रात में सोने से पहले महिलाएं जरूर करें ये काम, होगी बरकत!

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का मुख्य किरदार है। जो भी व्यक्ति वास्तु के अनुसार जीवन व्यतीत करते हैँ उनके जीवन से सभी तरह कि दिक्क़त और समस्याएं खत्म हो जाती हैँ। वही, हर तरह के शुभ कार्यों में भी जैसे कि मकान बनवाना, गाड़ी खरीदना, जमीन खरीदना आदि इन सारे कार्यों को यदि वास्तु के अनुसार किया जाता है तो जीवन में कभी भी किसी भी तरह
Neelam Chauhan

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का मुख्य किरदार है। जो भी व्यक्ति वास्तु के अनुसार जीवन व्यतीत करते हैँ उनके जीवन से सभी तरह कि दिक्क़त और समस्याएं खत्म हो जाती हैँ। वही, हर तरह के शुभ कार्यों में भी जैसे कि मकान बनवाना, गाड़ी खरीदना, जमीन खरीदना आदि इन सारे कार्यों को यदि वास्तु के अनुसार किया जाता है तो जीवन में कभी भी किसी भी तरह कि कोई समस्या नहीं आती है।

वहीं, वास्तु शास्त्र में भी ये भी बताया गया है कि कुछ बातें ऐसी हैँ जिनका महिलाओं को खासतौर पर अधिक ध्यान रखने कि जरूरत होती है। अगर महिलाएं सोने से पहले इन वास्तु उपायों को मान लेती हैँ तो घर में सुख शांति बरकरार रहती है साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाती है।

घर में रोजाना जलाएं कपूर

ध्यान रहे कि सोने से पहले महिलाओं को अपने घर के भीतर कपूर को जरूर जलाना चाहिए। क्युंकि ये हर तरह के नकारात्मकता को दूर करने में असरदार होता है। वहीं, बेड रूम में अगर कपूर सोने से पहले जलाती हैँ तो दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है।

ईष्ट देव का रखें खास ख्याल

रात को सोने से पहले महिलाओं को ईष्ट देव का नाम लेकर जरूर सोना चाहिए। वहीं, ईष्ट देव से जुड़े मन्त्रों का आपको उच्चारण भी जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैँ तो घर और जीवन में खुशहाली बनी रहती है और बरकत आती है।

मुख्य द्वार में दीपक को जलाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में सोने से पहले महिलाएं मुख्य द्वार के पास सरसों के तेल के दीपक को जरूर जलाएं। कहा जाता है कि अगर ऐसा करते हैँ तो घर में बरकत होती है और हर तरह कि आर्थिक तंगी लगभग दूर हो जाती है।

रोजाना पूजा करें

दिन के समय स्नान कर के तो पूजा करनी ही चाहिए वहीं रात के समय भी पूजा पाठ करके सोना चाहिए। ताकि भगवान कि कृपा बनी रहे और घर में बरकत आए। साथ ही सकारात्मकता भी जीवन में बढ़ती चली जाए।

घर में रखें उजाला

बहुत सारे घरों में आपने भी देखा होगा कि अंधेरा करके सोते हैँ। ज़ब कि ऐसा करने से वास्तु दोष भी लग सकता है। इसलिए हमेशा रात में सोने से पहले एक लाइट को जरूर जला के रखें ताकि किसी तरह का वास्तु दोष न लगे।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493