Category: India
-
Astro Tips: पन्ना धारण करने से इन राशियों का चमक सकता है सौभाग्य, हो सकती है धन की प्राप्ति!
Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानें तो हर व्यक्ति के कुंडली में एक न एक ग्रह की अशुभ स्थिति तो होती ही होती है, इनके अशुभ प्रभाव से दूर रखने के लिए रत्न पहनाया जाता है। वैसे तो 9 रत्न हैं, लेकिन इनमें से स्पेशली आज हम आपको पन्ना रत्न के बारे में बताएंगे। दरअसल पन्ना रत्न को पहनने से करियर से लेकर के व्यापार तक में तरक्की होने की मान्यता है। साथ ही जो भी व्यक्ति पन्ना रत्न को धारण करता है उसके जीवन से आकाल मृत्यु की संभावना भी दूर हो जाती है। -
Recipe: शाम की चाय को बनाए स्वादिष्ट और चटपटा पहाड़ी स्टाइल बैंगन पकौड़े के साथ, नोट करें विधि
पहाड़ों का मसाला और बैंगन की कुरकुरी कटलेट! ये लज़ीज़ पकोड़े आपकी शाम को बना देंगे खास ,क्या बारिश के मौसम में आप भी चाय के साथ पकोड़ों का मज़ा लेना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए लाए हैं लज़ीज़ पहाड़ी बैंगन पकोड़ों की रेसिपी। आलू और प्याज के पकोड़े तो आप अक्सर खाते ही होंगे, लेकिन पहाड़ी मसालों से सराबोर ये बैंगन पकोड़े आपके स्वाद को एक अलग ही अनुभव देंगे। तो देर किस बात की, आइए जल्दी से जल्दी जानते हैं इन लज़ीज़ पकोड़ों को बनाने की विधिसामग्री
एक बड़ा बैंगन बेसन का आटा लगभग 1 कप चावल का आटा आधा कप साबुत लाल मिर्च लगभग 2 1/4 चम्मच अजवाइन एक चुटकी हींग 2-3 लहसुन की कलियाँ 1 चम्मच नींबू का रस स्वादानुसार नमक तलने के लिए तेलविधि:
सबसे पहले बैंगन को धोकर गोल आकार में काट लें। एक बर्तन में बेसन का आटा लें. इसमें चावल का आटा, हींग, नमक और अजवाइन डालकर घोल बना लें। अब पहाड़ी तड़का लगाने के लिए साबुत लाल मिर्च, लहसुन, नमक और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बेसन के घोल में मिलाएं और अच्छी तरह से फेंट लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और बैंगन के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर पकोड़े तल लें। एक बार में एक ही टुकड़ा घोल में डुबोएं और फिर कढ़ाई में डालें। अब पकोड़ों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तैयार हैं आपके लज़ीज़ पहाड़ी बैंगन पकोड़े! इन्हें गरमा गरम चाय के साथ मॉनसून का। -
PNB Vacancy 2024: पीएनबी ने कर दिया धमाका, 2700 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक करें अप्लाई
PNB Recruitment 2024: अगर आप बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं तो फि नौकरी पाने का सुनहरा ऑफर आ चुका है, जिसका आप आराम से फायदा प्राप्त कर सकते हैं। देश के दूसरे नंबर के बड़े बैंक पीएनबी ने अब पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी ने अप्रेंटिंस के पदों पर भर्ती निकाल दी गई है, जिसके बाद लोगों के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएनबी की ओर से 2700 पदों पर भर्ती निकालने का नोटिफिकेश जारी किया गया है, जहां आप समय रहते आवेदन कर मौके पर चौका मार सकते हैं। आपने आवेदन करने का मौका निकाला तो फिर पछतावा करना होगा, क्योंकि बार-बार ऐसे ऑफर नहीं आते हैं। आवेदन करने से पहले विद्यार्थी कुछ जरूरी बातों को जान सकते हैं। इससे आपका सब कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।समय रहते करें आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है, जहां आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून यानी बीते दिन रविवार से चल रही है। आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने का काम कर सकते हैं, जिससे आपकी सब टेंशन खत्म हो जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है, जो मौका हाथ से निकाला तो फिर पछतावा करना होगा। इसलिए आप यह मौका तनिक भी हाथ से ना जाने दें। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरने का काम कर सकते हैं। आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जरूरी बातें
