Bigg Boss OTT3 के विनर का नाम हुआ लीक, फिनाले के आगाज में ही चौकाने वाला खुलासा…

Bigg Boss OTT3 Winner Name Leaked: बिग बॉस के घर में धमाकेदार खेल, दिलचस्प ट्विस्ट और जबरदस्त मनोरंजन के बाद अब वक्त आ गया है विजेता का चुनाव करने का। हां जी, बिग बॉस OTT 3 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही घंटों दूर है। इस सीज़न में अनिल कपूर ने होस्ट की कमान संभाली और उन्होंने अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सना मकबूल, नैज़ी, रणवीर शोरी,
Jothirajan Sivagnanam

Bigg Boss OTT3 Winner Name Leaked: बिग बॉस के घर में धमाकेदार खेल, दिलचस्प ट्विस्ट और जबरदस्त मनोरंजन के बाद अब वक्त आ गया है विजेता का चुनाव करने का। हां जी, बिग बॉस OTT 3 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही घंटों दूर है। इस सीज़न में अनिल कपूर ने होस्ट की कमान संभाली और उन्होंने अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

सना मकबूल, नैज़ी, रणवीर शोरी, साईं केतन राव और कृतिका मलिक टॉप 5 में पहुंचे थे। लेकिन अब सिर्फ सना, नैज़ी और रणवीर ही फाइनल मुकाबले में बचे हैं। लेकिन एक चौंकाने वाली खबर आ रही है कि रणवीर शोरी शायद टॉप 3 से बाहर हो सकते हैं! क्या सच में रणवीर का सफर यहीं खत्म हो जाएगा?

जनता ने किसे चुना विजेता?

एक न्यूज़ रिपोर्ट के लाइव पोल में देश की जनता से पूछा गया कि बिग बॉस OTT 3 का विजेता कौन होगा? सना मकबूल, नैज़ी या रणवीर शोरी में से जनता की पहली पसंद कौन है? और आपको जानकर हैरानी होगी कि जनता ने सबसे ज्यादा वोट्स सना मकबूल को दिए हैं!

हालांकि, रणवीर शोरी और नैज़ी के बीच भी कांटे की टक्कर है। कुछ लोग रणवीर को विजेता मान रहे हैं तो कुछ नैज़ी को। लेकिन अगर ‘द खबरी’ के ट्वीट पर यकीन करें तो रणवीर शोरी टॉप 3 से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में नैज़ी और सना के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

रणवीर शोरी – जीत की दौड़ में आगे

रणवीर शोरी इस सीज़न के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। अगर वो टॉप 3 से बाहर हो जाते हैं तो ये फैन्स के लिए बड़ा झटका होगा। क्या रणवीर टॉप 2 में जगह बना पाएंगे, ये तो आज रात पता चलेगा। दूसरी तरफ सना मकबूल ने शुरू से ही कहा था कि वो विजेता बनना चाहती हैं।

इस कॉन्फिडेंस के लिए उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया, लेकिन सना अपने स्टैंड पर अड़ी रहीं। क्या सना अपने सपने को साकार कर पाएंगी? ये देखना दिलचस्प होगा।तो तैयार हो जाइए बिग बॉस OTT 3 के धमाकेदार ग्रैंड फिनाले के लिए! कौन जीतेगा ये खिताब, ये जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493