Armaan Malik अपनी दो बीवियों संग एयरपोर्ट में आए नजर, यूज़र्स बोल पड़े कि आज ही इन तीनों को…

Ramesh Kothari 3 min read

Big Boss OTT 3: अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनकी दो बीवियां कृतिका मलिक (Kritika Malik) और पायल मलिक (Payal Malik) एक-साथ मुंबई एयरपोर्ट में दिखाई दिए। बिग बॉस ओटीटी में फिनाले अटेंड करने के बाद माना जा रहा है कि अब कपल अपने घर की ओर रवाना होने जा रहे हैं। इनका तीनों का वीडियो में सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूज़र्स के अलग-अलग रिएक्शंस सामने आये हैं।

ये भी देखने को मिला कि बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से निकलने के बाद तीनों को काफी ज्यादा हेट मिल रहा है। दर्शकों का ये कहना है कि अरमान मलिक पॉलीगॉमी का सपोर्ट करते हैं इसलिए इन्हें कैप्चर करना जरूरी नहीं है। वहीं, अरमान की पहली वाइफ यानी कि पायल मलिक का कहना है कि जब से वे बिग बॉस के घर से बेघर हुई हैं तो उन्हें काफी ज्यादा हेट मिल रहा है। जिस कारण से उन्होंने शो में इस बात को कबूला कि उन्होंने तलाक लेने तक का फैसला कर लिया था। लेकिन अब तीनों साथ ही रहेंगें जैसे पहले रहते थे पायल ने आगे क्लियर भी किया।

सोशल मीडिया में इन तीनों का वीडियो सामने आया है, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट में दिखाई दे रहे हैं। पैपराजी ने इनकी वीडियोस ली और खूब सारी तस्वीरें भी क्लिक करी। ऐसे में इंस्टाग्राम में जैसे ही ये वीडियो अपलोड हुआ। तीनों को भर-भरकर कोसते नजर आए। किसी ने तो अरमान को दानवों का देवता कह डाला तो कोई कह रहा कि अरमान मलिक को तो सोशल मीडिया में पूरी तरह से बैन ही करदो तो अच्छा है।

एक नजर जरा वीडियो में डालें