पीएनबी में जो अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है, आप आराम से आवेदन करने कर सकते हैं, जहां कुछ जरूरी बातों को समझना होगा। राज्य के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑनलाइन फॉर्म भरने का काम कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑफलाइन किसी तरह के कागजात को नहीं भेजने होंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही लोकल भाषा लिखनी, पढ़ना, बोलना और समझना जानने की समझ हो। वहीं, परीक्षा की तिथि नोटिफिकेशन में 28 जुलाई निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य ज्ञान, इंग्लिश, रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछने का काम किया जाएगा। -
Monsoon Forecast: कड़केगी बिजली, बरसेंगे बादल और गरजेंगे मेघ … अगले 2 दिन इन राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Forecast) सहित देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है। बारिश और आंधी के बाद अधिकतम तापमान में काफी रुकावट देखने को मिली है। लोग मॉनसूनी बारिश (Monsoon Alert) का लाभ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, देश के कुछ राज्यों में बारिश ने विकराल रूप ले रखा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो पूरे यूपी में 150 साल का रिकॉर्ड तोड़कर गर्मी ने खूब सताया है। वहीं, दूसरी तरफ अब यूपी में बारिश भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, जिस वजह से पूरे यूपी का तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 63.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून करीब 8 दिन देरी से पहुंचा है। पिछले दो-तीन दिनों में यूपी के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो तीन दिनों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तक बादल छाए रहने और बिजली चकमने की चेतवानी जारी कर दी गई है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, नगर निकाय हाई अलर्ट पर हैं और जलभराव से निपटने के लिए उपकरण और जनशक्ति तैनात की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जुलाई से 3 जुलाई तक दिल्ली में बारिश को लेकर चेतवानी जारी की गई है।इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक और चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति दर्ज की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को गुजरात, कच्छ, सौराष्ट्र, कोंकण, गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पुडुचेरी, केरल, माहे, तमिलनाडु सहित कुछ राज्यों में अलग – अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। 1 जुलाई से 3 जुलाई तक तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, यनम, लक्षद्वीप, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 2 जुलाई से 4 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में, 1 जुलाई से 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी 2 जुलाई तक बारिश देखने को मिलेगी। 1 जुलाई से 4 जुलाई तक मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश होने की संभावना है। -
Unlucky Plants: बिजनेस डूबने का कारण बन सकते हैं ये अनलकी पौधे, जिंदगी को कर देते हैं बर्बाद !
