Bigg Boss OTT 3 Finale: बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। जी हां, शो का अंत नज़दीक आ रहा है और साथ ही विनर का नाम भी जल्द ही सामने आने वाला है। इस सीज़न में विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच की तकरार ने तो जैसे शो को ही हिला कर रख दिया। विशाल के एक कमेंट ने तो माहौल ही गरमा दिया था और अरमान तक को हाथापाई पर मजबूर कर दिया था। लेकिन अब ये लड़ाई फिनाले तक भी पहुंच गई है।
Advertisement
‘अरमान बनाम विशाल – फिनाले में भी जारी जंग
हाल ही में शो से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरमान और विशाल की जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। दोनों के बीच की ये तीखी नोक-झोंक देखकर लग रहा है कि फिनाले में भी इनकी लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही।
You may also like
