बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से निकाल सकते हैं कैश, जानें इस सुविधा की डिटेल

Dev Ops 5 min read

UPI Cash Withdrawal ATM: डिजिटल दौर में हर कोई ऑनलाइन लेन देन कर रहा है। लेकिन काफी बार ऐसा हैं कि लोगों कैश की आवश्यकता होती है। जिसके लिए लोग एटीएम में लाइन लगातकर खड़े होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना एटीएम कार्ड यानिकि डेबिट कार्ड के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। अगर नहीं पता हैं तो आज हम इस लेख के जरिए इस खास सुविधा के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अगर आप इस खास सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास सिर्फ मोबाइल फोन होना चाहिए। जिसके बाद आप इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बिना स्मार्टफोन के आप सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

आपको बता दें बिना एटीएम कार्ड से एटीएम से कैश निकालने की खास सुविधा का नाम UPI एटीएम है। इसके द्वारा आप UPI के द्वारा से अपने बैंक खाते से पैसे आसानी से विड्रॉ कर सकते हैं। इसका मतलब ये है कि आपको अपने साथ डेबिट कार्ड रखने की आवश्यकता नहीं होगी। अब सवाल ये उठता है कि आप इस सुविधा का लाभ उठाकर कितने पैसे निकाल सकते हैं।

Read More: Budget 2024:मिडिल क्लास लोग हुए मालामाल, बजट में वित्त मंत्री ने लिया बड़ा फैसला!

Read More: जमीन का भी बनवाना होगा भू-आधार, सरकार देगी यह बड़ा फायदा, जानें अपडेट

कितना कैश निकालने की है लिमिट

अब सवाल उठता है कि यूपीआई एटीएम से कितना कैश निकाल सकते हैं। साधारणतया सभी यूजर्स UPI के जरिए से 10 हजार रुपये तक कैश आसानी से निकाल सकते हैं। लेकिन इस सुविधा में यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट और बैंक के जरिए तय की गई लिमिट पर डिपेंड करता है।

सुविधा से मिलने वाले लाभ

आपको बता दें यूपीआई से पैसे निकालने का प्रोसेस काफी आसान है। इसके साथ आपको डेबिट कार्ड साथ में रखने की आवश्यकता भी नहीं होती है। बहराल ये सुविधा आपको केवल उन एटीएम में मिलेगी जो कि यूपीआई को सपोर्ट करते हैं।

जानें पूरा प्रोसेस

सबसे पहले एटीएम पर आप यूपीआई कैश विड्रॉल वाले ऑप्शन का चुनाव करें। इसके बाद अब आपको जितनी रकम की आवश्यकता है वह आप दर्ज करें। अब आपको डिस्प्ले पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद यूपीआई पिन को डालना होगा। यूपीआई पिन डालने के बाद कैश एटीएम से निकाल आएगा।

Read More: Infinix ला रहा है अपना नया स्मार्टफोन, लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन्स भी आयी सामने

Read More: Realme के नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, कमाल के फीचर्स और शानदार डिज़ाइन से होगा लैस

कितना सुरक्षित है ये तरीका

UPI ऐप से कैश विड्रॉ करने का तरीका सबसे सेफ माना गया है। आरबीआई ने इस सुविधा के बारे में कहा कि ये सुविधा काफा सेफ है। इस सुविधा में एटीएम कार्ड का क्लोन नहीं बन सकता है। यानि कि आप सीधे होने वाले फ्रॉड से बच जाते हैं।

Latest News

Dev Ops

आईएमडी की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में…