Follow on Google
Home Entertainment नताशा-हार्दिक के बीच नहीं कुछ…
Entertainment

नताशा-हार्दिक के बीच नहीं कुछ ठीक! टीम इंडिया के जीतने के बाद क्रिकेटर के निकले आंसू, बीवी का वीडियो हुआ वायरल

Natasha Stankovic Hardik Pandya: 29 जून को भारत ने 17 साल के बाद में आईसीसी वर्ल्ड कप में जीत हासिल की और इस शानदार मौके पर कई सारे सितारों से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और कई राजनेताओं ने टीम इंडिया को जमकर बधाइयां दी है। साथ ही विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा की पत्नियों ने भी टीम को हर मैच के लिए सपोर्ट किया।

भले ही विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस खास मौके पर स्टेडियम ना पहुंच पाई हों, लेकिन उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए जरूर जाहिर की है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने एक बहुत ही प्यार और बेहतरीन पोस्ट शेयर किया। साथ ही टीम इंडिया के अलावा अपने पति विराट को भी बधाइयां दी।

लेकिन पिछले कुछ वक्त से तलाक की खबरों के कारण चर्चा में बने कपल नताशा स्टेनकोविक और भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर आप चर्चा हो रही है। वैसे तो एक्ट्रेस को पब्लिक एरिया में देखा गया और उन्होंने अभी तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने ना तो टीम इंडिया को और ना ही अपने पति हार्दिक को लेकर कोई पोस्ट शेयर किया है।

इसी बीच हार्दिक पांड्या का एक वीडियो वायरल हुआ और इसमें जीत के बाद वह रोते हुए नजर आए। उन्होंने कहा था कि वह पिछले कुछ वक्त से कठिन वक्त का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें की हार्दिक के इन शब्दों के साथ-साथ नताशा की चुप्पी ने तलाक की अफवाहों को और भी ज्यादा तेज कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood update (@bollywood_celebrity.02)

Advertisement




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इसी दौरान नताशा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एलेक्स के साथ रोमांटिक होती नजर आई। तलाक की खबरों के बीच अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। हालांकि वीडियो 2019 का है। एलेक्स और नताशा बहुत ही क्लोज फ्रेंड है। इसके बावजूद भी नताशा का हार्दिक को लेकर कोई भी पोस्ट ना करना फैन्स को काफी कंफ्यूज कर रहा है।

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Advertisement