बेटी सोनाक्षी को विदा करते ही अस्पताल में भरती हुए शत्रुघ्न सिन्हा! बेटे लव ने किया रिएक्ट, बोले- ये सब कुछ…
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के साथ में शादी रचाई। लेकिन अभी शादी को कुछ ही दिन पूरे नहीं हो पाए हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है।
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के साथ में शादी रचाई। लेकिन अभी शादी को कुछ ही दिन पूरे नहीं हो पाए हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट की माने तो शत्रुघ्न सिन्हा अपने डाइनिंग रूम में फिसल गए थे और इससे उनकी पसलियों में भी चोट आ गई है। खबरों के अनुसार एक्टर की छोटी सी सर्जरी भी हुई। अब इन खबरों पर उनके बेटे लव सिन्हा ने रिएक्ट किया और कहा कि यह सब एक तरीके से बेबुनियाद खबरें हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने पिता की सर्जरी को भी अफवाह बताया।
दरअसल हाल ही में लव सिन्हा द्वारा अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट लिखा है और इसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता के साथ में क्या हुआ। इस पोस्ट के जरिए शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने अपने पिता की सेहत और सर्जरी की बात को पूरी तरीके से खारिज किया। लव सिन्हा ने बताया कि उनके पिता को बुखार आ गया था और इसीलिए हमने उनको अस्पताल में भर्ती कराया।
लव सिन्हा ने इस पर लिखा कि “मेरे पिता की तबीयत को लेकर मैं यह साफ करना चाहता हूं कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई। ऐसी किसी भी खबर पर विश्वास करना नहीं चाहिए। हम अपने पिता को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गए थे और उनकी फुल बॉडी को चेक किया गया था। उन्हें तेज बुखार था और सेहत के लिए जिन लोगों को चिंता है उनको बहुत-बहुत धन्यवाद।”

शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों लगातार खबरों का विषय बने हुए हैं। दरअसल पहले तो लोकसभा चुनाव 2024 और फिर उनकी बेटी सोनाक्षी की शादी में उन्हें काफी भाग दौड़ करनी पड़ी। सोनाक्षी ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज और रिसेप्शन पार्टी रखी। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा की घायल होने की खबर सामने आई और 25 जून को बताया गया कि वह घर में गिर गए। 27 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Write a Comment