Old Coin Sale: आपको भी भारी पड़ सकता है पुराने सिक्के बेचने का बिजनेस! अनोखा मामला आया सामने

Old Coin Sale: साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-41डी निवासी शिकायतकर्ता विनोद कुमार के मुताबिक उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। यह पुराने सिक्कों की बिक्री से जुड़ा था। दरअसल, उनके पास कुछ पुराने सिक्के थे। वहीं, यह फर्जी विज्ञापन पुराने सिक्कों और नोटों की बिक्री से जुड़ा था। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर जालसाजों ने
Prakash Potnis

Old Coin Sale: साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-41डी निवासी शिकायतकर्ता विनोद कुमार के मुताबिक उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। यह पुराने सिक्कों की बिक्री से जुड़ा था। दरअसल, उनके पास कुछ पुराने सिक्के थे। वहीं, यह फर्जी विज्ञापन पुराने सिक्कों और नोटों की बिक्री से जुड़ा था। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर जालसाजों ने कहा कि वे राज ज्ञानी ओल्ड कॉइन कंपनी नाम की फर्म से हैं।

एक जालसाज ने मैनेजर बनकर शिकायतकर्ता से बात की। शिकायतकर्ता ने अपने पुराने सिक्कों और नोटों की फोटो जालसाजों को व्हाट्सएप कर दी। जालसाजों ने कहा कि वे इनके बदले एक करोड़, पांच लाख रुपये देंगे। जालसाजों ने शिकायतकर्ता को इन पुराने सिक्कों और नोटों को बेचने की प्रक्रिया बताई।

इसके बाद कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के तहत पुराने सिक्कों को बेचने के लिए सेल सर्टिफिकेट बनेगा। क्यूआर कोड स्कैन कर साढ़े चार सौ रुपये जमा करवा लिए गए। बाद में 50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपियों ने बाद में रकम कम करके 50 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया।

शिकायतकर्ता से सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे गए। गूगल पे पर यह रकम जमा करवाने के बाद भी जालसाज कई नंबरों से कॉल करके दोबारा पैसे मांगने लगे। कहा गया कि यह रकम जीएसटी, सिक्योरिटी मनी और अन्य छोटे-मोटे चार्ज के लिए है।

पुलिस अधिकारी की फोटो भेजकर धमकाया एक जालसाज ने कहा कि उसके पैसे टीम के साथ भेज दिए गए हैं, लेकिन गाड़ी खराब हो गई है और उसकी मरम्मत का खर्च भी मांगा गया। शिकायतकर्ता ने यह रकम भी दे दी। शिकायतकर्ता को एक सीनियर पुलिस अधिकारी की तस्वीर भेजकर धमकाया गया और पैसे भेजने को कहा गया।

डर के मारे शिकायतकर्ता ने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया। शिकायतकर्ता ने अपने पास मौजूद पूरी रकम जालसाजों को दे दी। जालसाज उससे बाद में भी पैसे जमा करवाने को कहते रहे, जिसके बाद पुलिसको शिकायत दी गई।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493