Vinesh Phogat पर Hema Malini के रिएक्शन को देख एक्ट्रेस हो रहीं बुरी तरह से ट्रोल, यूज़र्स ने कहा कि…

Acctress Hema Malini React Vinesh Phoghat Disqualified: हेमा मालिनी बॉलीवुड कि मशहूर अदाकारा जो अपने समय में न केवल बेहतरीन फिल्मों के किरदार के लिए बल्कि ख़ूबसूरती और लव लाइफ के लिए भी मशहूर हुआ करती थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस चर्चा में अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। ये तो सबको पता ही है कि ओलंपिक्स चल रहा है और ओलिंपिक गेम्स में फाइनल से पहले ही रेसलर
Ramesh Kothari

Acctress Hema Malini React Vinesh Phoghat Disqualified: हेमा मालिनी बॉलीवुड कि मशहूर अदाकारा जो अपने समय में न केवल बेहतरीन फिल्मों के किरदार के लिए बल्कि ख़ूबसूरती और लव लाइफ के लिए भी मशहूर हुआ करती थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस चर्चा में अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं।

ये तो सबको पता ही है कि ओलंपिक्स चल रहा है और ओलिंपिक गेम्स में फाइनल से पहले ही रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण बाहर कर दिया गया। विनेश फोगाट के गेम से बाहर होते ही पूरे देश की जनता उनके साथ खड़ी है। लगातार लोग और फैन्स उनके सपोेर्ट के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फैन्स के अलावा कई सारे बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं। इस दौरान बॉलीवुड की अदाकारा हेमा मालिनी ने भी विनेश फोगाट के ऊपर टिप्पणी की, लकिन उन्होंने ऐसा क्या बोल दिया कि जिसके बाद लगातार ट्रोल का उन्हें शिकार होना पड़ा।

Hema Malini ने Vinesh Phogat को लेकर कही ये बात

बताते चलें कि एक्ट्रेस न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं बल्कि मथुरा से बीजेपी सांसद भी हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि ‘ये काफी हैरान कर देने वाली बात है कि किसी को इसलिए आयोग्य घोषित कर रहे हो क्योकि उसका वजन केवल 100 ग्राम अधिक है। वजन को नियंत्रण करना अहम है अब समझ आया। ये एक सबक है हम सबको सेलेब्स को महिलाओं को सीख लेनी चाहिए। मैं चाहती हूँ वो जल्दी 100 ग्राम वजन कम कर लें, अब फाइनल खेलने का मौका तो नहीं मिलेगा।

जैसे ही हेमा मालिनी ने ये बयान दिया उसके बाद वो जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। यूज़र्स का कहना है कि वे बयान देने के बाद मुस्कुराई और हंसी इसके बाद चलीं गई।

एक नजर जरा विडियो में डालें

 

लोगों की आ रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

हेमा मालिनी के बयान से लोग काफी ज्यादा खफा तो हैं। कोई कह रहा के हेमा मालिनी को ऐसा नहीं कहना चाहिए था तो कोई कह रहा कि इसमें हंसने की क्या बात।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493