Unlucky Plants: कई बार हमारे जीवन में एक के बाद एक चीजें खराब होना शुरू हो जाती हैं। कारण हमें भी नहीं पता होता है कि आखिरकार क्या वजह है जो जीवन में इतनी समस्यायों का सामना एक साथ करना पड़ रहा है। लेकिन इनके पीछे कई ऐसी शक्तियों का हाथ होता है जिन्हें हम देख नहीं सकते हैं लेकिन इनके होने से जीवन में कुछ न कुछ बुरा जरूर घटित होता रहता है। वहीं, वास्तु शास्त्र को मानने वाले लोगों को पता है कि इसके अनुसार घर में कुछ चीजों का होना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है। क्योंकि ये चीजें नाकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे ही आज हम इन पौधों के बारे में बताने वाले हैं। दिखने में ये पौधे वैसे तो बेहद खूबसूरत हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस के भीतर ये होते हैं तो नेगेटिविटी के संचार को बढ़ा देते हैं। जानिए ये कौन कौन से अनलकी पौधे ( Unlucky Plants) हैं:बोनसाई पौधा
वास्तु के अनुसार मानें तो बोनसाई के पौधे को भूलकर के भी घर में अंदर नहीं लगाना चाहिए। भले ही दिखने में ये पौधा कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो घर या ऑफिस के अंदर लगाने से ये नेगेटिविटी को बढ़ा सकते हैं। इसलिए सजावट के लिए लगाने का सौख भी हो तो घर के बाहर ही इसे पूरा करें।इमली का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो इमली का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है। इसलिए भूलकर भी इसे अपने घर के भीतर तो नहीं लगाना चाहिए। इसे घर के बाहर लगा सकते हैं यदि आपको इमली खाना पसंद हो। अंदर लगा होने से वास्तु के हिसाब से मानें तो ये शांति भंग कर देता है, जिससे लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।कॉटन का पौधा
कॉटन का पौधा भी नेगेटिविटी को बढ़ा सकता है, इसलिए इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे घर के भीतर लगाने से एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। जहां से निकल पाना आसान नहीं होता है।आइवी का पौधा
आइवी का पौधा जहरीला माना जाता है। वहीं, घर या ऑफिस में अगर पालतू जानवर है तो ये उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। यदि ये तव्चा में टच भी हो जाए तो जलन और खुजली पैदा कर सकता है। इसलिए वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर या ऑफिस के अंदर नहीं लगाना चाहिए।कैक्टस का पौधा
अक्सर आपने देखा होगा कि घर को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए लोग अपने घरों में कैक्टस के पौधे को लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से देखें तो कैक्टस के पौधे दरअसल नेगेटिविटी को अपने अंदर जल्दी एब्जॉर्ब करते हैं। वहीं, ये घर में कलेश का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए इन्हें घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।मेंहदी का पौधा
मेंहदी का इस्तेमाल तो अक्सर शुभ कार्यों में ही किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार मानें तो मेंहदी का पौधा घर या ऑफिस में हो तो अशुभता फेल सकती है। क्योंकि वास्तु के अनुसार मानें तो इसमें बुरी शक्तियां का प्रभाव ज्यादा होता है और ये जिस घर या ऑफिस में होता है वहां के माहौल को भी नकारात्मक बना देता है। इसलिए इस पौधे को घर या ऑफिस के भीतर नहीं लगाना चाहिए। Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। -
Home Vastu Tips: सुबह सोकर उठते ही कर लें ये काम, हो जाएगी पैसों की बारिश!
