electric को जब से लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) की कीमत लॉन्च किया है. वहीं, कंपनी ने होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक हाई-स्पेक active e roadsync Duo वेरिएंट की कीमत 1.52 लाख रुपये रखी गई है. इसके फीचर्स भी एकदम खास रहने वाले हैं.

    Honda Activa Electric के फीचर्स भी एकदम बढ़िया हैं. इसमें टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न, एलईईडी हेडलाइट्स, डीआरएलएस, टेल लाइट्स और बैटरी स्वैपिंग सिस्टम देखने को मिलेगा. Honda Activa Electric के बैटरी पैक की बात करें तो इसमें दो रिमूवेबल बैटरी प्रत्येक कुल 3kWh देखने को मिलते हैं.

    Electric Scooter की रेंज की बात करें तो 102 किलोमीटर तक रह सकती है. इसमें 6kwh मोटर देखने को मिलती है. इसकी पीक पावर 8bhp की है. Scooter की टॉप स्पीड की बात करें तो 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

    Honda का दूसरा महत्वपूर्ण Scooter QCI

    कंपनी ने Electric Activa Electric Scooter के साथ अपना दूसरा महत्वपूर्ण Scooter QCI भी लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसकी कीमत 90,000 रुपये रखी गई है. इसके साथ ही डिजाइन और फीचर्स भी दमदार रहने वाले हैं. इसमें सिंपल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 26 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, फिक्स्ड बैटरी सिस्टम शामिल है.

    गाड़ी का परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा रहने वाला है. बैटरी भी 1.5Kh फिक्स्ड बैटरी शामिल किया गया है. इसकी रेंज भी 80 किलोमीटर तक निर्धारित किया गया है. मोटर 1.8kWh पीक पावर 2.4 bhp भी शामिल किया गया है.

Gift this article