Advertisement

श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी, शुभमन गिल का प्रिंस वाला अवतार, जानिए मैच की रोचक बातें

Ganesh Meena 1 min read
February 7, 2025 at 3:03 PM IST Updated: February 19, 2026 at 11:56 PM IST

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। 3 मैचों की सीरीज में अब टीम इंडिया 1-0 से आगे हो चुकी है। सीरीज का अगला मैच कटक में खेला जाएगा।

Advertisement

वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी पाने वाले युवा बल्लेबाज शुभमान गिल (87) की इंग्लैंड के खिलाफ पहली अर्धशतकीय पारी और मुश्किल वक्त में श्रेयस अय्यर (59) और अक्षर पटेल (52) के साथ निभाई गई अहम साझेदारियों की बदौलत टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा और डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने जोस बटलर और जेकब बेथेल के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड को 248 रन पर समेट दिया। इस टारगेट को भारत ने छह विकेट खोकर 68 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

टीम इंडिया के गेंदबाजों का कमाल

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड की ओर से कप्तान बटलर (52) और बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी तेज पारी खेली। इंग्लैंड ने एक समय बिना विकेट खोए 75 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन अगले दो रन के एवज में उसने तीन विकेट गंवा दिए और यहां से भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली। राणा (3/53) और अनुभवी रविंद्र जडेजा (3/26) ने तीन-तीन विकेट चटकाकर मेहमान टीम को 47.4 ओवर में समेटने में अहम भूमिका निभाई।

नहीं चला रोहित का बल्ला

विराट चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे ऐसे में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर थीं, जो पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। पिछली 17 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक जड़ सकने वाले रोहित का हालांकि बुरा दौर यहां भी जारी रहा। इस मैच से पहले पिछले सात वनडे मुकाबलों में 35, 64, 58, 47, 47, 61, 40 की पारी खेलने वाले रोहित छठे ओवर में सिर्फ दो रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 11 अक्टूबर 2023 के बाद रोहित की यह महज दूसरी पारी थी जहां वो सिंगल डिजिट में आउट हुए। इससे पहले डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल (22 गेंद पर 15 रन) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे।

श्रेयस ने किया काउंटरअटैक

भारत ने 25 रन पर दो विकेट गंवा दिए और इंग्लैंड के गेंदबाज हावी होते नजर आ रहे थे। यहां पर नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने काउंटर अटैक करना शुरू किया। श्रेयस ने महज 30 गेंद पर फिफ्टी जड़कर टीम की मुकाबले में वापसी कराई। इस दौरान उन्होंने जोफ्रा आर्चर को निशाने पर लेते हुए उन पर दो लगातार सिक्स जड़े। वह 16वें ओवर में 59 के स्कोर पर आउट हुए। लेकिन इससे पहले 36 गेंद पर 9 फोर और 2 सिक्स से सजी पारी खेलकर टीम के टोटल को तीन अंकों में पहुंचा दिया। श्रेयस के जाने के बाद अक्षर पटेल को ऊपर भेजा गया और इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुभमान के साथ 108 रन की साझेदारी करके टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। अक्षर ने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। आउट होने से पहले अक्षर ने 47 गेंद पर 52 रन बनाए।

रन आउट से हुई शुरुआत

इससे पहले, इंग्लैंड की टीम हालांकि जब मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही थी तब दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर विकेटकीपर लोकेश राहुल ने सॉल्ट को रन आउट कर दिया। राणा के ओवर में 26 रन बनाकर इंग्लैंड ने लय हासिल की थी जब उनके पारी के चौथे ओवर में दो विकेट से भारत ने वापसी की। पदार्पण कर रहे यशस्वी जायसवाल ने राणा की गेंद पर मिडविकेट से पीछे की ओर 21 मीटर दौड़ते हुए डकेट का शानदार कैच लपका। राणा ने दो गेंद बाद हैरी ब्रुक (0) को भी राहुल के हाथों कैच करा दिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट के 75 रन से तीन विकेट पर 77 रन हो गया। टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों जो रूट (19) और बटलर पर अब पारी को संवारने की जिम्मेदारी थी लेकिन जाडेजा ने रूट को एलबीडब्ल्यू आउट करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

बेथेल ने अपने नाम किया रिकॉर्ड

बटलर ने बेथेल के साथ 59 रन की साझेदारी की और इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कप्तान हालांकि इसके बाद अक्षर की गेंद को हवा में खेलकर शॉर्ट फाइन लेग पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी पारी में चार चौके मारे। इक्कीस साल के बेथेल ने एक छोर संभाले रखा और भारत के खिलाफ वनडे में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा इंग्लिश (21 साल, 106 दिन) बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड जो रूट (22 साल, 24 दिन) के नाम था। बेथेल ने 64 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा।

Advertisement
Ganesh Meena

Staff writer at Times Bull

#Axar Patel #Axar Patel 52 #Axar Patel All-round Performance #Axar Patel Fifty #Cricket #Cricket Academy #Cricket Analysis #Cricket Article #cricket blog #Cricket Championship #Cricket Chat #cricket coaching #cricket community #cricket discussion #Cricket Equipment #Cricket Facebook #cricket fans #cricket fixtures #cricket forum #Cricket Gear #Cricket Ground #cricket highlights #Cricket India #Cricket Instagram #cricket live score #Cricket Lovers #Cricket Match Highlights #Cricket Match News #Cricket Match Score #Cricket Match Updates #Cricket News #Cricket Photos #Cricket Players #cricket records #Cricket Results #cricket schedule #Cricket Score Live #Cricket Shop #Cricket Social Media #Cricket Stadium #Cricket Stats #cricket team #cricket tournament #Cricket Twitter #cricket updates #Cricket Videos #Cricket Website #cricket world cup #Cricket YouTube #England 248 All Out #England Batting #England cricket #England Cricket Team News #England Innings #England Loss #England Lost #Harshit Rana #Harshit Rana 3 Wickets #Harshit Rana Debut #India Bowling #India Chase 249 #India Chasing #India England Cricket #India England Cricket Match #India England Highlights #India England Live #India England Live Match #India England Live Score #India England Live Streaming #India England Match Highlights #India England Matches #India England Nagpur Match #India England Nagpur ODI #India England Nagpur One Day #India England ODI #India England ODI Series #India England One Day #India England One Day Series #India England series #India Innings #India vs England #India vs England 1st ODI #India vs England 1st One Day #India vs England First ODI #India vs England First One Day #India vs England Head to Head #India vs England Live Score #India vs England Match Prediction #India vs England Nagpur Match #India vs England Nagpur ODI #India vs England Nagpur One Day #India vs England News #India vs England Preview #India vs England Record #India vs England Review #India vs England Series Prediction #India vs England Updates #India Win #India Won #Indian Cricket #Indian cricket team news #Indian Sports #International Sports #Jos Buttler #Latest Cricket News #Live Cricket Score #Live Sports #Maharashtra Cricket Association Stadium #Nagpur Cricket #Nagpur Stadium #ODI Cricket #ODI Match News #ODI Match Review #ODI Match Updates #ODI Score Live #ODI World Cup #One Day International Cricket #Online Cricket #Ravindra Jadeja 3 Wickets #rohit sharma #Shreyas Iyer #Shreyas Iyer 59 #Shubman Gill #Shubman Gill 87 #Shubman Gill Century #Shubman Gill Innings #sports #sports analysis #Sports Article #Sports Blog #Sports News #sports updates #VCA Stadium Nagpur #Yashasvi Jaiswal
Advertisement