Home Vastu Tips: घर में बरकत, सुख , संपदा लेकर आनी हो तो वास्तु में कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इन खास उपायों को यदि अपना लेते हैं तो जीवन में हर तरह की नकारात्मकता दूर हो जाएगी और आपका घर यस के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा। घर एक ऐसी जगह है जहां यदि शांति न मिले तो व्यक्ति का पूरा जीवन बैचेन सा हो जाता है। व्यक्ति खुशी के पल के लिए इधर उधर भटकता है। ऐसे में यदि वास्तु के इन उपायों को कर लें तो व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो सकता है और घर में धन की बारिश भी हो सकती है। वैसे तो एक चीज आप बहुत अच्छे से जानते होंगें धन की देवी लक्ष्मी मां को सबसे ज्यादा साफ सफाई से प्रेम है। लेकिन साफ सफाई करते समय यदि सुबह के समय एक छोटा सा कार्य और कर लेंगे तो पैसों की बारिश होने से कोई नहीं रोक सकता। उसके लिए बस ये करना होगा कि मुख्य द्वार में पानी में सेंधा नमक डालकर छिड़काव कर दें। ऐसा करने से न केवल मां लक्ष्मी जी की कृपा मिलेगी साथ ही सेंधा नमक बुरी नजर से भी आपको दूर कर देगा। एक बात का और ध्यान रखना है कि जल को हमेशा तांबे के बर्तन से डालना है। तांबे के बर्तन से छिड़काव करने से साकात्मकता आती है। ऐसा करने से परिवार जनों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और परिवार में शांति बनी रहती है। वहीं, पोछा लगाते समय भी थोड़ा सेंधा नमक का उपयोग कर रहे हैं, इससे भी पूरे घर में नकारात्मकता दूर होती है। Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। -
Sarso Tel Ki Kimat: सरसों तेल की कीमतों में तगड़ी गिरावट, 1 लीटर का रेट सुन मची लूट
नई दिल्लीः मानसूनी बारिश से जैसे ही तापमान गिरा ठीक वैसे ही लोगों ने पकवान का स्वाद लेना शुरू कर दिया। सुबह और शाम बारिश के मौसम में ब्रेड पकोड़ा और पकोड़ी जैसी चीजें खानी बहुत पसंद करते हैं। इसलिए मार्केट में अब खाने योग्य सरसों तेल की खपत काफी बढ़ने लगी है, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। दूसरी तरफ सरसों तेल भी अपने उच्च स्तर से बहुत सस्ते में बिक रहा है, जिसकी खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं। इससे किसी तरह की आपको दिक्कत नहीं होगी। आगामी दिनों में आपके घर परिवार में किसी शख्स की शादी होने वाली है तो सरसों तेल खरीदकर रख सकते हैं, जिससे आपका बजट बिलुकल भी नहीं बिगड़ेगा जिसे जानना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए आप सरसों तल खरीदने में कतई भी देरी नहीं करें और पहले रेट जान लें।सरसों तेल बिक रहा बहुत सस्ता
अगर आप सरसों तेल की खरीदारी करना चाहते हैं तो पहले कुछ शहरों में इसके रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में सरसों तेल का भाव 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है, जो किसी बढ़िया मौके की तरह है। इसके अलावा प्रयागराज में सरसों तेल की कीमत कुल 138 रुपये प्रति लीटर में दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही आजमगढ़ में भी सरसों तेल बड़े सस्ते में बिक रहा है, जिसे आप कुल 140 रुपये प्रति लीटर में खरीदकर घर ला सकते हैं। वाराणसी में भी सरसों तेल बड़ा सस्ता बिक रहा है, जहां दाम 135 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किए जा रहे हैं। भदोही में सरसों तेल कुल 138 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। इसलिए जरूरी है कि आप सरसों तेल खरीदने का मौका हाथ से ना जाने दें, जो किसी बढ़िया मौके की तरह है।प्रतिदिन जारी नहीं होते सरसों तेल के दाम
जानकारी के लिए बता दें कि सरसों तेल की कीमत प्रतिदिन जारी नहीं होती है। timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर यह आर्टिकल पब्लिश किया है, जिसे आप बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं। खुदरा बाजार के विक्रेता के आधार पर यह दाम पब्लिश किए गए हैं। विक्रेताओं की मानें तो आगामी दिनों में इसके दाम और बढ़ने की उम्मीद है। कोरोना वायरस संक्रमण काल में सरसों तेल की कीमत 210 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की गई थी। इसके बाद फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। -
