Shweta Tiwari Viral Photos: टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) 43 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वो कई सारी यंग अदाकाराओं को फिटनेस और सुंदरता के मामले में सीधा कॉम्पिटिशन देती हैं। श्वेता तिवारी के उनके इंस्टाग्राम सोशल अकाउंट में अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरें आज भी फैन्स संग अकसर शेयर किया करती हैं। इन तस्वीरों को देख लगता है कि वे अभी भी 25-26 साल से ज्यादा बड़ी नहीं होंगीं।
अब हाल ही में सोशल मीडिया में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखने को मिला है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा (Rekha) से कम्पेयर किया जा रहा है। देखते ही देखते आग की तरह ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
More from Ramesh Kothari
