Advertisement

जुलाई में इस दिन पेश हो रहा है Budget, महिलाओं को टैक्‍स राहत से लेकर मिल सकती ये सौगात, जानें

Sweta Mitra 1 min read
July 6, 2024 at 6:19 PM IST

नई दिल्ली:देश की आधी आबादी यानी कि महिलाओं के लिए केंद्रीय बजट 2024 में बड़े ऐलान हो सकते हैं। जी हां आपने सही सुना केंद्र में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आ गई है। जिससे मोदी सरकार अपना पहले तीसरे कार्यकाल का बजट 2024 पेश करने वाली है। जिसमें कई सेक्टर सहित सब्सिडी, टैक्स राहत, किसानों के लिए बंपर स्कीम, हाउसिंग स्कीम से लेकर कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।

Advertisement

जुलाई महीने में केंद्र सरकार की ओर से बजट पेश किया जाना है। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली है। जिसमें अहम बात निकल के सामने आ रही है कि मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सरकार महिलाओं को सशक्त बढ़ाने के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। जिससे कुछ पॉलिसी में बदलाव कर सब्सिडी में बढ़ोतरी और महत्वपूर्ण चीजों पर लागत कम करने कर फोकस कर सकती है।

महिलाओं बजट में मिल सकती है ये सौगात

महिलाओं को मिल सकती है टैक्स में छूट- इनकम टैक्स की जानकार बताते हैं कि बजट 2024 में महिलाओं के खास काम के लिए सब्सिडी लागू की जा सकती है, तो वही कामगार महिलाओं के लिए वस्तुओं की कीमतों काम करने के लिए टैक्स में अतिरिक्त छूट दी जा सकती है। जिसमें रसोई गैस से लेकर हेल्थ सर्विस पर सब्सिडी दी जा सकती है।

Advertisement

आपको बता दें कि महिलाओं को टैक्स में छूट देने का सरकार विचार कर सकती है जिससे यह छूट मैरिज स्टेटस रोजगार स्टेटस और माता-पिता की जिम्मेदारियां के फैक्टर पर हो सकती है। हालांकि सरकार ने अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

आप को बताते चलें कि फरवरी में अंतरिम बजट 2024 के सरकार ने बताया कि मुद्रा योजना (Mudra Scheme) के तहत 30 करोड़ रुपये के लोन महिला उद्यमियों को वितरित किए गए, जिससे अब फिर से महिलाओं की बेहतरी के लिए कई ऐलान हो सकते हैं।

तो वही सरकार महिलाओं के लिए  मेडिकल खर्च के लिए कटौती विशेष छूट का ऐलान कर सकती हैं,तो वही रोजगार के सेक्टर में महिलाएं आगे आएं या पहले से महिलाएं स्व-रोजगार करती हैं या जिनका अपना व्यवसाय है, वे अपने व्यवसाय व्यय या स्टार्ट-अप लागत के अतिरिक्त खास बिजनेसमैन कटौती का ऐलान हो सकता है।

Advertisement
Sweta Mitra

I have started my career in Bengali Media. For the last 6 years I have working in this field. For…

Advertisement