Rakul Preet Singh की अदाओं पर लट्टू हुए फैन्स, साड़ी में हसीना को देख खो बैठे आपा!

Dilip Nayak 3 min read

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। रकुल प्रीत सिंह सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा मशहूर है और वहां की कई सारी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से अपना जलवा दिखा चुकी है।

Rakul Preet Singh

रकुल प्रीत सिंह अपनी क्यूटनेस के लिए भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि अभिनय के लिए भी वह अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह कुछ ना कुछ अपने फैंस के साथ में शेयर करती हुई भी नजर आ जाती है।

Rakul Preet Singh

अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने अपनी बहुत ही खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के दौरान देखा जा सकता है कि वह ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहने हुए नजर आ रही है और इसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत भी लग रही है।

Rakul Preet Singh

रकुल प्रीत सिंह ने इस दौरान काफी खूबसूरत कानों में झुमके भी पहने हुए हैं और अपने बालों को भी खुला रखा हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने इसके अलावा और कोई भी ज्वेलरी नहीं पहनी हुई है और उनकी सादगी पर फैन्स भी लट्टू हुए जा रहे हैं। इस दौरान वह काफी मिनिमल मेकअप किए हुए भी नजर आ रही है।

रकुल प्रीत सिंह की इन तस्वीरों पर अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उनके फैंस भी लगातार उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं पा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब रकुल की इन अदाओं पर लोग मर मिटने तक को तैयार हो रहे हैं।

Latest News

Dilip Nayak

Staff writer