Advertisement

Sana Makbul पैसों के लिए कर रही हैं शादी? Armaan Malik संग Payal ने बॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाते हुए बोला कि…

Ramesh Kothari 1 min read
August 9, 2024 at 11:35 PM IST

Armaan Malik Made Fun Of Sana Makbul Boyfriend: बिग बॉस ओटीटी 3 (Big Boss OTT 3) जहाँ खत्म हो गया है और इसके विनर का नाम भी अनाउंस हो चुका है जो कि सना मकबूल हैं। लेकिन इस बार के कंटेस्टेंट्स को देख ऐसा लग रहा है कि घर के अंदर की हुई दुश्मनी को वो बाहर भी लेकर के आ गए हैं, तभी बीते काफी दिनों से एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाना नहीं छोड़ रहे हैं।

Advertisement

कुछ दिनों पहले की ही बात थी जब सना मकबूल (Sana Makbul) ने इंटरव्यू के दौरान अरमान मलिक को खुला सांड तक कह दिया था। जिसके बाद अरमान मलिक भी कहाँ शांत रहने वाले थे, उन्होंने सना मकबूल के ऊपर पर्सनल कमंट करते हुए उनके बॉयफ्रेंड का मजाक बनाया। अरमान के साथ उनकी वाइफ पायल मलिक (Payal Malik) भी मौजूद थीं। ऐसे में जरा देखिए कि अरमान मलिक ने क्या कुछ कहा है?

अरमान मलिक (Armaan Malik) ने उड़ाया है सना मकबूल (Sana Makbul) का मजाक

ये तो सभी जानते हैं कि अरमान मलिक व्लॉगर भी हैं। तो उन्होंने कहा कि बिग बॉस के हाउस में मच्छर-मक्खी जैसे लोग उनके बॉडी का मजाक उड़ते हुए नजर आए थे, उन्हें थुलथुला कह रहे थे। अब मैं उनसे ये पूंछना चाहता हूँ कि तुमने क्या सोंचकर शादी करने का फैसला लिया है? अरमान मलिक ने आगे कहा कि चलो मेरी तो शादी हो गई है। समय से मैनें बच्चे भी कर लिए लेकिन अब वो क्या सोचकर शादी करने जा रहे हैं।

Advertisement

अरमान मलिक वीडियो में जब ये सारी बातें बोल रहे थे तो उनकी पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) साथ बैठीं दिखाई दी थीं। पायल ने कहा कि मनी-मनी। पायल इतना कहकर आगे बोलीं कि नो मनी नो हनी।

फिलहाल सना मकबूल की ओर से नहीं आया कोई रिएक्शन

इस वीडियो में साफ़ देखने को मिला कि पायल और अरमान मलिक ने जमकर सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी का मजाक और उनके ऊपर तीखे प्रहार किये हैं। जिसमें सना के फैन्स इन्तजार में हैं कि कब वो अपनी प्रतिक्रिया देंगी और अरमान मलिक को सबक सिखाएंगी।

सना मकबूल अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी से ही करेंगी शादी

सना ने फैसला लिया है कि अब वो अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के संग जल्द ही शादी करने का डिसीजन ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकांत और वो दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

Advertisement
Ramesh Kothari

Staff writer at Times Bull

Advertisement