Follow on Google
Home Business NPS का लाभ उठा रहे…
Business

NPS का लाभ उठा रहे लोगों के लिए खुशखबरी, कल से हुए इस बदलाव के बाद ज्यादा होगा फायदा!

नई दिल्ली NPS Latest Update: अगर आप एनपीएस सब्सक्राइबर्स हैं तो ये खबर आपके खास हो सकती है। आपको बता दें पेंशन एंड रेगुलरेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि कि PFRDA ने कल से एनपीएस ग्राहकों के लिए काफी बड़ा बदलाव कर दिया है।

पेंशन एंड रेगुलेटरी PFRDA एनपीएस के तहत टीप्लस जीरो सेटलमेंट लागू करने जा रहा है। आसान शब्दों में कहें तो यदि कोई ग्राहक किसी भी सेटलेंड डे पर मॉर्निंग 11 बजे तक अपना कॉन्ट्रिब्यूशन कर दे तो वह उसी दिन से निवे हो जाएगा और उसी दिन नेट एसेट वैल्यू एनएवी बेनिफिट का लाभ प्राप्त होगा।

पीएफआरडीए के बयान के अनुसार, एनपीएक का कोई भी सब्सक्राइबर्स सुबह 11 बजे से पहले पैसा लगाता है तो वह निवेश उसी दिन सेटलमेंट के लिए मान्य होगा। बहराल सुबह 11 बजे के बाद का योगदान का सेटलमेंट अगले दिन ही होगा।

पहले एक दिन के बाद होता था सेटलमेंट

बयान के मुताबिक अभी तक ट्रस्टी बैंक के द्वारा प्राप्त योगदान का सेटलमेंट अगले दिन निवेश किया जाता है। इसका अर्थ है कि पिछले दिन तक प्राप्त कंट्रीब्यूशन अगले दिन निवेश किया जाता है।

एनपीएश सब्सक्राइबर्स की संख्या

गौरतलब है कि फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 में एनपीएस में कुल 9 लाख 37 हजार सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो कि फाइनेंशियल ईयर 2022 से 2023 के आंकड़े 8 लाख 24 हजार 700 से 13.6 फीसदी अधिक हैं। एनपीएस को PFRDA की तरफ से चलाया जाता है। इस साल 1 जनवरी 2024 से ये सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद ही जरूरी हो गया है।

Advertisement




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Advertisement