Advertisement

Tripti Dimri के हाथ लगी Parveen Babi की बायोपिक? मूवी में खुलेंगें एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज?

Ramesh Kothari 1 min read
August 8, 2024 at 10:28 PM IST

Tripti Dimri : अपने समय की टॉप हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस परवीन बाबी (Parveen Babi) ने आज भी लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना रखी है। परवीन बाबी 70 के दशक की बेहद ग्लैमरस टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं। एक्ट्रेस के लिए ये भी वाक्या मशहूर है कि ये अपनी ही दुनिया में बिंदास और मौज मस्ती से रहा करती थीं। जिस तरह से इतनी कम उम्र में परवीन पूरी दुनिया में छा गईं थीं, उतनी ही जल्दी इन्होनें अलविदा ले लिया।

Advertisement

ऐसे में अब ये खबरें वायरल हो रही हैं कि बॉलीवुड में 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी के ऊपर जल्द ही बायोपिक बन सकती है। जिसमें इनकी जिंदगी से जुड़े राज भी खोले जाएंगें, जिनपर अबतक ताला लगा हुआ है। इसके अलावा दूसरी बड़ी खबर तो ये भी आ रही है कि इसमें मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इनके रोल को अदा करते हुए नजर आने वाली हैं।

tripti dimri 1

Advertisement

क्या एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अदा करेंगी परवीन बाबी का किरदार

तृप्ति डिमरी के लिए कहा जा रहा है कि जैसे ही ये एनिमल (Animal) मूवी में आईं हैं उसके बाद तो बड़े परदे में इन्ही का जलवा देखने को मिल रहा है। लगातार फ़िल्मी गलियारों से ये खबरें आ रही हैं कि तृप्ति मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी के ऊपर बनने वाली मूवी में उनका किरदार निभाएंगी।

इसके आलावा अगर फिल्मफेयर रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति डिमरी ही इस भूमिका के लिए टॉप की लिस्ट में अभी तक चल रही हैं। ऐसे में अगर ये मूवी इनके हाथ लग जाती है तो इनके करियर में सीधा चार चाँद लग जाएगा।

परवीन बाबी के जिंदगी से जुड़े कुछ राज

एक्ट्रेस परवीन बाबी जितनी ज्यादा मशहूर फिल्मों को लेकर थीं उतनी ही ज्यादा इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा हुआ करती थी। खबरें थीं कि एक्ट्रेस का महेश भट्ट के अलावा कबीर बेदी के साथ रिश्ता रहा। वहीं,सन 1983 में निजी समस्यायों के चलते भारत छोड़ने तक का फैसला ले लिया था। इसके बाद 22 जनवरी 2005 को वो अपने फ्लैट में मरी पाईं गयी थीं।

Advertisement
Ramesh Kothari

Staff writer at Times Bull

Advertisement
Exit mobile version