Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

Money Plant Vastu: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो घर में इन खास तरीके के पेड़ - पौधों को लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच सुख - शांति, यश, वैभव सब बना रहता

Money Plant Vastu: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो घर में इन खास तरीके के पेड़ – पौधों को लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच सुख – शांति, यश, वैभव सब बना रहता है। वास्तु शास्त्र में वहीं, घर में मनी प्लांट के लगाने के कई सारे फायदों के बारे में भी बताया गया है। इसके अलावा इसे सही दिशा की ओर लगाने का भी जिक्र किया गया है।
कहा जाता है कि यदि मनी प्लांट ( Money Plant) को गलत दिशा में यदि लगाया जाए तो व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट लगाने से कौन से फायदे मिलते हैं और इसे किस ओर लगाना शुभ होता है:

इस दिशा की ओर लगाएं मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा अधिकतर घरों में आपको देखने को मिल जाएगा। बहुत से लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के साथ इसे लगाते हैं। यदि आप भी घर में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो इसे उत्तर दिशा की ओर लगाएं। उत्तर दिशा मनी प्लांट को लगाने के लिए सबसे ज्यादा शुभ होती है। कहा जाता है कि इससे चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा सदैव बनी रहती है और घर धन से भी भरा रहता है।

इस ओर भूलकर भी न लगाएं

वास्तु शास्त्र कि यदि मानें तो मनी प्लांट को उत्तर पूर्व दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि इस ओर मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को कई सारी नेगेटिविटी भी घेर लेती है।

मनी प्लांट को इस ओर लगाने से मिलते हैं ढेर सारे लाभ

कहा जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर की उन्नति होती है। वहीं, सुख समृद्धि और शांति भी बनी रहती है। मनी प्लांट का घर में लगना आपके जीवन में जीवन में नए नए रास्तों के मार्ग को खोलता है।

मनी प्लांट के लिए करें ये उपाय

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में डालें। ऐसा करने से कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा मनी प्लांट के पास लाल धागे को बांध दें, ये धन की कमी की पूर्ति कर देते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 

About the Author

Pritam Santra

No description has been provided by the author.

Start a Conversation