1 July Rashifal: इन राशियों के ऊपर बरसेगी भगवान शिव जी की कृपा, घर में होगी खूब बरकत!
1 July Horoscope: आज जुलाई का पहला दिन है ऐसे में जुलाई के महीने में इन राशियों के ऊपर भगवान शिव जी की विशेष कृपा बरसेगी। कुछ राशियों के लिए तो जुलाई का पहला दिन काफी ज्यादा शुभ रहेगा। वहीं, कुछ राशियों के लिए नुकसान भरा भी साबित होगा।जानिए कि आपका दिन आज कैसा रहने वाला है: मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातक यदि किसी समस्या में थे तो उस समस्या से निजात होंगें। पढ़ाई और बिजनेश में मन नहीं लग रहा है तो भगवान शिव की आराधना करें। शिव जी की कृपा से सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य की शादी जल्दी तय हो सकती है।वृषभ राशि
वृषभ राशि जातकों के लिए भी आज का दिन काफी ज्यादा शुभ रहेगा। मानसिक या शारीरिक तौर पर किसी समस्या से ग्रसित हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। उधार लिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं, इसकी भी पूरी उम्मीद है। जीवन में किसी बात से निराश चल रहे हैं तो शिव की आराधना आपके कष्टों को दूर कर सकती हैं। इसलिए कल सुबह जल्दी उठें, शिव जी में जल चढ़ा कर पूजा पाठ करें।मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा तो रहेगा लेकिन थोड़ा बिजी रह सकते हैं। ऑफिस या घर के कामों में उलझ सकते हैं। जीवन में काफी सारे उतार चढ़ाव का सामना इन्हें करना पड़ सकता है। लेकिन शिव भगवान आज प्रसन्न हैं तो ये जातक शिव भक्ति करेंगे तो परेशानियां दूर होने की संभावना है। आज के दिन किसी खास दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा ध्यान देने जरूरत है, वरना इन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। समाजिक कार्यों में इनकी पद प्रतिष्ठा होने की उम्मीद है। आज के दिन कर्क राशि के जातकों के सेहत में छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाने से बचें। जितना हो सके उतना ऑयली फूड से परहेज करें।सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। इसलिए ये जातक हमेशा सोच समझ के ही अपने पैसों को उड़ाएं। आज के दिन खासतौर पर घर हो या ऑफिस लोगों से बहस करने से बचें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। साझेदारी में बिजनेश कर रहे हैं तो मुनाफा बढ़ने की संभावना है। डिनर डेट अपने लव्ड वन के जा सकते हैं।कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। ऑफिस या पारिवारिक कार्य में आज ये थोड़ा उलझ सकते हैं। लेकिन शिव भगवान के नाम लेकर कार्य को प्रारंभ करेंगे तो ये पूरा हो जाएगा। वहीं, जितना हो सके सामाजिक कार्यों में शामिल हों क्योंकि इनकी मान सम्मान बढ़ने की संभावना है। प्रियजनों के साथ अपना समय बिताएँ। किसी तरह की कोई समस्या से गुजर रहे हों आप तो भोलेनाथ के दर्शन करने आज के दिन जरूर जाएं। बिगड़े काम भी बन जाएंगे।तुला राशि
तुला राशि के जातक आज सोच समझकर अपना कार्य करें। जितना हो सके उतना खर्च पर कंट्रोल रखें। बॉस के द्वारा दिए गए कार्यों को रुचि के साथ निपटाएं, नहीं तो दिक्कतें हो सकती हैं। लव लाइफ में लड़ाई झगड़े चल रहे हैं तो अपने पार्टनर को सरप्राइज़ दे सकते हैं। आज का दिन शुभ होने के कारण रिश्तों में एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा।वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होंगें, इनकी आर्थिक तंगी मजबूत होने की पूरी संभावना है। घर मेहमानों के आगमन से इनके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। ऑफिस के कार्यों को मन से करेंगे तो बॉस से प्रसंशा मिलने की उम्मीद है।धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत पड़ सकती है। इन्हें ऑफिस के काम में ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसका भर इन्हें धैर्यता के साथ उठाना पड़ेगा। धनु राशि के जातक जो बहुत समय से सिंगल चल रहे हैं , वे मिंगल हो सकते हैं। आज आपके लाइफ आपका कोई चहेता व्यक्ति इंटर कर सकता है।मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनके परिजनों के स्वास्थ्य में आज थोड़ी बहुत दिक्कतें हो सकती हैं। मकर राशि के जातकों की आज अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। ऑफिस में आपके क्रिएटिव आइडियाज की तारीफ की जाएगी। लव लाइफ भी आज के दिन अच्छी रहेगी।कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज आर्थिक स्थिति से उबर सकते हैं। इनका फंसा हुआ धन भगवान की कृपा से आज वापस मिल सकता है। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल लाइफ में भी आप बेहतर करेंगें।मीन राशि
