Advertisement

बुढ़ापे में रेगुलर इनकम कराएगी ये स्कीम, मात्र 7 रुपये के प्रीमियम पर सालाना मिलेंगे 60 हजार रुपये!

Dev Ops 1 min read
August 11, 2024 at 4:07 PM IST

Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट लोगों के लिए काफी कठिन समय होता है। इस दौरान रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करना काफी कठिन होता हैं क्योंकि कोई इनकम का सोर्स नहीं होता है। अगर रिटायरमेंट के बाद आपके पास इनकम का कोई इंतजाम नहीं है तो पहले से पैसों की सेविंग करना शुरु कर दें। इसी सेविंग से आप अपने इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। सेविंग किए गए पैसों को किसी स्कीम में निवेश कर रिटायरटमेंट के समय के लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।

Advertisement

आपको बता दें देश में इस समय काफी सारी सरकारी स्कीम्स चलाई जा रही हैं जिसमें निवेश कर लाखों रुपये तक का फंड जमा कर सकते हैं। या फिर पेंशन का जुगाड़ कर सकते हैं। आपके लिए पेंशन के इंतजाम के लिए अटल पेंशन स्कीम काफी शानदार स्कीम साबित हो सकती है। इस सरकारी स्कीम में आप निवेश करने की आयु 18 साल से 40 साल तय की गई है।

Atal Pension Yojana (32)

Advertisement

Read More: Tata की कारों पर मिला भारी डिस्काउंट, Electric कार हुई इतनी ज्यादा सस्ती

Read More: PM Surya Ghar Yojana: घर में Free बिजली चलाने का अच्छा मौका! केन्द्र सरकार दे रही है लास्ट चांस

अटल पेंशन स्कीम में आप जितना जल्दी निवेश शुरु करते हैं आपको उतना ही कम प्रीमियम देना होगा। आपको बता दें अगर आप 18 साल की आयु में पैसा निवेश करते हैं तो आपका प्रीमियम 1 कप चाय की कीमत के बराबर होता है। बहराल इस स्कीम में सिर्फ वहीं लोग पैसा लगा सकते हैं जो कि टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हर रोज सिर्फ इतना करें निवेश

आपको बता दें अगर आप 18 साल की आयु में अटल पेंशन स्कीम में निवेश की शुरुआत करते हैं तो आपको मंथली सिर्फ 210 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। डेली के हिसाब से आपका प्रीमियम सिर्फ 7 रुपये बनेगा। वहीं बाजार में एक कप चाय की कीमत 10 रुपये बनती है। आपको एक कप चाय की कीमत से भी कम का प्रीमियम जमा करना पड़ेगा। इसके बाद जैसे ही आपकी आयु 60 साल होगी आपको मंथली 5 हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। यानिकि सालाना 60 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त होगी।

खाता कैसे ओपन कराएं

अगर आप अटल पेंशन योजना में खाता ओपन कराने के इच्छुक हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले पास की किसी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस जाना होगा वहां पर आसानी से अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास पहले से ही कोई सेविंग अकाउंट हैं तो आपको सिर्फ योजना से जुड़े फॉर्म को लेकर भरना है। जिसमें आपको अपना नाम, आयु, बैंक खाते की डिटेल, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को बिल्कुल सहीं भरना है।

Atal Pension Yojana (33)

Read More: Lamborghini पर हुआ टोयोटा का असर, लाई अपनी हाइब्रिड कार, देखें डिटेल

Read More: SBI Bank Alert: सरकार ने करोड़ों SBI ग्राहकों को किया अलर्ट! इन सब चीजों से रहे सावधान 

इसके साथ में फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी जमा करना है। इसके बाद ही फॉर्म को बैंक में जमा करना है। इसके बाद योजना से जुड़ें सभी दस्तावेजों को संबधित अधिकारी सत्यापित करेगा। इसके बाद आपका खाता अटल पेंशन योजना के तहत ओपन कर दिया जाएगा।

Advertisement
Dev Ops

आईएमडी की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर…

Advertisement
Exit mobile version