केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, GPF की नई ब्याज दरें तय, सरकार का ऐलान!

Dev Ops 4 min read

नई दिल्ली GPF Interest Rate Update: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये आपके लिए काम की खबर हो सकती है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने साधारण प्रॉविडेंट फंड और दूसरे प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें 1 जुलाई 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक जीपीएस और इसी प्रकार के दूसरे फंड्स पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त हो रहा है। जुलाई से सितंबर 2024 तिमाही के लिए सरकार ने जीपीएफ और ऐसे ही लिंक्ड फंड्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।

सरकार ने तय की जुलाई सिंतबर की जीपीएफ की दरें

3 जुलाई 2024 को फाइनेंस मिनिस्ट्री के आर्थिक मामलों के विभाग के मुताबिक ये ऐलान किया है। साधारण प्रॉविडेंट फंड के जमा पैसे और ऐसे ही फंड्स पर 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 7.1 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त होगा।

सरकार ने ब्याज दरें पिछली बार की तरह इस बार भी बरकरार हैं। जीपीएफ पर पीपीएफ जितना ब्याज प्राप्त हो रहा है। पीपीएफ की दरों के जैसे जीपीएफ की दर चलती है। नीचे बताएं गए सभी फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त होगा।

जीपीएफ के जैसे दूसरे प्रॉविडेंट फंड्स

जानें क्या है जीपीएफ

सामान्य प्रॉविडेंट फंड की तरह प्रॉविडेंट फंड ही है। जो कि केवल भारतीय सरकारी कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। सरकार में हर कोई अपनी सैलरी का हिस्सा साधारण प्रॉविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के समय जमा पैसा और ब्याज प्राप्त होता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तीन महीने में जीपीएफ ब्याज दर का रिव्यू करता है।

Latest News

Dev Ops

आईएमडी की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में…