माघ का महीना हो चुका है शुरू बस कर लें ये एक काम, जीवन भर बरसेगा धन!

Maagh Mahina 2025: सनातन धर्म के अनुसार, माघ साल 2025 में 14 जनवरी के दिन से शुरू हो रहा है। वहीं, माघ को लेकर के कहा जाता है कि ये धार्मिक दृस्टिकोण से भी बहुत ही ज्यादा शुभ है। खास बात ये भी है कि माघ के शुरुआत होते ही खरमास का समापन भी हो जाता है। जिस वजह से विवाह, मुंडन, कीर्तन, सगाई, वाहन और घर खरीदने जैसे शुभ
Neelam Chauhan

Maagh Mahina 2025: सनातन धर्म के अनुसार, माघ साल 2025 में 14 जनवरी के दिन से शुरू हो रहा है। वहीं, माघ को लेकर के कहा जाता है कि ये धार्मिक दृस्टिकोण से भी बहुत ही ज्यादा शुभ है। खास बात ये भी है कि माघ के शुरुआत होते ही खरमास का समापन भी हो जाता है।

जिस वजह से विवाह, मुंडन, कीर्तन, सगाई, वाहन और घर खरीदने जैसे शुभ कार्य आरम्भ होते हैँ। वहीं, खास बात ये भी है कि इस महीने जरूरत मंदो को दान करते हैँ तो शुभ फलों कि प्राप्ति होती है।

माघ महीने की कब हुई है शुरुआत

यदि हिन्दू पंचांग के अनुसार मानें तो माघ महीने कि शुरुआत इस साल 14 जनवरी से हो चुकी है। वहीं, इसकी समाप्ति कि बात करें तो 12 फरवरी से होगी।

माघ महीने में ये कार्य करने मानें जाते हैँ बहुत शुभ

कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति माघ महीने में रोजाना भगवान विष्णु जी कि पूजा करता है उसे कभी आर्थिक तंगी नहीं होती साथ ही माँ लक्ष्मी जी कि कृपा भी बरसती है।

माघ के महीने में खास तरह कि वस्तुओं को दान करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

माघ के महीने में गीता का जो भी व्यक्ति पाठ करते हैँ उन्हें शुभ फलों कि प्राप्ति होती है।

वहीं, माघ के महीने में तुलसी जी कि पूजा करना अति शुभ होता है। तुलसी जी कि पूजा करने से शुभ फलों कि प्राप्ति होती है।

माघ के महीने में जरूर खाएं ये एक चीज

माघ के महीने में तिल का सेवन करना बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इस प्रत्येक दिन भगवान विष्णु जी कि नियम अनुसार पूजा अर्चना करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी तरह के पाप धुल जाएंगे और विशेष फलों कि भी प्रप्ति होगी। साथ ही घर में बरकत भी होगी।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /var/www/staging/nav_timebull/wp-includes/functions.php on line 5493