Advertisement

Anupama का बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर फूटा गुस्सा, ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Jothirajan Sivagnanam 1 min read
August 8, 2024 at 5:35 PM IST

Rupali Ganguly  Viral Tweet: बांग्लादेश में तनावपूर्ण हालात के बीच टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट में दुनिया से अपील की है कि वो बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं। लेकिन इस ट्वीट के बाद लोग भी खुलकर सामने आए हैं।

Advertisement

एक्ट्रेस का दिल दहला देने वाला ट्वीट

7 अगस्त को रुपाली गांगुली ने अपने ट्विटर हैंडल से एक दिल दहला देने वाला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की खबरों से मैं बहुत दुखी हूं। मेरे पिताजी की जड़ें आज के बांग्लादेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार अत्याचार और हिंसा के बारे में सोचकर मुझे डर लगता है। ये वक्त है, दुनिया का हर इंसान बांग्लादेश में बेबस और कमजोर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज उठाए।”

Advertisement