BREAKING NEWS
• Stock markets hit a new record high today • Major policy announcement expected from the government • Breaking: National team wins championship final • Important summit begins with global leaders

कैंसर का दुःख … Hina Khan ने उठा डाली कैंची और काटे सारे बाल, 6 मिनट का ये वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा

नई दिल्ली। टीवी जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों खबरों में बनीं हुई हैं। एक्ट्रेस हिना खान इस समय कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, जो स्टैज थ्री पर पहुंच गया है। एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट के जरिए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया था।

तमाम मुश्किलों और कठिनाइयों के बावजूद हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जंग में खुद को योद्धा साबित करती हुई दिख रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिना खान अपने बाल कटवाने का भी फैसला किया है।

ये वीडियो देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद हिना खान के फैंस बहुत ही ज्यादा दुःखी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके ठीक होने की दुआ करते हुए दिख रहे हैं।

हिना खान ने काटे अपने बाल

दरअसल, हिना खान (Hina Khan) ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक्ट्रेस का बाल काटने का पूरा प्रोसेस दिखाया है, जो काफी ही ज्यादा इमोशनल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान अपने रूम में मिरर के सामने बैठी हुई नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस के बालों को बांधा हुआ है।

हिना खान पहले तो अपनी मां को शांत करवाती हैं और फिर अपने ही हाथों से थोड़े बाल काट देती हैं। वीडियो में हिना खान के पास एक लड़का भी खड़ा होता है, जो उनके पूरे बाल काट देता है और एक्ट्रेस को एक नया लुक देता है। अब हिना खान के खूबसूरत बाल कट गए हैं और उनके बाल बहुत ही छोटे – छोटे हो गए हैं। हालांकि, हिना खान छोटे बालों में भी काफी ही प्यारी लग रही हैं।

 

इस इमोशनल वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा – आप मेरी मां की कश्मीरी में रोने की आवाज सुन सकते हैं।क्योंकि वह खुद को कुछ ऐसा देखने के लिए तैयार कर रही थी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हम सभी के पास इस दिल तोड़ने वाली भावनाओं को संभालने की एक जैसी शक्ति नहीं होगी।’

सभी खूबसूरत लोगों के लिए, खासकर महिलाओं के लिए जो इसी लड़ाई से जूझ रही हैं, मैं जानती हूँ कि यह कठिन है, मैं जानती हूँ कि हममें से ज़्यादातर के लिए, हमारे बाल ही वो मुकुट हैं जिसे हम कभी नहीं उतारते। लेकिन क्या होगा अगर आप इतनी कठिन लड़ाई का सामना कर रहे हैं कि आपको अपने बाल खोने पड़ें – अपना गौरव, अपना मुकुट? अगर आप जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ कठिन निर्णय लेने होंगे।

Share.