मीन राशि के जातक बहुत दिनों बाद खुद के लिए प्राउड फील करेंगे। इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की आज पूरी संभावना है। परिवार और प्यार दोनों का सपोर्ट इन्हें पूरा मिलेगा। जीवन के हर छोटे और बड़े कामों को दिल से एंजॉय करके करेंगें, तो खुशी महसूस होगी। लव लाइफ में किसी तरह की समस्या चल रही हो तो उसे सूझ बूझ से सुलझा सकते हैं। Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। -
Gold Price Today: सोना खरीदारी को दौड़ी भीड़, कीमत हुई चौपट, जानें 10 ग्राम का रेट
Gold Price Update: अगर आप सोना खरीदने का प्लान बनाने में जुटे हैं तो फिर बिल्कुल भी देर नहीं करें। हम आपको एक बढ़िया ऑफर बताने जा रहे हैं, जहां आप सस्ते में सोना खरीदकर घर ला सकते हैं। आपने सोना खरीदने में समय खराब किया तो फिर पछतावा करना होगा, क्योंकि बार-बार ऐसे मौके नहीं आते हैं। सर्राफा बाजार में 1 जुलाई को 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 72,280 रुपये दस ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का प्राइस 66,250 रुपये प्रति तोला दर्ज की गई। किसी वजह से आपने सोना खरीदने में देरी की तो फिर पछतावा करना होगा, क्योंकि आगामी दिनों में इसके रेट काफी बढ़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आपको हम कुछ बड़े महानगरों में सोने का ताजा भाव बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी सब टेंशन खत्म हो जाएगी। इसलिए आप नीचे तक ध्यान से आर्टिकल पढ़ लें।इन महानगरों में जानिए सोने का ताजा रेट
अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी समय खराब नहीं करें। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट वाले सोवे की कीमत 72,280 रुपये जबकि 22 कैरेट का भाव 66,250 रुपये प्रति तोला दर्ज की जा रही है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 72,420 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 66,400 रुपये प्रति तोला में दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का प्राइस 72,280 रुपये और 22 कैरेट का दाम 66,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 72,930 रुपये और 22 कैरेट 66,850 रुपये प्रति तोला के हिसाब से दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 72,280 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 66,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 24 कैरेट वाले गोल्ड का प्राइस 72,280 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 66,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है।जल्द जानिए चांदी का रेट
सोने के अलावा अगर आप चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर सुनहरा अवसर हाथ से बिल्कुल भी ना निकालें। मार्केट में चांदी की भाव 90,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की जा रही है, जो किसी सुनहरे अवसर की तरह है। आपने चांदी खरीदने का ऑफर हाथ से निकाला तो फिर पछतावा करना होगा, जिसे जानना जरूरी है। -
Weather Alert: 3 दिन नहीं होंगे आसान, दिल्ली सहित इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, जानें अपडेट
Weather Alert: देशभर के कुछ ही हिस्सों के छोड़कर बाकी सभी जगह मानसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली है, जिसके चलते मूसलाधार बारिश हो रही है। कई शहरों में तो भारी बारिश के चलते सड़कें भी तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। हालात इतने खराब हैं कि सड़कों पर जाम के हालात बने हुए हैं, जिससे वाहन भी रेंगते दिख रहे हैं। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने जा रहा है, जिससे झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके अलावा उत्तर भारत में तमाम इलाकों में बादल छाए हुए है, जहां देर रात भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में रात बारिश होने से यातायात अस्तव्यस्त हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी बादलों की गरज केसाथ तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने आगामी चार-पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, 4 जुलाई तक उत्तराखंड, 1 और 2 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में 3 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।यहां भी जमकर बारिश की चेतावनी
आईएमडी के अनुसार, 3 जुलाई तक देश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 मई तक अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है। सौराष्ट्र क्षेत्र से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में बारिश होने की संभावना है। सूरत, भुज, वापी, भरूच और अहमदाबाद शहर के तमाम हिस्सों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।