Mirzapur 3 के रिलीज से पहले बड़ा धमाका, मुन्ना भैया की वापसी और कालीन भैया को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट्स

Mirzapur 3: मिर्जापुर फैंस के लिए खुशखबरी! उनका इंतजार खत्म होने वाला है. 5 जुलाई की रात 12 बजे से अमेज़न प्राइम वीडियो पर धमाकेदार एंट्री लेने को तैयार है मिर्जापुर सीजन 3. इस बार सीजन में कुल 10 धमाकेदार एपिसोड्स होंगे, जिनकी अवधि 45

Timesbull Media July 4, 2024 – 3:58 PM

Mirzapur 3: मिर्जापुर फैंस के लिए खुशखबरी! उनका इंतजार खत्म होने वाला है. 5 जुलाई की रात 12 बजे से अमेज़न प्राइम वीडियो पर धमाकेदार एंट्री लेने को तैयार है मिर्जापुर सीजन 3. इस बार सीजन में कुल 10 धमाकेदार एपिसोड्स होंगे, जिनकी अवधि 45 मिनट होगी. लेकिन रिलीज से पहले ही तीन ऐसे अपडेट सामने आए हैं, जिन्हें जानकर आपकी बेचैनी और बढ़ जाएगी!

कब रिलीज हो रहा है मिर्जापुर 3?

मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिर्जापुर सीजन 3, 5 जुलाई की आधी रात से ही स्ट्रीम होने लगेगा. यानी रात 12 बजे से ही आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर इसका मज़ा ले सकते हैं.

क्या जिंदा है मुन्ना भैया?

ये सवाल शायद हर फैन के जेहन में है। सीजन 2 के खत्म होते वक्त मुन्ना भैया को गोलियां लगती हैं, लेकिन प्राइम वीडियो ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुन्ना भैया कहते नजर आ रहे हैं, “आंखें खोल ले, अमर हम हैं, तू नहीं। “तो क्या ये इस बात का हिंट है कि मुन्ना भैया जिंदा हैं? सीजन में वो कई बार खुद को अमर बता चुके हैं। क्या इस बार भी कोई ऐसा ट्विस्ट होगा? खैर, अभी तो ये सस्पेंस बना हुआ है।

क्या कट जाएगा कालीन भैया का राज?

कुछ रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि इस बार पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया कम नजर आएंगे। यहां तक कि ये भी कहा जा रहा है कि शायद उनकी मौत हो जाए और वो अगले सीजन का हिस्सा ना बन पाएं। ये खबर उनके फैंस के लिए जरूर शॉक वाली होगी।

पंचायत वाले सचिव की भी एंट्री!

इस बार मिर्जापुर में एक नया धमाका ये भी होगा कि पंचायत सीरीज के फेमस सचिव, यानी जितेंद्र कुमार भी एंट्री लेंगे। वो किसी अहम काम से मिर्जापुर आएंगे। तो उनके फैंस भी इस सीजन से जुड़ सकते हैं। तो मिर्जापुर सीजन 3 के लिए तैयार हो जाइए. रात 12 बजे से अमेज़न प्राइम वीडियो पर ये धमाकेदार सीजन शुरू हो जाएगा।

About the Author

Timesbull Media

No description has been provided by the author.

Start a Conversation