Advertisement

Stree 2 का तीसरा सांग हुआ रिलीज, Shraddha Kapoor और Rajkumar Rao के रोमांस ने लगाया तड़का!

Ramesh Kothari 1 min read
August 7, 2024 at 6:22 PM IST

Stree 2: 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस में स्त्री 2 (Stree 2) धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह से इस मूवी के पार्ट 1 स्त्री (Stree) ने साल 2018 ने कमाल कर दिखाया है अब उसका सेकंड पार्ट भी काफी ज्यादा जबरजस्त होने वाला है। ऐसे में एक्टर्स के अलावा दर्शक भी मूवी बड़े परदे में रिलीज होने को लेकर काफी ज्यादा एक्ससाइटेड हैं।

Advertisement

कुछ ही दिनों पहले की बात है कि मूवी का न्यू सांग ‘तुम्हारे ही रहेंगें हम’ रिलीज़ हुआ है। इस सांग में एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक-दूसरे के संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। सांग में दोनों एक दूसरे से रोमांस कर रहे हैं और अंत में राजकुमार राव को पता चल जाता है कि असल में भूत तो खुद श्रद्धा कपूर ही हैं।

 

Advertisement