Sidharth Malhotra को खींचकर बुलाया मॉडल ने अपने पास, फैन्स बोले कि कियारा भाभी मैं तो न सेहती, वायरल हुआ वीडियो!

Sidharth Malhotra Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में वन ऑफ़ द मोस्ट गॉर्जियस जोड़ी में से एक कहा जाता है। अभी हाल ही में शुक्रवार के दिन दिल्ली में सिद्धार्थ ने रैंप किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है। रैंप वाक के दौरान देखा गया कि कि मॉडल सिद्धार्थ को देख होश
Ramesh Kothari

Sidharth Malhotra Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में वन ऑफ़ द मोस्ट गॉर्जियस जोड़ी में से एक कहा जाता है। अभी हाल ही में शुक्रवार के दिन दिल्ली में सिद्धार्थ ने रैंप किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है। रैंप वाक के दौरान देखा गया कि कि मॉडल सिद्धार्थ को देख होश खो बैठीं और उन्हें अपने पास खींच कर कोजी पोज देने लगी।

इसके बाद एक्टर भी कहाँ पीछे हटने वाले थे। उन्होंने भी मॉडल के संग एक से बढ़कर गजब के पोज दिए। अब मॉडल संग सिद्धार्थ का वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। साथ ही कियारा और सिद्धार्थ के फैन्स भी वीडियो देख जमकर मजे लेते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में देखने को मिलता है कि कैसे मॉडल सिद्धार्थ के पास जाती हैं और सिद्धार्थ के कॉलर को खींच अपने पास बुला लेती हैं। सिद्धार्थ भी उनकी ओर खींचे चले आते हैं। फिर दोनों ही सिजलिंग पोज एक के बाद एक देना शुरू करते हैं। जहाँ मॉडल ने शिमरी गाउन ड्रेस पहन गजब ढाया था तो वहीं सिद्धार्थ ने एक ब्लैक कलर की टक्ससीडो पहन रखी थी। दोनों ही काफी ज्यादा हॉट लग रहे थे।

 

फैन्स ले रहे जमकर मौज

जैसे ही सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल हुआ उसके बाद तो एक के बाद यूजर काफी ज्यादा मजेदार कमैंट्स करते हुए नजर आए। एक यूज़र ने कहा कि सिद्धार्थ भाई भूल गए हो क्या कि वापस घर भी जाना है। तो दूसरे ने लिखा कि आज तो पक्का घर जाकर मार खाओगे। इतना ही नहीं एक लड़की ने कमेंट करते हुए कहा कि कियारा भाभी मैं तो न सेहती। अब इस तरह के कॉमेंट्स वीडियोस के साथ काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। जिसे पढ़ कर काफी ज्यादा हंसीं भी आ रही है।

Sidharth Malhotra अपकमिंग मूवीज

यदि एक्टर के वर्कफ़्रंट की बात की जाए तो तो ये पिछली बार योद्धा (Yodha) में नजर आए थे। ये मूवी बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल तो नहीं दिखा पाई पर एक्टर के लुक की खूब तारीफ हुई थी। अब एक्टर ने बताया कि उन्होनों नेक्स्ट मूवी की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू कर दी है और फिल्म का टाइटल ‘मिट्टी’ है। इस मूवी का डायरेक्शन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं। वहीं, अभी तक फिल्म का ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी बॉक्स ऑफिस में क्या कमाल कर पाती है।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493