माँ पार्वती संग लगी हॉर्डिंग में मिया खलीफा की फोटो, मच गया बवाल!

Adult Star Mia Khalifa Photo In Religious Festival: भारत के तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। जिसके बाद काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है और लोगों की धार्मिक आस्था को चोट भी पंहुचा है। दरअसल, हुआ यूँ की धार्मिक उत्सव के दौरान एक हॉर्डिंग में पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा की तस्वीर दिखाई पड़ी जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। जिसने भी इस पोस्टर
Ramesh Kothari

Adult Star Mia Khalifa Photo In Religious Festival: भारत के तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। जिसके बाद काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है और लोगों की धार्मिक आस्था को चोट भी पंहुचा है। दरअसल, हुआ यूँ की धार्मिक उत्सव के दौरान एक हॉर्डिंग में पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा की तस्वीर दिखाई पड़ी जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। जिसने भी इस पोस्टर को देखा वो काफी ज्यादा चकित रह गया, क्या है पूरा मामला, देखिए पूरी रिपोर्ट।

क्या है पूरा मामला

बताते चलें कि ‘आदी’ उत्सव के अवसर पर इस हॉर्डिंग को देखा गया, जिसे देख सभी काफी ज्यादा हैरानी में पड़ गए। पूरे राज्य में माँ पार्वती जी की पूजा-अर्चना की जा रही थी। ऐसे में इस तरह का वाक्या होने से स्थानीय लोग काफी ज्यादा आक्रोश में हैं। एक हॉर्डिंग में माँ पार्वती और मिया खलीफा की फोटो एक-साथ लगी थी। इतना ही नहीं जिसने इस हॉर्डिंग को लगाया था साथ-साथ उसने अपनी भी तस्वीर को लगा दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया में किसी ने पोस्ट किया और ये पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हुआ, तब स्थानीय पुलिस ने भी तुरंत ही कार्यवाई की। हॉर्डिंग को हटाया गया और पुलिस ने भी जांच-पड़ताल अब शुरू कर दी।

इसके पहले फेरी व्हील टूटने से बढ़ी थी मुश्किलें

इस घटना के पहले आदि पेरुक्कु उत्सव के समय सब्रमणिया स्वामी टेम्पल में लगभग एक 50 फुट का ऊँचा फेरी व्हील टूट गया था, जिसके कारण से वहां पर चारों ओर अफरा तफरी मच गई थी। जैसे ही इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को मिली उन्होंने मौके में पहुंचकर तुरंत ही झूले की मरम्मत की और सभी पीड़ितों को बचाया गया। इसके अलावा स्थानीय लोगों को ये भी विश्वास दिलाया कि इस तरह की घटना होने पर आवश्यक कदम उठाये जाएंगें। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस तरह की घटनाएं आगे देखने को न मिलें।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493