Advertisement

Manisha Rani ने दोस्त Vishal Singh संग स्त्री 2 के सांग ‘आई नहीं’ में हिलाई पतली कमरिया, वायरल हुआ वीडियो!

Ramesh Kothari 1 min read
August 9, 2024 at 2:28 AM IST

Manisha Rani Viral Dance on Aayi Nai : स्त्री 2 (Stree 2) मूवी में कुछ दिनों पहले ही भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का सांग रिलीज हुआ। देखते-देखते ये सांग इतना ज्यादा वायरल हो गया कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ पवन सिंह (Pavan Singh) भी खूब चर्चा बटोर रहें।

Advertisement

ऐसे में बिग बॉस फेम मनीषा रानी कैसे पीछे रहती। इन्होनें भी पवन सिंह के सांग आई नहीं (Aayi Nai) में अपने दोस्त विशाल सिंह (Vishal Singh) संग ठुमके लगाए। डांस फ्लोर में इन दोनों को यूँ मटकता देख फैन्स ने भी इनकी तारीफें करना शुरू कर दिया।

 

Advertisement
View this post on Instagram

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)


 

जहाँ एक तरफ मनीषा रानी के किलर एक्सप्रेशंस और मूव्स काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। तो विशाल सिंह भी कैसे पीछे रहते। मनीषा रानी ने विशाल के डांस की तारीफ करते हुए कमेंट भी किया कि ‘यार, तुम डांस तो अच्छा करते हो’। एक्ट्रेस ने तक़रीबन दो घंटे पहले इस रील को अपने इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर किया है और मात्र चंद घंटों में 1.2 मिलियन लोग रील को देख चुके हैं।

समझ लीजिये कि मनीषा संग विशाल का जलवा लोगों के दिलों में आग लगाने का काम कर रहा है। वैसे ये भी बताते चलें कि विशाल और मनीषा पहले से भी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अकसर व्लॉगस भी एक साथ बनाते हैं और इनके हंसी-मजाक के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी होते रहते हैं।

लेकिन ऐसा फर्स्ट टाइम था जब इन्हें एक साथ डांस करते हुए देखा गया और दोनों ने तबाही मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विशाल सिंह ने डार्क ब्लू कलर का कुरता पजामा पहना है और दूसरी ओर मनीषा रानी ने डार्क गुलाबी लेहंगे और चोली में ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।

मनीषा का लुक भी काबिले तारीफ लग रहा है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो इन्होने बालों को खोला है साथ ही हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं। फैन्स इनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। अब तक पांच हजार से भी ज्यादा कमैंट्स आ चुके हैं।

Advertisement
Ramesh Kothari

Staff writer at Times Bull

Advertisement