Kritika Shivani Big Fight: बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवानी कुमारी आग ही लगा रही हैं! शो में आने के बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी हर हरकत दर्शकों का ध्यान खींच ही लेती है। फिर चाहे वो पसंद आए या न आए, शिवानी को नजरअंदाज करना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं!
Advertisement
शिवानी को जल्द ही घर में कृतिका के साथ लड़ाई करते देखा जाएगा। असल में, दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर बहस हो जाती है। कृतिका सबके सामने कहती हैं कि शिवानी बिना नहाए खाना बना रही हैं और उन्होंने हाथ से पैर खुजलाया था। शिवानी इस बात को सिरे से इनकार कर देती हैं और फिर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो जाती है. इस दौरान धक्का-मुक्की भी हो जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वो था शिवानी के हाथ में चाकू का दिखना, जिसे छीनने की कोशिश नाज़ी कर रहे थे।
You may also like
